UP Jal Sakhi Yojana Registration 2023:- उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा पास महिला / युवतियों के लिए UP Jal Sakhi Yojana 2023 शुरू की है। योजना के तहत राज्य के प्रत्येक ग्राम पंचायत में महिला जल सखी की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए यूपी ग्राम पंचायत में जल सखी भर्ती 2023 निकाली गई है। आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे की आप कैसे जल सखी योजना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, इसकी सभी जानकारी।
Jal Sakhi Yojana क्या है?
उत्तर प्रदेश जल सखी योजना को हर घर नल योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के तहत महिलाओं को रोजगार प्रदान किया जायेगा। राज्य में 10वीं और 12वीं कक्षा पास महिला / युवतियों के लिए यूपी महिला जल सखी की नियुक्ति की जाएगी। महिलाएं जल सखी नियुक्त होने के बाद हर घर नल योजना के बिल वितरण व वसूली का कार्य करेंगी। आवेदन व अन्य जानकारी के लिए लेख के साथ बने रहें।
यदि आप भी उत्तर प्रदेश की निवासी महिला हैं, और आप 10वीं या 12वीं पास हैं, तो अपने गाँव में जल सखी के लिए आवेदन हेतु पात्र हैं। जल सखी के रूप में कार्य करने पर आपको महीने के ₹6000 प्रदान किये जायेंगे। योजना के अंतर्गत महिलाओं का चयन चयनित प्रक्रिया के आधार पर किया जायेगा। योजना को हर घर नल योजना के तहत शुरू किया गया है। जल सखी हर घर में नल योजना के बिल वितरण और बिल वसूली का कार्य करेंगी। साथ ही सभी को Har Ghar Nal Yojana की जानकारी प्रदान करेंगी।
Jal Sakhi Yojana 2023 Highlights
योजना का नाम | जल सखी योजना |
राज्य का नाम | उत्तर प्रदेश |
वर्ष | 2023 |
मासिक वेतन | ₹6000 |
कुल पद लगभग | 20,000 |
उद्देश्य | महिलाओं का सामाजिक और आर्थिक विकास करना |
शिक्षा | 10वीं और 12वीं पास |
Pdf From Download | फॉर्म डाउनलोड लिंक |
आवदेन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
जल सखी योजना का उद्देश्य (Objective)
जल सखी योजना को शुरू करने का मुख्य उदेश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार प्रदान करना है। जिससे वे भी देश के विकास में अपना योगदान दें पाएं। आपको बता दें की महिलाएं अब Jal Sakhi Yojana के माध्यम से गांव में रहकर ही नौकरी कर पाएंगी। इसके लिए उन्हें कंही जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके लिए इन्हे मानदेय भी दिया जाएगा।अभी सरकार द्वारा जल सखी के लिए लगभग ₹6000 का वेतन रखने का प्रावधान रखा है।
यूपी जल सखी योजना के लाभ
- जल सखी योजना के तहत लाभ केवल महिलाओं को ही दिया जायेगा।
- इससे महिलाएं स्वाबलंबी बनेगी और वे इस रोजगार के माध्यम से अपना और अपने परिवार का पालन पोषण भी कर पाएंगी।
- जल सखी की भर्ती के बाद नियुक्त महिलाओं को हर घर नल योजना के तहत पानी बिलो के वितरण व वसूली का कार्य करना होगा।
- योजना के अंतर्गत सभी जल सखी को प्रति माह 6,000 रुपये वेतन प्रदान किया जायेगा।
- सरकार योजना के तहत पहले चरण में कुल 20000 जल सखियों की भर्ती के लिए आवेदन प्राप्त करेगी।
जल सखी योजना के लिए पात्रता व आवश्यक दस्तावेज
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
- योजना के तहत आवेदन करने वाली महिला उत्तर प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- साथ महिला जिस गांव से अपना आवेदन फॉर्म भरेंगी ,वे उसी ग्राम पंचायत के निवासी होने चाहिए।
- आवेदक महिला 10th या 12th पास होनी चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
- आय प्रमाण पत्र
- 10वीं और 12वी की मार्कशीट
- 2 नवीनतम पासपोर्ट फोटो
यूपी महिला जल सखी भर्ती 2023
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के ग्रामीण इलाकों में जल सखी भर्ती योजना 2023 को शुरू किया है। योजना के तहत सरकार द्वारा लगभग 20 हजार जल सखियों की भर्ती की जाएगी। यह जल सखी की तैनाती हर घर नल योजना के तहत पानी के कनेक्शन पर बिलो की वसूली करेंगी। इसके लिए राज्य में ग्रामीण आजीविका मिशन उत्तर प्रदेश के तहत गठित महिला स्वयं सहायता समूह से जल्द जल सखियों का चयन किया जाएगा।सरकार का 2024 तक सभी घरों को हर घर नल योजना के तहत जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
Jal Sakhi Yojana Registration जल सखी योजना में आवेदन कैसे करें?
यदि आप उत्तर प्रदेश जल सखी योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए आसान से चरणों का पालन करना होगा।
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने क्षेत्र के महिला स्वयं सहायता समूह के कार्यलय में जाना होगा।
- यहां आपको जल सखी योजना आवेदन फॉर्म (Jal Sakhi Yojana Application Form PDF) प्राप्त होगा।
- इसके बाद आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी सभी से भरनी होंगी।
- जानकारी भरने के बाद आपको अपने दस्तावेज फॉर के साथ संलग्न कर फॉर्म को महिला स्वयं सहायता समूह के कार्यलय में जमा करना होगा।
- इसके बाद महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा आपको आवेदन की रसीद दी जाएगी। इसे आप भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
UP Jal Sakhi Yojana – FAQ
- जल सखी भर्ती योजना 2023 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
यदि आप जल सखी भर्ती योजना 2023 में आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको बता दें की योजना के तहत केवल ऑफलाइन किया जा सकता है। इसके लिए आपको अपने क्षेत्र के ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूह से सम्पर्क करना होगा। - जल सखी बनने पर महिलाओं को कितनी सैलरी मिलेगी?
योजना के तहत चयनित महिलाओं को हर महीने 6000 रूपये तनख्वा के तोर पर दी जाएगी। - जल सखी योजना के आवेदन के हेतु योग्यता क्या होनी चाहिए?
उत्तर प्रदेश जल सखी योजना के आवेदन के महिला आवेदक 10वीं एवं 12वीं पास होनी चाहिए। - जल सखी योजना आवेदन फॉर्म कँहा से प्राप्त होगा?
यदि आप जल सखी योजना के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको जल सखी योजना का फार्म बीसी सखी, महिला स्वयं सहायता समूह या ग्राम प्रधान के कार्यलय से प्राप्त हो जायेगा।