Rajasthan Tirth Yatra Yojana Registration: वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा आवेदन फॉर्म devasthan.rajasthan.gov.in

Here you will be provided with all the information related to the Senior Citizen Pilgrimage Scheme 2023 of the state of Rajasthan. In which the complete process of online registration/application form will be provided to you in detail.

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2023 Online Form/ Lottery List के लिए आपको सरकार द्वारा लॉन्च की गयी आधिकारिक वेबसाइट devasthan.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। Rajasthan Varistha Nagrik Tirth Yatra Yojana का नाम पहले दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना है। इसके तहत हर साल राजस्थान सरकार लगभग 20,000 वरिष्ठ नागरिकों को देश भर में ट्रेनों और हवाई जहाज से 22 पवित्र स्थानों की मुफ्त यात्रा प्रदान करती है। सरकार द्वारा अब Rajasthan Tirth Yatra Yojana के तहत ऑनलाइन आवेदन/ पंजीकरण शुरू कर दिया है। जिसके बाद सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना सूची जारी की जाती है। यह सूची आपको देवस्थान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगी। यहां से आप आसानी से अपने नाम की खोज कर सकते हैं।

Rajasthan Tirth Yatra Yojana 2023

राजस्थान सरकार देवस्थान विभाग द्वारा इस यात्रा का आयोजन राज्य के प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक को प्रदेश से बाहर के धार्मिक स्थानों में से कम से कम एक धार्मिक स्थान के दर्शन कराने हेतु किया है। योजना के अंतर्गत लाभार्थी वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा के दौरान निशुल्क यात्रा के साथ साथ आवास और खाद्य सुविधा भी उपलब्ध की जाएगी। लाभार्थी तीर्थयात्रियों को यात्रा हेतु कोई भी खर्चा नहीं करना होगा। यदि आप भी 60 साल से ऊपर के वरिष्ठ नागरिक है और अपने भी वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा 2023 के लिए नामांकन किया है। तो आप आधिकारिक वेबसाइट से वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा २०२२ लॉटरी लिस्ट डाउनलोड कर अपने नाम की जाँच कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया आपको नीचे दी गयी है।

दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2023

Rajasthan Varistha Nagrik Tirth Yatra Yojana के अंतर्गत राज्य के 60 साल से अधिक आयु के सभी नागरिकों को राज्य सरकार द्वारा धार्मिक यात्रा करने का लाभ मिलेगा। जो कि ट्रेन (रेल) या हवाई जहाज के माध्यम से जाएँगी। इसमें लाभार्थी को ट्रेन से यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 3,000/- रुपये व हवाई जहाज के लिए 7,500/- रुपये प्रति व्यक्ति सरकार द्वारा प्रदान किया जायेगा। लाभार्थी यात्रा में ट्रेनों के माध्यम से जगन्नाथ पुरी, रामेश्वरम, द्वारका पुरी, तिरुपति और वैष्णो देवी के दर्शन के साथ साथ हवाई यात्रा के माध्यम से 17 अन्य पवित्र स्थानों के दर्शन का लाभ उठा सकते हैं।

राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना ऑनलाइन पंजीकरण करें

यदि आप राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत अपना ऑनलाइन पंजीकरण करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको निम्न चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको राजस्थान देवस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां आपको इसके होम पेज पर “वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2023 के आवेदन 16-06-2023 से ऑनलाइन लिए जायेंगे” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। यहां आपको “तीर्थ यात्रा आवेदन” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप अगले पेज पर पहुंच जायेंगे। यहां आपको अपना जनआधार नंबर दर्ज करना होगा।
    (आवेदक का जनआधार कार्ड धारक होना आवश्यक हैं)
  • जनआधार कार्ड नंबर दर्ज करने के बाद आपको “खोजें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा। यहां आपको अपनी सभी जानकारी भरकर फॉर्म को जमा करना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से राजस्थान तीर्थ यात्रा में अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan Varisth Nagrik Tirth Yatra Yojana 2023 Lottery List

यदि अपने दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। और अब आप राजस्थान तीर्थ यात्रा लॉटरी सूची 2023 में अपने नाम की जाँच करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।

  • इसके लिए आपको सबसे पहले राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किये गए देवस्थान पोर्टल पर जाना होगा।
  • सब आपको इसके होम पेज पर “दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन/लॉटरी” का विकल्प दिखाई देगा।
  • आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा। या आप नीचे दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक करें।

Rajasthan Varisth Nagrik Tirth Yatra Yojana List 2023

  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा। यहां आपको “Lottery Result” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपको अपने जिला, किराया प्रकार और लॉटरी प्रकार का चयन करना होगा और अंत में “Search” पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने Rajasthan Tirth Yatra Yojana List खुल जाएगी। यहां से आप आसानी से अपने नाम की खोज कर सकते हैं।और लिस्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक:-

वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना- 2023 नियमों में संशोधन
तीर्थ यात्रियों से संबंधित दिशा-निर्देश
राजस्थान तीर्थयात्रा हेतु पात्रता मानदंड

Leave a Comment