Rajasthan Jan Aadhar Card Registration:- नमस्कार दोस्तों, राजस्थान सरकार की ओर से प्रदेश के नागरिकों के लाभ हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता है। और इन योजनाओं का लाभ लेने हेतु विभिन्न प्रकार के दस्तावेजों की आवश्यकता होती है इसीलिए राजस्थान सरकार ने जन आधार कार्ड की शुरुआत की है। यह कार्ड एक दस्तावेज के रूप में कार्य करेगा इसके अलावा आप इस कार्ड के जरिए सरकार द्वारा किसी भी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम आपको Rajasthan Jan Aadhar Card Apply Online से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करेंगे, इसलिए आप हमारी इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।
राजस्थान जन आधार कार्ड 2023
जैसा कि आपको पता ही है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा जन आधार कार्ड की शुरुआत की गई है, इस राजस्थान जन आधार कार्ड की घोषणा 18 दिसंबर 2019 को की गई थी। राज्य सरकार इस कार्ड के जरिए राज्य के निवासियों का सामाजिक एवं आर्थिक सूचनाओं का डेटाबेस तैयार करेगी। राज्य के जिन नागरिकों के पास भामाशाह कार्ड है उन्हें इस योजना के जरिए राजस्थान जन आधार कार्ड मुहैया कराया जाएगा, जो एक दस्तावेज के रूप में कार्य करेगा। अर्थात जो लाभ भामाशाह कार्ड के द्वारा प्राप्त होता था वह लाभ अब इस जन आधार कार्ड के जरिए प्रदान किया जाएगा।
इस कार्ड को बनवाने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष या फिर इससे अधिक होनी चाहिए क्योंकि यह कार्ड अब प्रत्येक नागरिक का अलग अलग बनाया जाएगा। तो दोस्तों, यदि आप भी राजस्थान सरकार द्वारा जारी Rajasthan Jan Aadhar Card 2023 Online Apply करना चाहते हैं तो इसकी जानकारी हम आपको अपनी इस पोस्ट के माध्यम से आगे बताएंगे।
Purpose of Rajasthan Jan Aadhar Card
राजस्थान सरकार द्वारा जन आधार कार्ड को जारी करने का प्रमुख उद्देश्य परिवारों का सामाजिक-आर्थिक सूचनाओं का डेटाबेस तैयार करना है। इसके अलावा राज्य के नागरिक इस Rajasthan Jan Aadhar Card Registration की सहायता से सरकार द्वारा जारी विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं जैसे रोजगार श्रीजन योजना, बेरोजगारी भत्ता, मुख्यमंत्री संबल विधवा योजना आदि का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। बैंक खाता खोलने एवं अन्य सरकारी दस्तावेजों को बनाने हेतु राजस्थान के नागरिक जन आधार कार्ड का प्रयोग कर सकते हैं।
जन आधार कार्ड की संक्षिप्त जानकारी 2023
राज्य | राजस्थान |
आर्टिकल | जन आधार कार्ड पंजीकरण राजस्थान |
वर्ष | 2023 |
शुरुआत | राजस्थान सरकार द्वारा |
लॉन्च तिथि | 18 दिसंबर 2019 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
कार्ड का प्रयोग | दस्तावेज के रूप में |
लाभार्थी | राजस्थान के नागरिक |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
Rajasthan Jan Aadhaar Card के तहत योजनाएं
- रोजगार श्रीजन योजना
- बेरोजगारी भत्ता
- राजस्थान स्टेट गंगानगर शुगर मिल
- किसान क्रेडिट कार्ड
- मुख्यमंत्री संबल योजना
- मुख्यमंत्री हायर एजुकेशन स्कॉलरशिप स्कीम
- देवनारायण गर्ल्स स्टूडेंट स्कूटी वितरण योजना
- ईपीडीएस आदि प्रकार की योजना इस कार्ड के अंतर्गत आती हैं।
जन आधार कार्ड 2023 के तहत आने वाली सेवाएं
- बोनाफाइड सर्टिफिकेट एप्लीकेशन
- E-mitra
- E-mitra प्लस
- मृत्यु तथा जन्म पंजीकरण
- सिंगल साइन ऑन
- शाला दर्पण पोर्टल पर विद्यार्थियों का पंजीकरण
- डिजास्टर मैनेजमेंट इनफार्मेशन सिस्टम आदि प्रकार की सेवा है इस कार्ड के अंतर्गत आती हैं।
Documents For Rajasthan Jan Aadhaar Card 2023
- आवेदक का पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- स्थाई निवास प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- परिवार के मुखिया का पहचान पत्र
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
राजस्थान जन आधार कार्ड 2023 के लाभ
- राजस्थान सरकार द्वारा जारी विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ इस जन आधार कार्ड की सहायता से प्राप्त कर सकते हैं।
- जो लाभ भामाशाह कार्ड के जरिए प्राप्त होते थे अब वह लाभ Rajasthan Jan Aadhar Card 2023 के जरिए से प्राप्त होंगे।
- राजस्थान राज्य के 18 वर्ष या फिर इससे अधिक उम्र के नागरिक जन आधार कार्ड को बनवा सकते हैं।
- राज्य के जितने भी नागरिक जन आधार कार्ड को बनवा लेते हैं तो उन्हें राशन कार्ड के जरिए मिलने वाले लाभ भी प्राप्त हो सकते हैं।
- जन आधार कार्ड को आप एक दस्तावेज के रूप में कार्य में ले सकते हैं।
- बैंक खाता खोलने एवं सरकारी दस्तावेजों को बनाने हेतु इस जन आधार कार्ड का प्रयोग कर सकते हैं।
How to Apply Online Rajasthan Jan Aadhaar Card 2023?
- जन आधार कार्ड प्राप्त करने के लिए सर्वप्रथम आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपकी स्क्रीन पर एक होम पेज ओपन हो जाएगा।
- इस संपर्क पर आपको “Jan Aadhar Enrollment” का एक विकल्प दिखाई देगा जिस पर आप को क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपके समक्ष एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
- अब इस पेज पर आपको “Citizen Registration” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप सिटीजन रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करेंगे वैसे ही आपके सामने एक नए पेज में रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- अब आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई आप से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे मुखिया का नाम, आधार संख्या, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर दर्ज कर देना है।
- सभी जानकारियों का विवरण सही-सही दर्ज करने के पश्चात अब आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- यह सब प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात आपको नागरिक नामांकन हेतु “Citizen Enrollment” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक पेज ओपन हो जाएगा।
- अब आपको इस पेज में अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या दर्ज करनी है।
- इन सब प्रक्रियाओं को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करने पर आपका रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक संपन्न हो जाएगा।
जन आधार कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- जनावर कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम आपको अपने स्मार्टफोन में जन आधार एप को डाउनलोड कर लेना है।
- ऐप को डाउनलोड करने के पश्चात आपको SSO Login वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करने के बाद अब आपको अपनी लॉगिन आईडी का विवरण दर्ज करना है।
- ऐप में लॉगिन होने के बाद आपको गेट ए कार्ड वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक पीडीएफ कॉलिंग दिखाई देगा जिस पर आप को क्लिक करके जन आधार कार्ड को डाउनलोड कर लेना है।
- जन आधार कार्ड को डाउनलोड करने के पश्चात आप इसका प्रिंट आउट भी निकलवा सकते हैं।
संपर्क करें:-
प्रिय पाठको, आज हमने आपको अपने इस पोस्ट के माध्यम से राजस्थान जन आधार कार्ड ऑनलाइन पंजीकरण से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आपको फिर भी किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है तो आप हमें कमेंट करके या फिर नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।
- Helpline Number- 8001-8061=27, 0141-2921-336/2921-397