नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको राजस्थान सरकार द्वारा संचालित शुभ शक्ति योजना 2023 से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। राजस्थान सरकार ने इस योजना की शुरुआत प्रदेश में निवास कर रही श्रमिक परिवार की बेटियां, महिलाओं एवं अविवाहित बालिकाओं को लाभ देने के लिए की है। तो दोस्तों, यदि आप भी Rajasthan Shubh Shakti Yojana 2023 रजिस्ट्रेशन संबंधित जानकारी प्राप्त करने हेतु आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।
राजस्थान शुभ शक्ति योजना 2023
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार इस योजना के तहत पात्र श्रमिक परिवारों की बेटियां, एवं अविवाहित महिलाओं को 55000 रुपए की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान करेगी। प्रदेश के श्रमिक परिवार इस धनराशि की सहायता से अपनी बेटियों की शादी भी सफलतापूर्वक कर सकते हैं। आपको बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी राजस्थान शुभ शक्ति योजना के तहत केवल राजस्थान के श्रमिक परिवारों को ही सम्मिलित किया जाएगा। जिसमें परिवार की अधिकतम दो लड़कियां, महिला हिताधिकारी को और उसकी एक पुत्री को प्रोत्साहन राशि देय होगी।
प्रदेश सरकार द्वारा जारी इस योजना के तहत लाभार्थी के माता पिता को कम से कम 1 वर्ष से मंडल में पंजीकृत हिताधिकारी\ निर्माण श्रमिक होना चाहिए। राज्य के जो इच्छुक व्यक्ति Rajasthan Shubh Shakti Yojana 2023 के अंतर्गत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो आवेदन प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारी आगे हम आपको अपने इस पोस्ट के माध्यम से बताएंगे।
Purpose Of Rajasthan Shubh Shakti Yojana
जैसा की आप लोगों को पता ही है कि देश के साथ-साथ राजस्थान राज्य में भी बहुत से ऐसे श्रमिक परिवार हैं जिनकी आर्थिक स्थिति कुछ अच्छी नहीं है। आर्थिक स्थिति अच्छी ना होने के कारण वह अपने परिवार का जीवन यापन भी सही तरीके से नहीं कर पाते हैं। मजदूरी के अलावा आय का कोई और साधन ना होने के कारण वह अपनी पुत्री को भी उच्च शिक्षा नहीं दिलवा पाते हैं। राज्य में रह रहे श्रमिक परिवारों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने राजस्थान शुभ शक्ति योजना का शुभारंभ किया है। जिसका प्रमुख उद्देश्य राज्य की पंजीकृत परिवार की लड़कियों और अविवाहित महिला को आर्थिक सहायता के रूप में 55 हजार रुपए की धनराशि प्रदान करना है। ताकि वह इस राशि की सहायता से उच्च शिक्षा, व्यवसाय आदि के क्षेत्र में अपना कदम बढ़ाकर आत्मनिर्भर और सशक्त बन सके।
शुभ शक्ति योजना की संक्षिप्त जानकारी
शुरुआत | राजस्थान सरकार द्वारा |
नाम योजना का | राजस्थान शुभ शक्ति योजना 2023 |
उद्देश्य | राज्य की महिला एवं बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
लाभार्थी | राज्य के निर्माण श्रमिक परिवार की महिलाएं एवं बेटियां |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन या ऑफलाइन |
मिलने वाली राशि | 55000 रुपए |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
Benefits of Rajasthan Shubh Shakti Yojana 2023
- योजना के तहत केवल राज्य के श्रमिक परिवार की महिलाओं एवं बेटियों को लाभ प्राप्त कराया जाएगा।
- राज्य सरकार की ओर से इस योजना के तहत ग्राम परिवार की पुत्री एवं महिला हिताधिकारी को 55000 रुपए की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।
- निर्माण श्रमिक परिवारों की महिलाएं एवं बालिका दी गई धनराशि की सहायता से वह शिक्षा, व्यवसाय, कौशल विकास प्रशिक्षण आदि में आगे की ओर कदम बढ़ा सकती हैं।
- प्रदेश के स्थाई रूप से कार्यरत निर्माण श्रमिक परिवारों को राजस्थान शुभ शक्ति योजना 2023 के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।
- राज्य के इच्छुक नागरिक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
शुभ शक्ति योजना 2023 के लिए पात्रता
- आवेदिका का राजस्थान राज्य का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदिका की आयु 18 वर्ष से अधिक होना अनिवार्य है।
- राजस्थान सरकार द्वारा जारी इस योजना का लाभ केवल प्रदेश के निर्माण श्रमिक परिवारों की लड़कियां एवं महिलाओं को दिया जाएगा।
- यदि आवेदन करता 1 वर्ष की अवधि में न्यूनतम 90 दिनों से अधिक अधिक निर्माण श्रमिक के रूप में कार्यरत होना अनिवार्य हैं।
- आवेदन कर्ता द्वारा इस योजना से संबंधित आवेदन अधिकारी द्वारा 1 वर्ष का कार्यकाल संपूर्ण होने पर ही प्रस्तुत किया जाएगा एवं योजना के तहत आवेदन करने से पूर्व आवेदनकर्ता का हिताधिकारी परिचय पत्र वैद्य होना चाहिए।
- यदि निर्माण श्रमिक परिवार की महिलाएं एवं बेटियां विवाहित हैं तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
- राजस्थान शुभ शक्ति योजना 2023 के तहत आवेदन कर्ता का कम से कम आठवीं कक्षा का पास होना अनिवार्य है।
Dcouments For RJ Shubh Shakti Yojana 2023
- आवेदिका का निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- बैंक खाता
- आयु प्रमाण पत्र
- आठवीं कक्षा की अंकसूची
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- भामाशाह कार्ड
- हिताधिकारी पंजीयन परिचय पत्र की फोटो कॉपी
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
राजस्थान शुभ शक्ति योजना 2023 में आवेदन करने की प्रक्रिया
- ऑनलाइन आवेदन हेतु सर्वप्रथम आवेदक को योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपकी स्क्रीन पर एक होम पेज ओपन हो जाएगा।
- स्क्रीन पर ओपन इस होम पेज पर आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आपको राजस्थान शुभ शक्ति योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाएं देगा।
- अब आपको दिए गए इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई आप से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आपका नाम, पता, ग्रामीण क्षेत्र, मोबाइल नंबर आदि का विवरण दर्ज कर देना है।
- यह सब करने के पश्चात आपको इस फॉर्म के साथ मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
- दस्तावेजों को अपलोड करने के पश्चात आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। इस प्रकार आप इस योजना के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर पाएंगे।
How to Registration Ofline Rajasthan Shubh Shakti Yojana 2023?
- ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर जाते ही आपके समक्ष एक होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस पेज पर आपको डाउनलोड का एक ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आप को क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके समक्ष स्क्रीन पर राजस्थान शुभ शक्ति योजना एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा जिसे आपको पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकलवा लेना है।
- अब आप किस एप्लीकेशन फॉर्म मैं पूछी गई सभी जानकारियों का विवरण दर्ज कर मांगे गए दस्तावेजों को अटैच कर अपने आसपास के क्षेत्रीय श्रम विभाग या मंडल सचिव विभाग के किसी भी अधिकारी के पास जमा करा देना है।
संपर्क करें:-
प्रिय पाठकों, आज हमने आपको राजस्थान सरकार द्वारा जारी शुभ शक्ति योजना 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी हैं। यदि आपको फिर भी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो आप हमें कमेंट करके या फिर नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।
- Helpline Number- 0141-2450-781, 0141-2450-782