UP Kanya Sumangala Yojana 2023 Apply Online: जाने कन्या सुमंगला योजना का पैसा कब तक आएगा

UP Kanya Sumangala Yojana 2023:- उत्तर प्रदेश राज्य में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी ने राज्य की कन्याओं के लिए कन्या सुमंगला योजना को शुरू किया है। योजना के तहत बालिकाओं जन्म से लेकर शादी तक का खर्चा दिया जायेगा। इस योजना में आने वाले खर्चे का वहन राज्य सरकार द्वारा किया जायेगा। योजना के तहत एक परिवार की केवल 2 बालिकाओं को लाभ प्रदान किया जायेगा। इस आर्टिकल में हम आपको Mukhyanantri Kanya Sumangla Yojana से जुडी सभी जानकारी विस्तार से बतायेंगे।

UP Kanya Sumangala Yojana 2023

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ पाने के लिए बालिका के माता पिता को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। या फिर आप आवेदन फॉर्म के माध्यम से भी ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना की घोषणा बजट 2019-20 के दौरान की गयी थी। पहले इस योजना के लिए केवल ऑफलाइन आवेदन किया जाता था। लेकिन अब सरकार ने इसके आवेदन की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। आवेदन की पूरी जानकारी व फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए आर्टिकल के साथ बने रहें।

यूपी मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य

कन्या सुमंगला योजना को 8 फरवरी 2019 को राज्य की बेटियों को अच्छा जीवन स्तर प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि छः किस्तों में दी जाएगी। इसके साथ ही योजना के माध्यम से बेटियों के साथ होने वाले भेदभाव को दूर किया जायेगा। योजना के अंतर्गत लड़कियों को शिक्षित किया जायेगा। जिससे वे अपना बेहतर भविष्य बना सके। इस योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवार की २ बेटीओं को दिया जायेगा। योजना के तहत लाभ प्रदान कर कन्याओ को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जायेगा।

UP Kanya Sumangala Yojana Highlights

योजना का नाम मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (MKSY)
वर्ष 2023
राज्य उत्तर प्रदेश
योजना का शुभारंभ 25 अक्टूबर, 2019
विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग
लाभ 15000 की आर्थिक सहायता
 लाभार्थी जन्म 1 अप्रैल 2019 के बाद जन्मी लड़कियां
 उद्देश्य राज्य की बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्रदान करना तथा उनके भविष्य को बेहतर बनाना
योजना का बजट 1200 करोड़ रुपए
आधिकारिक वेबसाइट https://mksy.up.gov.in

UP कन्या सुमंगला योजना के तहत श्रेणियां

कन्या सुमंगला योजना 2023 को 6 श्रेणियों में बांटा गया है। जो निम्न प्रकार से हैं –

  • श्रेणी 1 – उत्तर प्रदेश राज्य में जिन बालिकाओं का जन्म 1 अप्रैल 2019 या उसके पश्चात् हुआ है उन लड़कियों को जन्म के बाद 2000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी |
  • श्रेणी 2- इसके बाद जब बालिका का 1 वर्ष के अंदर टीकाकरण हुआ हो तो उसे 1000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी |
  • श्रेणी 3- इस श्रेणी में उन बालिकाओं को सम्मिलित किया जायेगा जिन्होंने चालू शैक्षिणिक सत्र में कक्षा 1 में प्रवेश लिया हो उन्हें राज्य सरकार द्वारा 2000 रूपये दिए जायेगे |
  • श्रेणी 4- इसके बाद कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर बालिकाओं को 2000 रूपये की धनराशि प्रदान की जायेगी |
  • श्रेणी 5- इस श्रेणी में बालिका को कक्षा 9 में प्रवेश लेने पर 3000 रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी |
  • श्रेणी 6- अंत में बालिका के 10 /12 वी उत्तीर्ण करने के बाद स्नातक /डिग्री या कम से कम डिप्लोमा में प्रवेश लेने वाली बालिकाओं को 5000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी |

कन्या सुमंगला योजना के तहत दी जाने वाली धनराशि

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लाभार्थी बालिकाओं को ६ किस्तों में लाभ की धनराशि प्रदान की जाती है। जो निम्न प्रकार से हैं –

किश्त   धनराशि
बालिका के जन्म पर 2000 रूपये
1 वर्ष के दौरान टीकाकरण होने पर 1000 रूपये
बेटी का कक्षा 1 में प्रवेश करने के बाद 2000 रूपये
बालिका के कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर 2000 रूपये
 कन्या के कक्षा 9 में प्रवेश करने बाद 3000 रूपये
कन्या के 10 वी तथा 12 वी उत्तीर्ण करने के बाद उच्य शिक्षा हेतु प्रवेश के बाद 5000 रूपये

यूपी कन्या सुमंगला योजना रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता व दस्तावेज

  • योजना के तहत लाभ लेने के लिए आवेदक बालिका राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • साथ में निम्न दस्तावेज होना अनिवार्य है
  • बालिका के माता पिता का आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • कन्या जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर (आधार से लिंक )
  • नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो

UP Kanya Sumangala Yojana Online Registration

यदि आप भी कन्या सुमंगला योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

  • इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां आपको होम पेज दिखाई देगा। इस पेज पर आपको ” Citizen Service Portal” का विकल्प दिखाई देगा।
  • यहां क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। यहां आपको सभी नियम व शर्तें पढ़कर I Agree पर टिक करना होगा और “Continue (जारी रखें)” पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने योजना का पंजीकरण फॉर्म(registration form) खुल जायेगा।
  • इस फॉर्म में आपको सभी जानकारी सही से भरनी होंगी जैसे –
  1. बालिका के साथ अवेदक का संबंध
  2. आवेदक का मोबाईल नंबर
  3. आवेदक का नाम
  4. परिवार में बच्चों की कुल संख्या
  5. आवेदक के पिता या पति का नाम
  6. आवेदक का प्रकार (ग्रामीण /शहरी)
  7. जिला, तहसील, नगर, वार्ड
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको पासवर्ड बनाना होगा। इसके बाद दिए गए कैप्चा कोड को भरना होगा।
  • इसके बाद अंत में “send sms otp” पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको OTP प्राप्त होगी। ऐसे दर्ज कर अपना पंजीकरण पूरा करें।

कन्या सुमंगला योजना ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया – Application Form PDF

यदि आपको ऑनलाइन आवेदन करने में कोई समस्या हो रही है, तो आप नीचे दिए गए चरणों का माध्यम से ऑफलाइन आवेद कर सकते हो।

  • इसके लिए आपको सबसे पहले योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Download UP Kanya Sumangala Yojana Application Form PDF

  • फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें पूछी गयी सभी जानकारी सही से भरनी होंगी।
  • इसके बाद आपको अपने आवश्यक दस्तावेज फॉर्म के साथ संलग्न कर फॉर्म को संबंधित विभाग के कार्यलय में जमा करना होगा।
  • इसके बाद आपके आवेदन की जांच कर आपको योजना के तहत लाभ प्रदान किया जायेगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से आवेदन फॉर्म के माध्यम से योजना का लाभ ले सकते है।

Leave a Comment