PM Shram Yogi Mandhan Yojana को असंगठित क्षेत्र के कामगारों को पेंशन प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है। यह योजना 1 फरवरी 2019 को केंद्रीय मंत्री श्री पियूष गोयल जी द्वारा शुरू की गयी। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के कामगारों को लाभ प्रदान किया जायेगा जिनकी मासिक आय 15000 रुपये या उससे कम है। योजना के अंतर्गत सभी लाभार्थियों को 60 साल की आयु के बाद 3000 रूपये की पेंशन प्रति माह दी जाएगी। इस आर्टिकल में हम आपको Shram Yogi Mandhan Yojana की सभी जानकारी विस्तार से प्रदान करेंगे। जैसे – योजना के लाभ व विशेषताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और आवेदन की स्तिथि आदि।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना 2023
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म के माध्यम से आप आसानी से प्रति माह 3000 की पेंशन पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए लाभार्थियों की आयु 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष होनी चाहिए | PMSYM योजना के तहत निवेश करने की राशि 55 रुपये से लेकर 200 रुपये तक है। यदि किसी कारण से लाभार्थी की मृत्यु या अपंगता होने पर परिवार में केवल लाभार्थी के पति या पत्नी को पेंशन का 50% हिस्सा प्रदान किया जाएगा। पीएम श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत केवल असंगठित क्षेत्रों के श्रमिक जैसे कि ड्राइवर, रिक्शा चालक, मोची, दर्जी, मजदूर, घरों में काम करने वाले, भट्टा कर्मकार आदि को लाभ प्रदान किया जायेगा। योजना का लाभ सरकारी कर्मचारी व आयकर दाता को नहीं दिया जायेगा।
PM Shram Yogi Mandhan Yojana 2023 – क्या है?
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना को वर्ष 2019 में शुरू किया गया था। जिसमे केंद्र सरकार द्वारा देश के सभी असंगठित क्षेत्र के मजदुरों को पेंशन प्रदान की जाएगी। इसके लिए श्रमिकों को हर महीने 55 रूपये से 200 रुपये तक जमा करने होंगे। जिसके बाद उन्हें 60 वर्ष की आयु पूरी करने पर प्रति माह 3000 रूपये की पेंशन प्रदान की जाएगी। सरल शब्दों में कहें तो प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन एक सरकारी योजना है जो असंगठित श्रमिकों के वृद्धावस्था संरक्षण और सामाजिक सुरक्षा के लिए शुरू की गयी है।
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Highlights
योजना का नाम | प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना |
शुरू की गयी | 15 फरवरी 2019 |
किसने शुरू की | केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जी के द्वारा |
लाभ | 3000 रूपये प्रति माह पेंशन |
लाभार्थी | असंगठित क्षेत्रो के श्रमिक |
उदेश्य | असंगठित क्षेत्र के कामगारों को पेंशन प्रदान करना |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://maandhan.in |
PMSYM Yojana – उद्देश्य
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का मुख्य उद्देश्य देश के सभी असंगठित क्षेत्र के कामगारों को पेंशन प्रदान करना है। जिससे वे अपने बुढ़ापे में आसानी से अपने खाने, पीने, कपड़ो, दवाई, इत्यादि की व्यवस्था कर सके। उन्हें किसी पर निर्भर न होना पड़े और अपने बुढ़ापे को स्वाभिमान के साथ जी सके। योजना के तहत श्रमिक प्रति दिन २ रूपये की बचत कर 60 वर्ष के बाद 3000 रूपये प्रति माह प्राप्त कर सकते हैं।
Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan Yojana – पात्रता मानदंड
योजना के तहत आवेदन करने के लिए श्रमिकों के पास निम्न पात्रता का होना आवश्यक है –
- आवेदनकर्ता देश के निवासी होना चाहिए साथ वह असंगठित क्षेत्रो का कामगार श्रमिक होना चाहिए।
- आवेदक की मासिक आय 15000 रूपये या उससे कम होनी चाहिए।
- आवेदन करने के लिए आवेदनकर्ता की आयु 18 साल से 40 साल तक होनी चाहिए।
- आवेदक EPFO, NPS और ESIC के अंतर्गत कवर नहीं होना चाहिए और साथ ही न आयकर दाता हो।
- PMSYM Yojana का लाभ पाने के लिए आधार कार्ड और सेविंग बैंक अकाउंट या जनधन बैंक अकाउंट आवश्यक है।
श्रम योगी मानधन योजना के लिए पात्र लाभार्थी
- छोटे और सीमांत किसान
- भूमिहीन खेतिहर मजदूर
- मछुआरे
- पशुपालक
- ईट भट्टा और पत्थर खदानों में लेबलिंग और पैकिंग करने वाले
- निर्माण और आधारभूत संरचनाओं में कार्य करने वाले
- चमड़े के कारीगर
- बुनकर
- सफाई कर्मी
- घरेलू कामगार
- सब्जी तथा फल विक्रेता
- प्रवासी मजदूर आदि
पीएम श्रम योगी मानधन योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते –
- संगठित क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्ति
- कर्मचारी भविष्य निधि के सदस्य
- राष्ट्रीय पेंशन योजना के सदस्य
- राज्य कर्मचारी बीमा निगम के सदस्य
- आयकर का भुगतान करने वाले लोग
श्रम योगी मानधन योजना रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक दस्तावेज
यदि आप भी PMSYM Yojana के तहत लाभ पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदक का पूरा पता
- मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
Pradhanmantri Shram Yogi Mandhan Yojana – लाभ व विशेषताएं
- PMSYM योजना के तहत सभी असंगठित क्षेत्रो का कामगार श्रमिकों को 60 वर्ष के बाद 3000 रुपये की पेंशन प्रदान की जाएगी।
- पेंशन के लिए श्रमिकों को केवल प्रति माह 55 रुपये से 200 रुपये तक का निवेश करना होगा।
- निवेश की राशि उम्र के हिसाब से तय की जाएगी।
- यदि किसी कारणवश लाभार्थी की मृत्यु हो जाए तो उसके बाद उसके पति या पत्नी नियमित योगदान का भुगतान करके इस योजना को जारी रख सकते हैं।
- पेंशन की धनराशि लाभार्थियों के बचत बैंक खाता या जनधन अकाउंट से ऑटो डेबिट सुविधा से ट्रांसफर कर दी जाएगी।
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना ऑनलाइन आवेदन करें
यदि आप भी केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गयी श्रम योगी मानधन योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र (CSC Center) में जाना होगा। (CSC Center खोजे)
- यहां आपको ऑपरेटर को अपने सभी दस्तावेज जैसे – आधार कार्ड ,बैंक की पासबुक ,मोबाइल नंबर आदि दिखने होंगे।
- इसके बाद सीएससी ऑपरेटर आपका श्रम योगी मानधन योजना फॉर्म भरेंगे आपको सभी जानकारी फॉर्म में दर्ज कर फोम जमा करदेंगे।
- इसके बाद आपका आवेदन पूर्ण हो जायेगा। यहां से आपको आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट अवश्य लेना है और भविष्य के लिए सुरक्षित रखना है।
- इस प्रकार आप आसानी से श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Note => PMSYM Scheme में आवेदन करने के अन्य कई तरिके है जो आपको नीचे प्रदान किये गए हैं –
PMSYM योजना आवेदन – सेल्फ एनरोलमेंट
सेल्फ एनरोलमेंट के माध्यम से आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।
- इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम श्रम योगी मानधन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां आपको होम पेज पर “Click here to apply now” के लिंक पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुल जायेगा।
- यहां आपको “Self Enrollment” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपना मोबाईल नंबर दर्ज कर “Proceed” के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको कुछ जानकारी जैसे -अपना नाम, ईमेल आईडी और कैप्चा कोड भरना होगा।
- जानकारी भरने के बाद आपको “Generate OTP” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और “सत्यापित करें” के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा। यहां से आपको सभी आवश्यक जानकारी भरकर अपने दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- पर अंत में आवेदन फॉर्म जमा करना होगा और इसका प्रिंट लेना होगा।
PM Shram Yogi Maandhan Yojana Apply Online – CSC VLE
सीएससी वी एल ई के माध्यम से आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।
- इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम श्रम योगी मानधन योजना की आधिकारिक वेबसाइट के होम पर जाना होगा।
- होम पेज पर “Click here to apply now” के लिंक पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुल जायेगा। यहां आपको “CSC VLE” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक पेज खुल जायेगा। जंहा आपको यूजर नेम व पासवर्ड दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको साइन इन के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको (योजना/Scheme) के विकल्प पर जाकर प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का चयन करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। अब आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही से भरनी होंगी। जैसे –
- आपका नाम,
- ईमेल आईडी,
- पता,
- राज्य का नाम,
- जिले का नाम आदि
- सभी जानकारी भरकर आपको फॉर्म के साथ दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। और “SUBMIT” के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपका Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan Yojana के तहत आवेदन हो जायेगा।
PMSYM Yojana 2023 – Contact Number
संयुक्त सचिव और महानिदेशक (श्रम कल्याण) श्रम और रोजगार मंत्रालय भारत सरकार
हेल्पलाइन: 1800 267 6888
ई-मेल: [email protected] | श्रमयोगी@nic.in