सुषमा स्वराज पुरस्कार योजना ऑनलाइन आवेदन, पुरस्कार राशि

Haryana Sushma Swaraj Puraskar Yojana Apply Online :- हरियाणा राज्य सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए सुषमा स्वराज पुरस्कार योजना 2022 की घोषणा की है। योजना के तहत विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं को उनके महत्वपूर्ण योगदान या उपलब्धियों के लिए राज्य की महिलाओं को सुषमा स्वराज पुरस्कार के तहत एक प्रशस्ति पत्र के साथ 5 लाख का पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। यहां आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको Haryana Sushma Swaraj Puraskar Yojana से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन की प्रक्रिया, पात्रता, उद्देश्य, और आवेदन फॉर्म की जानकारी विस्तार से प्रदान करेंगे।

हरियाणा सुषमा स्वराज पुरस्कार योजना 2023

Haryana Sushma Swaraj Puraskar Yojana – उद्देश्य

सुषमा स्वराज पुरस्कार योजना को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्र्दशन करने वाली महिलाओं को 5 लाख रुपये का इनाम देने के लिए शुरू किया गया है। योजना का मुख्य उदेश्य महिलाओं का सम्मान करना है। जिससे उनका आत्मविस्वास बढ़े और वे अपने देश व समाज के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित हों। इसके साथ – साथ महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए तीन लाख रुपये तक का लोन प्रदान करने के लिए हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना को शुरू किया जायेगा। इससे महिलाये सशक्त और आत्मनिर्भर बनेगी।

Sushma Swaraj Puraskar Yojana – Highlights

योजना का नाम सुषमा स्वराज पुरस्कार योजना
 राज्य हरियाणा
शुरू की गयी राज्य सरकार द्वारा
 लाभ राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्र्दशन के लिए पुरस्कार
 लाभार्थी राज्य की महिलाएं
पुरस्कार राशि एक प्रशस्ति पत्र और 5 लाख रुपये
उदेश्य महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाना और समाज में उन्हें सम्मान प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइट जल्द शुरू की जाएगी

सुषमा स्वराज पुरस्कार योजना – लाभ व विशेषताएं

  • Sushma Swaraj Award Scheme के तहत राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्र्दशन के लिए महिलाओं को पुरस्कृत किया जायेगा।
  • पुरस्कार में लाभार्थी महिलाओं को सरकार द्वारा एक प्रशस्ति पत्र और 5 लाख रुपये का ईनाम दिया जायेगा।
  • योजना के माध्यम से महिलाएं अपने राज्य व क्षेत्र के लिए उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रोत्साहित होंगी।
  • योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को अपने राष्ट्र के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित किया जायेगा।
  • सुषमा स्वराज पुरस्कार योजना के तहत प्राप्त धनराशि से महिलाये अपने परिवार व अपने क्षेत्र के लिए और भी अधिक कार्य कर पाएंगी।
  • योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को सम्मान दिया जायेगा। जिससे उनका आत्मबल और अधिक बढ़ेगा।

हरियाणा सुषमा स्वराज पुरस्कार योजना हेतु पात्रता व आवश्यक दस्तावेज

यदि आप भी सुषमा स्वराज पुरस्कार के तहत लाभ पाना चाहती हैं, तो इसके आवेदन के लिए आपको निम्न पात्रता व आवश्यक दस्तावेज की आवश्यकता होगी।

  • आवेदनकर्ता महिला को हरियाणा राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • योजना के तहत उन्ही महिलाओं को पुरस्कृत किया जायेगा। जिन्होंने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्र्दशन किया हो।
  • योजना के तहत महिलाओं की पारिवारिक आय से संबंधित कोई जानकारी नहीं मांगी गयी है।
  • योजना का लाभ पाने के लिए महिला के पास अपना बैंक अकाउंट होना आवश्यक है।
  • सुषमा स्वराज पुरस्कार योजना के तहत आवेदन के लिए आपको निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र (आवश्यकता पड़ने पर)
  • आधार कार्ड
  • बैंक की पास बुक
  • नवीनतम पॉसपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)

हरियाणा सुषमा स्वराज पुरस्कार योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें

यदि आप भी हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गयी सुषमा स्वराज पुरस्कार योजना के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहती हैं, तो अभी आपको थोड़ा समय इंतजार करना होगा। अभी सरकार द्वारा योजना की केवल घोषणा की गयी है जल्द ही Sushma Swaraj Award Scheme आधिकारिक वेबसाइट जारी कर दी जाएगी। जिसके माध्यम से राज्य की उत्कृष्ट प्र्दशन करने वाली सभी महिलाएं अपना आवेदन कर लाभ पा सकती हैं। जैसे ही हमे योजना के आवेदन की जानकारी प्राप्त होगी हम तुरंत अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको सूचित कर देंगे। इसके लिए हमारी वेबसाइट के साथ बने रहें।

सुषमा स्वराज पुरस्कार योजना आवेदन प्रक्रिया – यहां देखे

  • योजना के आवेदन की लिए आवेदक महिला को सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां आपको इसका होम पेज दिखाई देगा। होम पेज पर आपको “सुषमा स्वराज पुरस्कार योजना” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको “आवेदन करें ” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके सामने
  • पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा। आपको इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी सही से भरनी होंगी।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर फॉर्म को “Submit” करना होगा।

NOTE => सरकार द्वारा सुषमा स्वराज पुरस्कार योजना आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च करते ही हम अपने आर्टिकल में सटीक प्रक्रिया प्रदान करेंगे। इसके लिए हमारी वेबसाइट के साथ बने रहें।

Leave a Comment