Rajasthan Vridha Pension Yojana 2023 Apply Online: जैसा की हर राज्य की सरकार अपने वृद्ध जनों के लिए वृद्ध पेंशन योजना लेकर आती है। ठीक उसी प्रकार से राजस्थान सरकार ने अपने राज्य के सभी वृद्ध जनों के लिए पेंशन स्कीम योजना लायी है | राजस्थान राज्य में जो पेंशन राशि निर्धारित की गयी है वह ५५ वर्ष से अधिक वालों के लिए ७५० रूपए से लेकर १००० रूपए तक प्रदान की जाएगी।वृद्ध पेंशन योजना लाने का मुख्य उद्देश्य यही है की इसके तहत राज्य के सभी वृद्ध लोग अच्छे से अपना जीवन जी सकते है। क्योंकि बुढ़ापे में उनका रोजगार का कोई साधन नहीं होता है। राजस्थान सरकार का यह काफी सराहनीय कदम है।
राजस्थान वृद्धावस्था पेंशन योजना2023 क्या है ?
राजस्थान वृद्ध पेंशन योजना के तहत राज्य के प्रत्येक वृद्ध महिला व पुरुष को जिनकी उम्र ५५ साल से ऊपर हो उनको प्रतिमाह १००० रूपए तक की पेंशन राशि प्रदान की जाएगी।राजस्थान में जितने भी वृद्ध महिला व पुरुष है अगर वो इस पेंशन स्कीम का लाभ लेना चाहते है तो उन्हें ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। कोई भी राज्य का ऐसा नागरिक जो घर से असहाय हो या जिसका कोई आय का श्रोत न हो। वे सभी इस योजना का लाभ ले सकते है। ध्यान रखने योग्य बात यह है की इस स्कीम का लाभ लेने के लिए पहले से किसी योजना का लाभ न ले रहे हो। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे की किस प्रकार से आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है। और इसमें क्या पात्रता है और क्या दस्तावेज चाहिए। कृपया अंत तक इस लेख में बनें रहें।
वृद्धावस्था पेंशन योजना राजस्थान 2023 का उद्देश्य
राजस्थान वृद्ध योजना का उद्देश्य है की राज्य के जितने भी बूढ़े लोग जिनकी उम्र ५५ से अधिक है , तथा उनके पास आय का कोई भी विकल्प नहीं है। तो ऐसे में उनको आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए और आत्म निर्भर बनाने के लिए इस योजना का होना अति आवश्यक है। क्योंकि कई बार देखा गया है की वृद्ध लोगो को घर से अलग कर देते हैं। जिस से की उन्हें जगह जगह भटकना पड़ता है। ऐसे में वे किसी के आगे हाथ न फैलाएं और अपना जीवन यापन अच्छे से कर सकें। इसके लिए Rajasthan Vridh Pension Yojana 2023 योजना को लाया गया है।
Old Age Pension scheme 2023 overview
योजना का प्रकार | राजस्थान वृद्ध पेंशन योजना २०२२ |
प्रारम्भ की गयी | राजस्थान सरकार द्वारा |
विभाग का नाम | सामाजिक न्याय औरअधिकारिता विभाग, राजस्थान |
वर्ष | 2023 |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन आवेदन |
लाभार्थी | राजस्थान के सभी वृद्ध लोग |
योजना का उद्देश्य | वृद्ध लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना |
राशि जो प्रतिमाह प्रदान की जाएगी | 750 रूपये प्रतिमाह से 1000 रूपये प्रतिमाह |
आधिकारिक वेबसाइट | ssp.rajasthan.gov.in |
Rajasthaan Old Age Pension Scheme Benefits 2023
- राजस्थान वृद्ध पेंशन योजना के अंतर्गत लाभ सिर्फ उन्ही को मिलेगा जो ५५ साल से ऊपर के होंगे।
- इस योजना में जो सहायता राशि प्रदान की जाएगी वह ७५० रूपए से लेकर १००० तक प्रतिमाह दी जाएगी।
- इस से राज्य के सभी वृद्ध लोग आत्मनिर्भर बनेंगे और उनका जीवन का स्तर भी सुधरेगा।
- बुढ़ापे में बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता जैसे कभी उनको कुछ चाहिए या कभी बीमार पड़ गए तो ऐसे में सहायता राशि मिलेगी इस से वे अपना गुजरा कर सकते हैं।
- राजस्थान के किसी भी घर से वृद्ध पेंशन तभी लग पायेगी यदि वो सरकारी विभाग में न हो और उन्हें घर से भी सरकारी संस्थानों में न हो।
राजस्थान वृद्धजन पेंशन योजना – पात्रता
- राजस्थान राज्य के जितने भी वृद्ध पुरुष जो ५८ साल से अधिक है और महिलाऐं जो ५५ वर्ष से अधिक है। वे सभी इस स्कीम के तहत लाभ ले सकेंगे।
- सबसे महत्वपूर्ण यह है की लाभार्थी राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
- अगर आपको इस योजना का लाभ उठाना है तो इसके लिए आपको परिवार की वार्षिक आय ४८००० से कम होनी चाहिए।
Rajasthan Vridh Pension Yojana 2023 – आवश्यक दस्तावेज
- लाभार्थी का आधारकार्ड कार्ड जो मोबाइल नम्बर से लिंक हो।
- आवेदक कर्ता का स्थाई निवास प्रमाण पत्र।
- आय प्रमाण पत्र जो तहसीलदार द्वारा प्रमाणित हो।
- जन्म प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक खाते की पासबुक
- मोबाइल नंबर जो चालू हो।
- आवेदन कर्ता का पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
राजस्थान वृद्धावस्था पेंशन योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन करें – Apply Online
- पहले चरण में आवेदक को राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट ssp.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको लॉगिन के लिए यूजर आईडी, पासवर्ड और दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके लॉगिन के बटन पर क्लिक करना है।
- तीसरे चरण में आपको बहुत से विकल्प दिखाई देंगे, जिनमे से आप राजस्थान वृद्धावस्था पेंशन योजना के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपकी स्क्रीन पर योजना का एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- अब आपको सारी जानकारी ध्यानपूर्वक भरना है जैसे आपका नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, पता, मोबाइल नंबर आदि भरना है।
- अगले चरण में सभी जानकारी दर्ज करके फॉर्म में माँगे गए सभी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अपलोड कर देना है।
- अब फॉर्म को सबमिट करके आपको Forward to Verify के बटन पर क्लिक कर देना होगा, जिससे आपका फॉर्म वेरीफाई होने के लिए चाला जाएगा।
- अंत में आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
राजस्थान वृद्धावस्था पेंशन योजना आवेदन फॉर्म – Application Form PDF
यदि आपको राजस्थान वृद्धावस्था पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन करने में कोई समस्या आ रही है, तो आप नीचे दिए गए चरणो के माधय्म से Application Form PDF डाउनलोड कर योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको सबसे पहले राजस्थान की वित्त विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां से आपको राजस्थान वृद्धावस्था पेंशन योजना का application form प्राप्त करना होगा।
- आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Download Rajasthan Old Age Pension Scheme Application Form PDF
- फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको इसका प्रिंट लेना होगा। इसके बाद आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी सही से भरनी होंगी।
- इसके बाद आपको अपने आवश्यक दस्तावेज फॉर्म के साथ संलग्न करने होंगे।
- अब एक बाद भरी हुई जानकारी की जाँच करें और फॉर्म को सम्बंधित विभाग में जाकर जमा करें।
- फॉर्म जमा होने के बाद आपके आवेदन की जाँच की जाएगी और आपको राजस्थान वृद्धावस्था पेंशन योजना 2023 का लाभ प्रदान किया जायेगा।