सर्वजन पेंशन योजना झारखंड ऑनलाइन आवेदन : लाभार्थी सूची व एप्लीकेशन स्टेटस देखें

Jharkhand Sarvjan Pension Yojana 2023:- नमस्कार दोस्तों, राज्य में बहुत ऐसे नागरिक हैं जो आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण अपना जीवन यापन गरीबी रेखा के नीचे करते हैं। वैसे तो राज्य सरकार प्रदेश के नागरिकों के हित के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन करती रहती है। लेकिन आज हम आपको ऐसी एक योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका नाम सर्वजन पेंशन योजना है। इस योजना की शुरुआत झारखंड सरकार ने राज्य के बेसहारा नागरिकों को पेंशन उपलब्ध करवाने के लिए की है। तो दोस्तों, आज हम आपको अपनी इस पोस्ट के माध्यम से Jharkhand Sarvjan Pension Yojana 2023 Online Apply के बारे में बताने जा रहे हैं इसलिए आप हमारे इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें।

झारखंड सर्वजन पेंशन योजना 2023

राज्य में बहुत से ऐसे गरीब नागरिक है जिनके पास आय का कोई साधन नहीं है, आय का कोई साधन ना होने का कारण विभिन्न प्रकार की आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी स्थिति को देखते हुए झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने इस Jharkhand Sarvjan Pension Yojana 2023 का शुभारंभ किया। सर्वजन पेंशन योजना के तहत आवेदन करने वाले लाभार्थी नागरिक को प्रतिमाह 1000 रुपए की पेंशन राशि उपलब्ध कराई जाएगी, जो सीधे लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार अब आपको इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए APL और BPL राशन कार्ड धारक होना आवश्यक नहीं है। क्योंकि अब झारखंड सरकार ने इसकी अनिवार्यता को बिल्कुल समाप्त कर दिया है।

झारखंड सर्वजन पेंशन योजना 2022

राज्य सरकार अब प्रदेश के सभी पात्र लाभार्थियों को इस योजना का लाभ देने के लिए उनके घर जाकर संबंधित जानकारी को इकट्ठा करेगी। और उन लाभार्थियों की एक सूची बनाकर उनके आवेदन को एकीकृत किया जाएगा। जिसके पश्चात ही पात्र लाभार्थियों को सर्वजन पेंशन योजना 2023 का लाभ मुहैया कराया जाएगा। इसके अलावा झारखंड सरकार राज्य की विधवा महिलाओं एवं 18 वर्ष से अधिक उम्र के बेसहारा नागरिकों को भी इस योजना का लाभ मुहैया कराएगी। और राज्य में रहने वाले 5 वर्ष से अधिक दिव्यांग नागरिक एवं HIV AIDS से पीड़ित व्यक्तियों को भी इस योजना का लाभ पहुंचाएगी।

Purpose of Jharkhand Sarvjan Pension Yojana

झारखंड राज्य में निवास कर रहे ऐसे नागरिक जिनके पास आय का कोई विकल्प नहीं है अर्थात वह किसी मजबूरी के कारण कोई भी कार्य नहीं कर पाते हैं। ऐसे लोगों के लिए झारखंड सरकार ने सर्वजन पेंशन योजना रजिस्ट्रेशन का आरंभ किया है जिसका प्रमुख उद्देश्य प्रदेश के पात्र नागरिकों को पेंशन राशि मुहैया कराना है। जिससे वह अपने जीवन में आने वाली विभिन्न प्रकार की आर्थिक जरूरतों को बिना किसी सहारे के पूरा कर सकें। सर्वजन पेंशन योजना की शुरुआत के बाद राज्य में निवास कर रहे दिव्यांग नागरिक, बेसहारा नागरिक एवं HIV AIDS से पीड़ित व्यक्तियों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। जिससे वह आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगे।

सर्वजन पेंशन योजना की संक्षिप्त जानकारी 2023

राज्य झारखंड
योजना सर्वजन पेंशन योजना
शुरुआत झारखंड सरकार द्वारा
वर्ष 2023
उद्देश्य आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभार्थी झारखंड के पात्र नागरिक
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन / ऑफलाइन
पेंशन राशि 1000 रुपए प्रतिमाह
ऑफिशियल वेबसाइट यहां क्लिक करें

Sarvajan Pension District Wise Number of Beneficiaries

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के आदेश पर झारखंड सर्वजन पेंशन योजना लाभार्थियों को जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सरकार द्वारा गुमला में किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रदेश में लगभग 1503500 से भी अधिक नागरिक हैं जो इस पेंशन योजना के तहत जुड़े नहीं हैं। इस कार्यक्रम के जरिए  प्रदेश के सभी नागरिकों को योजना के तहत जोड़ा जाएगा। इस योजना को जारी करने से पूर्व सरकार द्वारा जारी विभिन्न पेंशन योजनाओं के कुल लाभार्थियों की संख्या 978730 थी, इस योजना की शुरूआत के बाद बढ़कर 1376300 हो गई। राज्य के लगभग कुल 397495 नए लोगों को योजना से जोड़ा गया है। योजना के तहत आने वाले जिलेवार लाभुकों की संख्या कुछ इस प्रकार है।

  • गुमला-48628
  • गढ़वा-5660
  • रांची-230098
  • पलामू- 46610
  • लातेहार- 24858
  • हजारीबाग- 106363
  • बोकारो- 12527
  • सिमडेगा- 32881
  • खूंटी- 30689
  • पूर्वी सिंहभूम- 154414
  • पश्चिमी सिंहभूम- 65408
  • जामताड़ा- 9776
  • लातेहार- 24858
  • कोडरमा- 24640
  • गिरिडीह- 11666
  • गोड्डा- 55496
  • साहिबगंज- 56274
  • सरायकेला- 36521
  • रामगढ़- 44476
  • चतरा- 20093
  • धनबाद- 142045
  • देवघर- 46868
  • दुमका- 37034

सर्वजन पेंशन योजना 2023 की लाभ एवं विशेषताएं

  • झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने सर्वजन पेंशन योजना का आरंभ किया है।
  • राज्य में रहने वाले 60 वर्ष से अधिक उम्र के गरीब नागरिकों को पेंशन सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • पेंशन राशि की सहायता से आप अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा कर सकेंगे।
  • झारखंड राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली पेंशन राशि 1000 रुपए की होगी जो सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में महीने की 5 तारीख को ट्रांसफर कर दी जाएगी।
  • राज्य सरकार की ओर से प्राप्त होने वाली पेंशन राशि की सहायता से नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।
  • इस योजना की शुरुआत के बाद प्रदेश के नागरिक आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगे।
  • इस योजना का लाभ आसानी से नागरिकों तक पहुंच जाए इसके लिए सरकार ने राशन कार्ड की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है।
  • राज्य सरकार अब प्रदेश के सभी पात्र लाभार्थियों को इस योजना का लाभ पहुंचाने के लिए उनके घर जाकर संबंधित जानकारी को एकत्रित करेगी।
  • राज्य में निवास कर रहे 18 वर्ष से अधिक उम्र के बेसहारा नागरिक और विधवा महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मुहैया कराया जाएगा।
  • इसके अलावा झारखंड राज्य में रह रहे 5 वर्ष से अधिक विकलांग नागरिक जो HIV, AIDS से पीड़ित हैं उन्हें भी इस योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा।

Documents and Eligibility for Jharkhand Sarvjan Pension Yojana 2023

  • सर्वप्रथम आवेदनकर्ता का झारखंड राज्य का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक की उम्र 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदन कर्ता के पास आय का कोई स्रोत नहीं होना चाहिए।
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी कार्ड
  • ईमेल आईडी
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फोटो आदि।

सर्वजन पेंशन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आवेदक को ई पेंशन पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट पर जाते ही आपकी स्क्रीन पर एक होम पेज ओपन हो जाएगा। झारखंड सर्वजन पेंशन योजना 2022
  • अब आपको इस संपर्क पर सर्वजन पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • विकल्प पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  • अब आपको इस आवेदन फॉर्म में पूछे गए आप से संबंधित सभी जानकारी जैसे आपका नाम, पता, मोबाइल नंबर, आदि का विवरण दर्ज कर देना है।
  • संपूर्ण जानकारियों का विवरण दर्ज करने के पश्चात आपको मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
  • दस्तावेजों को अपलोड करते ही आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप संपूर्ण प्रक्रिया को फॉलो करके सर्वजन पेंशन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।

How to Apply Offline Sarvjan Pension Yojana 2023?

  • यदि आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं तो आपको ऑफलाइन आवेदन करने के लिए प्रखंड विकास अधिकारी के कार्यालय में जाना होगा।
  • और यदि आप शहरी क्षेत्र में रहते हैं तो आपको अंचल अधिकारी के कार्यालय में जाना होगा।
  • कार्यालय में जाने के पश्चात आपको वहां पर मौजूद किसी भी अधिकारी से सर्वजन पेंशन योजना के तहत आवेदन पत्र ले लेना है।
  • आवेदन पत्र को लेने के पश्चात आपको उस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियों का विवरण दर्ज कर देना है।
  • सभी जानकारी का विवरण दर्ज करने के पश्चात आपको उस फॉर्म के साथ मांगे गए दस्तावेजों को अटैच कर देना है।
  • अब आपको सर्वजन पेंशन योजना आवेदन फॉर्म को संबंधित कार्यालय में जमा करा देना है।
  • इस प्रकार आप संपूर्ण प्रक्रिया को फॉलो करके सर्वजन पेंशन योजना के तहत सफलतापूर्वक ऑफलाइन आवेदन कर पाएंगे।

संपर्क करें:-

प्रिय पाठको, आज हमने आपको अपनी इस पोस्ट के माध्यम से झारखंड सर्वजन पेंशन योजना 2023 से जुड़ी हर एक जानकारी को साझा कर दिया है। यदि आपको फिर भी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं।

Leave a Comment