Rajasthan Work From Home Yojana 2023: राजस्थान राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को घर पर ही काम देने के लिए राजस्थान वर्क फ्रॉम होम योजना का शुभारंभ किया। योजना की घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने वित्तीय वर्ष 2023 के बजट की घोषणा के समय किया। वर्क फॉर होम-जॉब वर्क योजना के तहत महिलाओं को रोजगार प्रदान किया जायेगा। जिससे वे घर से काम करते हुए परिवार की आय में अपना योगदान कर सकती हैं। राजस्थान वर्क फ्रॉम होम योजना 2023 का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको नीचे आर्टिकल में पूरी जानकारी प्रदान की गयी है। जैसे – लाभ, उद्देश्य, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन की प्रक्रिया, एप्लीकेशन फॉर्म आदि
Rajasthan Work From Home Yojana 2023
राज्य में कई ऐसी महिलाएं हैं, जो जॉब करना चाहती हैं, लेकिन वे अपने पारिवारिक कारणों या अन्य किसी कारणों से जॉब कर पाती। ऐसी महिलाओं के लिए राजस्थान सरकार ने राजस्थान वर्क फ्रॉम होम योजना को शुरू करने की घोषणा की है। योजना के लिए सरकार द्वारा 100 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। जिसमे अगले साल तक 20,000 महिलाओं को लाभ प्रदान किया जायेगा। वर्क फ्रॉम होम के अंतर्गत महिलाएं अपने घर से काम कर सकेंगी और आर्थिक रूप से भी अपने परिवार की सहायता कर पायेगी।पूरी जानकारी पाने के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
Rajasthan Work From Home Yojana Registration 2023 – Highlights
योजना | मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम जॉब्स वर्क योजना |
राज्य | राजस्थान |
घोषणा | मुख्यमंत्री द्वारा 2023 का बजट पेश करते हुए |
लाभ | घर पर रोजगार प्रदान करना |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
उदेश्य | महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना व उन्हें रोजगार प्रदान करना |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
वेबसाइट | जल्द जारी की जाएगी |
राजस्थान वर्क फ्रॉम होम योजना क्या है?
जैसा की हमने आपको बताया की राजस्थान सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को घर पर जॉब देने के लिए Rajasthan Work From Home Yojana की घोषणा की गयी है। इस योजना के तहत जॉब कर महिलाएं अपने परिवार की आर्थिक रुप से मदद कर पाएंगी। और इसके लिए उन्हें कंही बाहर भी नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए डायरेक्टरेट ऑफ वुमन एंपावरमेंट एवं सीएसआर ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा एक पोर्टल विकसित किया जाएगा। जिसके माध्यम से लाभार्थी महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही महिलाओं राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। Work for Home – Job Work Scheme 2023 के तहत 20000 महिलाओं को लाभ प्रदान किया जायेगा जिसमे विधवा महिला, तलाकशुदा महिला आदि को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
Rajasthan Work From Home Yojana – उद्देश्य
योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को रोजगार प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। जिससे वे घर बैठे पेंसे कमा कर अपने परिवार की सहायता कर सके। यह योजना उन सभी हाउस वाइफ (Housewife) के लिए है जो जॉब करना चाहती हैं, लेकिन किन्ही कारणों से नहीं कर पाती।इसके साथ साथ Rajasthan Work From Home Yojana के अंतर्गत महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जायेगा और उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जायेगा।
राजस्थान वर्क फ्रॉम होम योजना चयन प्रक्रिया की विशेषताएं
- वर्क फ्रॉम होम योजना की घोषणा 23 फरवरी 2023 को राजस्थान की महिलाओं को वर्क फ्रॉम होम प्रदान करने के लिए किया गया है।
- योजना के लिए राज्य सरकार ने 100 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है।
- मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के तहत प्रदेश की महिलाएं अपने घर से काम कर अपने परिवार के आय में वृद्धि करने के लिए अपना योगदान दे पाएंगी।
- योजना का लाभ प्रदेश की कुल 20000 महिलाओं को प्रदान किया जाएगा जिसमे राज्य की विधवा महिला, तलाकशुदा महिला आदि को प्राथमिकता दी जाएगी।
- Work From Home Scheme के तहत महिलाएं अपने घर से ही काम कर सकती हैं। इसके लिए उन्हें कंही बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
- काम करने के लिए महिलाओं को राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
- योजना का लाभ पा कर महिलाएं सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगी। साथ ही इससे राज्य की बेरोजगारी दर में भी गिरावट आएगी।
राजस्थान मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना पंजीकरण हेतु पात्रता मानदंड
- योजना के तहत आवेदन करने के लिए महिला को राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- जो महिलाएं अपने परिवार को आर्थिक सहयोग करती हैं या जो स्वयं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना चाहती हैं। उन्हें योजना का लाभ दिया जायेगा।
- साथ ही राज्य की विधवा महिला, तलाकशुदा महिला व अन्य जरूरतमंद महिलाएं भी योजना के तहत शामिल की जाएँगी।
वर्क फ्रॉम होम योजना आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
राजस्थान राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गयी वर्क फ्रॉम होम योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवेदनकर्ताओं को निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी आदि
राजस्थान वर्क फ्रॉम होम योजना 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
वर्क फ्रॉम होम योजना के तहत लाभ लेने के लिए आवेदकों को अभी कुछ समय इंतजार करना होगा। अभी सरकार द्वारा केवल Work From Home Scheme 2023 की घोषणा की है। आशा करते हैं की जल्द सरकार इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आधिकारिक पोर्टल जारी करेगी। जिसके माध्यम से सभी इच्छुक महिलाएं आसानी से योजना के तहत आवेदन कर पाएंगी। जैसे ही सरकार द्वारा योजना के आवेदन की जानकारी जारी की जाती है हम अपने आर्टिकल में माध्यम से आपको सूचित कर देंगे।Rajasthan Work From Home Yojana New Update के लिए आप हमारे इस आर्टिकल के साथ जुड़े रहे।
राजस्थान बजट 2023 में वर्क फ्रॉम होम योजना घोषणा की पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Rajasthan Budget Financial Year 2023 Work From Home Yojana