In this article, you will know how much a sarpanch earns in 5 years and how much is his salary. With this, we will tell you what is required to become a sarpanch.
जैसा की आप लोग जानते ही होंगे की हर गांव में एक सरपंच होता है। जिसका चयन गांव के सभी कार्यो को करने हेतु किया जाता है। जिसमे गांव के विकास से संबंधित कार्य शामिल होते हैं। तो आज हम जानेंगे की सरपंच की सैलरी कितनी होती है और सरपंच का चुनाव कैसे होता है। तो आइए इस लेख में सरपंच की तनख्वा (salary of Sarpanch) के बारे में विस्तार से जानें।
सरपंच की सैलरी कितनी होती है और सरपंच कैसे कमाते है?
ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले कई लोग जानना चाहते हैं, की सरपंच की सैलरी कितनी होती है और वह अपने कार्यकाल में कितना कमाता है। कई ग्रामीण सोचते हैं की सरपंच को लाखों रूपये सैलरी मिलती है। लेकिन आपको बता दे यह सच नहीं है। सरपंच की सैलरी 3 हजार रुपए प्रति माह होती है और उपसरपंच की सैलरी 1500 रुपए प्रति माह। भले उन्हें चुनाव जितने के लिए बहुत पेंसा ख़र्च करना पड़ता हैं। सरपंच गांव के सभी मसलों को हल करता है। इस कारण गांव में सभी लोग सरपंच की इज़्ज़त करते हैं।
Sarpanch Salary 2023 – Highlights
आर्टिकल | सरपंच की सैलरी कितनी होती है |
राज्य | सभी राज्य |
सरपंच का कार्यकाल | 5 साल |
सरपंच की सैलरी | 3000 रूपये /माह |
उपसरपंच की सैलरी | 1500 रूपये /माह |
सरपंच सैलरी 2023: सरपंच कैसे बने और उसके लिए योग्यता
आपको बता दें की सरपंच के प्रतिनिधियों और पंच प्रतिनिधियों को जनता द्वारा मतदान के माध्यम से चुना जाता है। जिसके बाद इनका चयन हर पांच वर्षों के लिए है। सरपंच का चुनाव ग्राम पंचायत क्षेत्र के अधिसूचित निर्वाचन क्षेत्र से सीधे मतदान के जरिए होता है। इसके लिए कई सीटे तय होती हैं जिनमे SC, ST,OBC, General आदि होती है।
सरपंच बनने के लिए योग्यता-
- सरपंच पद के उम्मीदवार को भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- सरपंच चुनाव लड़ने के लिए व्यक्ति की आयु 21 या उससे अधिक होनी चाहिए।
- सरपंच के लिए चुनाव लड़ने के लिए आवेदक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए।
- सरपंच पद पाने वाले नागरिक के दो से अधिक बच्चे नहीं होने चाहिए।
- सरपंच पद का आवेदक सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
सरपंच बनने के लिए आवश्यक दस्तावेज
यदि आप भी सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ना चाहते हैं, तो लिए आपके पास निम्न दस्तावेजों का होना जरूरी है।
- आधार कार्ड
- मतदाता पहचान पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- केवल दो बच्चो का शपथ पत्र
- अपने क्षेत्र का पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र
- मूल निवास
- जाति प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- शौचायल का शपथ पत्र (अगर आपके घर में शौचालय नहीं है तो आप चुनाव नहीं लड़ सकते)
- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
सरपंच चुनाव आवेदन फार्म
यदि आप भी सरपंच का चुनाव लड़ना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए चरणों का पालन कर आसानी से अपना नामांकन कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने ग्राम पंचायत क्षेत्र कार्यलय से सरपंच चुनाव आवेदन फार्म प्राप्त करें।
- आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से नामांकन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
- फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको इसका प्रिंट लेना होगा। इसके बाद आपको इसमें सभी पूछी गयी जानकारी को सही से भरना होगा।
- इसके बाद आपको इसमें अपने दस्तावेज संलग्न करने होंगे।
- अब आपको यह फॉर्म संबंधित कार्यलय में जमा करना होगा।
NOTE => नामांकन के समय आपको अपनी पूरी सम्पति व आय का विवरण देना होगा।
सरपंच की सैलरी से कमाई – Sarpanch Salary
जैसा की हमने आपको बताया की सरपंच की सैलरी 3000 रूपये प्रति माह होती है। इसके अलावा हर ग्राम पंचायत को राज्य और केंद्र सरकार की तरफ से विकास के लिए 7 से 8 करोड़ राशि दी जाती है। जिससे सरपंच को गांव में विकास कार्य करवाने होते हैं। माना जाता है की यदि सरपंच किसी कार्य के लिए 5 लाख रूपये इस्तेमाल करता है तो वह उसमे से 2 लाख तक या उससे भी ज्यादा अपने पास बचा कर रख लेता है।
नोट => हम यहां पर सरपंच की खामियों को नहीं बता रहें हैं अपितु यह बात कितनी सच और झूठ है। इसका निर्णय आप अपनी ग्रामसभा के माध्यम से जान सकते हैं।
सरपंच की सैलरी 2023- राज्यवार लिस्ट
राज्य | सैलरी |
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) | Village sarpanch will get Rs 3,000
salary against their current salary of Rs 1,000 per month. |
Assam (असम) | |
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) | |
Bihar (बिहार) | |
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) | |
Delhi (दिल्ली) | |
Gujarat (गुजरात) | |
Goa (गोवा) | ग्राम पंचायत सरपंच को मासिक वेतन के साथ 2000 रुपये भत्ता मिलेगा, जबकि उप सरपंच को 1750 रुपये मिलेगा। |
sarpanch salary haryana (हरियाणा) |
प्रदेश में सरपंच (ग्राम प्रधान) 2000 रुपये से 2500 रुपये और पंच (ग्राम सभा सदस्य) 600 रुपये से 800 रुपये तक |
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) | ग्राम पंचायतों के प्रधान और उप-प्रधान को 3,000 रुपये और 2,200 रुपये से बढ़ाकर 4,000 रुपये और 2,500 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। |
Jharkhand (झारखंड) | |
Kerla (केरल) | |
Karnataka (कर्नाटक) | |
Maharashtra (महाराष्ट्र) | |
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) | |
Manipur (मणिपुर) | |
Meghalaya (मेघालय) | |
Mizoram (मिजोरम) | |
Nagaland (नागालैंड) | |
Odisha (उड़ीसा) | |
Punjab (पंजाब) | |
Rajasthan (राजस्थान) | |
Sikkim (सिक्किम) | |
Tamil Nadu (तमिल नाडू) | |
Telangana (तेलंगाना) | |
Tripura (त्रिपुरा) | |
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) | |
Uttrakhand (उत्तराखंड) | |
West Bengal (पश्चिम बंगाल) |
Sarpanch Salary 2023 List – Post Wise
पद (Post) | तनख्वाह (Salary) – रुपए प्रतिमाह |
जिला परिषद अध्यक्ष | 12 हजार |
जिला परिषद उपाध्यक्ष | 10 हजार |
पंचायत समिति प्रमुख | 10 हजार |
पंचायत समिति उप-प्रमुख | 5 हजार |
मुखिया | 2500 |
उप मुखिया | 1200 |
सरपंच | 2500 |
उप सरपंच | 1200 |
जिला परिषद सदस्य | 2500 |
पंचायत समिति सदस्य | 1000 |
वार्ड सदस्य | 500 |
पंच | 500 |
न्यायमित्र | 7000 |
यहाँ हमने आपको सरपंच सैलरी (sarpanch salary) से संबंधित सभी जानकारी प्रदान की है। यदि आपको इससे संबंधित कोई अन्य सवाल पूछने हों, तो आप नीचे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। धन्यवाद