UIDAI e Learning Portal 2023: Online Registration, Login at e-learning.uidai.gov.in

UIDAI e-Learning Portal Online Registration:- यूआईडीएआई ई लर्निंग पोर्टल को यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने उन व्यक्तियों को आधार सेवाओं से संबंधित प्रशिक्षण देने के लिए लॉन्च किया है। जो आधार से संबंधित सेवाएं प्रदान करना चाहते हैं। साथ ही UIDAI e-Learning Portal के माध्यम से बेस सर्विस सेंटर खोलने के लिए आवेदन करने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इस आर्टिकल में आपको यूआईडीएआई ई लर्निंग पोर्टल 2023 से जुडी सभी जानकारी जैसे उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन की प्रक्रिया आदि की जानकारी प्रदान की जाएगी।

UIDAI e Learning Portal

यूआईडीआई ई लर्निंग पोर्टल के जरिये देश के नागरिक अब घर बैठ कर आधार कार्ड नामांकन के साथ साथ आधार कार्ड से संबंधित कार्य करने की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए UIDAI e Learning Portal 2023 पर उपलब्ध कोर्स करना होगा। कोर्स करने के बाद आपको एक परीक्षा देकर पोर्टल के माध्यम से ही प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा।इसके अलावा पोर्टल पर आप बेस ऑपरेटर, बेस सुपरवाइजर, सुपरवाइजर सर्टिफिकेट प्राप्त करके सर्विस सेंटर खोलने के लिए आवेदन भी कर सकते हैं। इस पोर्टल पर आपको हिंदी व अंग्रेजी में प्रशिक्षण प्रदान किया जयेगा। और यह प्रशिक्षण आपको ऑनलाइन प्रदान किया जायेगा।

यूआईडीएआई ई लर्निंग पोर्टल – उद्देश्य

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया का UIDAI e-learning portal को लॉन्च करने का मुख्या उद्देश्य देश के ऐसे नागरिकों को को प्रशिक्षण प्रदान करना है जो आधार से संबंधित सेवाएं प्रदान करना चाहते हैं। जिसके माध्यम से उन्हें आधार इनरोलमेंट से जुडी सभी जानकारी व प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके। जिससे वे आधार इनरोलमेंट या आधार अपडेट की पूरी जानकारी विस्तार से प्राप्त कर यह कार्य आसानी से कर पाएं। जिसके लिए प्रशिक्षण के बाद उन्हें एक सर्टिफिकेट प्रदान किया जायेगा। जिसके माध्यम से वे अपना आधार सेंटर खोल सकते हैं। और यह पूरा प्रशिक्षण ऑनलाइन माध्यम से प्रदान किया जायेगा।

UIDAI e Learning Portal 2023 – Highlights

योजना का नाम यूआईडीएआई ई लर्निंग पोर्टल
लॉन्च किया गया भारत सरकार द्वारा
संबंधित विभाग यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया
लाभ आधार इनरोलमेंट या आधार अपडेट हेतु प्रशिक्षण
लाभार्थी भारतीय नागरिक
उद्देश्य आधार सेवा के कार्य हेतु प्रशिक्षण प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइट यहां क्लिक करें

यूआईडीएआई ई लर्निंग पोर्टल – लाभ व विशेषताएं

  • यूआईडीआई ई लर्निंग पोर्टल के माध्यम से भारतीय नागरिक आधार कार्ड नामांकन के साथ आधार कार्ड से संबंधित सभी कार्य करने की जानकारी आसानी से घर बैठ कर ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
  • साथ ही पोर्टल के माध्यम से ही परीक्षा देकर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल पर नागरिक  आधार कार्ड प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर सकते हैं।
  • और यदि आप बेस ऑपरेटर, बेस सुपरवाइजर, सुपरवाइजर सर्टिफिकेट प्राप्त करके सर्विस सेंटर खोलने के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आप UIDAI e Learning Portal 2023 के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
  • पोर्टल पर आपको आधार सेवाओं से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा जो की ऑनलाइन दिया जायेगा। इससे आपका समय व धन दोनों की बचत होगी।

UIDAI e Learning Portal – पात्रता दस्तावेज

  • यूआईडीआई ई लर्निंग पोर्टल पर अपना पंजीकरण करने के लिए नागरिक को भारत का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • इसके साथ आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए।
  1. निवास प्रमाण पत्र
  2. आधार कार्ड
  3. आय प्रमाण पत्र
  4. आयु का प्रमाण
  5. नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
  6. मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
  7. ईमेल आईडी

यूआईडीएआई ई लर्निंग पोर्टल कोर्स के तहत एनरोलमेंट करने की प्रक्रिया

  • इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई ई लर्निंग पोर्टल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां आपो इसके होम पेज पर “Enrolment” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुल जायेगा यहां आपको “Register Now” पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने Registration Form खुल जायेगा। जैसा नीचे दर्शाया गया है।
  • अब आपो फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी सही से भरनी होंगी। जैसे –
  1. अपना नाम,
  2. पासवर्ड,
  3. ईमेल ऐड्रेस,
  4. सिटी,
  5. टाउन,
  6. राज्य,
  7. एजेंसी टाइप,
  8. एजेंसी नेम
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको “Create My Account” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। और अंत में Continue क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अकाउंट को Verify करने के लिए आपको एक मेल में एक लिंक भेजा जायेगा।
  • आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा। और फिर Click Here पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने पोर्टल पर उपलब्ध कोर्सेज की सूची खुल जाएगी।
  • यहां से आप अपनी आवश्यकता अनुसार कोर्स कर सकते हैं।
  • इसके आगे आपको एनरोल मि के विकल्प पर क्लिक करना होगा। और अपना प्री एसेसमेंट प्रदान करना होगा। अब आप कोर्स ले सकते हैं।
  • कोर्स कम्प्लीट होने के बाद आपको अपना फाइनल असेसमेंट देना होगा। जिसके बाद आपका कोर्स पूरा हो जायेगा।
  • अब आपको कंपलीशन सर्टिफिकेट के ऑप्शन पर क्लिक कर अपना Certificate Download करना होगा।

Leave a Comment