Gargi Puraskar Yojana Form:- राजस्थान राज्य सरकार द्वारा राज्य में बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए गार्गी पुरस्कार योजना को शुरू किया गया है। Rajasthan Gargi Puraskar Yojana के तहत राज्य की बालिका को 10 वीं कक्षा में 75 % अंको या उससे अधिक अंको से उत्तीर्ण होने पर 3000 व 12 वीं में 75 % अंक के साथ उत्तीर्ण होने पर 5000 रूपये की पुरुस्कार राशि प्रदान की जाती है। योजाना के तहत लाभ लेने के लिए पहले छात्राओं को आवेदन फॉर्म भरकर आवेदन करना होता था। लेकिन अब योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। जिसकी पूरी जानकारी आपको नीचे आर्टिकल में प्रदान की गयी है। साथ ही आपको यहां आपको योजना का उदेश्य, लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन फॉर्म की सभी जानकारी विस्तार से प्रदान की जाएगी।
गार्गी पुरस्कार ऑनलाइन आवेदन
राज्य की बालिकाओं को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान गार्गी पुरुस्कार योजना को शुरू किया। योजना का लाभ पाने के लिए छात्राओं को 11वीं तथा 12वीं कक्षा में प्रवेश लेना अनिवार्य है। यदि कोई छात्रा 10 वीं पास कर 11वीं में अपना दाखिला नहीं करती है, तो वह योजना के लिए पात्र नहीं मानी जाएगी। अर्थात उसे गार्गी पुरुस्कार योजना के तहत लाभ प्रदान नहीं किया जायेगा। साथ यह पुरुस्कार केवल उन छात्राओं को दिया जायेगा माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक से पास होंगी। इसके लिए सभी पात्र छात्राएं ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं। पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल के साथ बने रहें।
गार्गी पुरस्कार योजना का उद्देश्य
गार्गी पुरस्कार योजना का मुख्य उदेश्य राज्य की लड़कियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा राज्य की छात्राओं के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10 वी तथा 12 वी की परीक्षा पास करने पर 3000 व 5000 रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसके साथ ही लड़कियों के प्रति भेद-भाव को दूर किया जायेगा और शिक्षा प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जायेगा।
Gargi Puraskar 2023 – Highlights
योजना का नाम | गार्गी पुरस्कार योजना |
राज्य | राजस्थान |
शुरू की गई | राज्य सरकार द्वारा |
लाभ | शिक्षा हेतु प्रोत्साहन राशि |
लाभार्थी | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10 वी तथा 12 वी छात्राये |
पुरस्कार की राशि | 10 वी पास छात्रा को 3000 रूपये ,12 वी पास छात्रा को 5000 रूपये |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन व ऑफलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | http://rajsanskrit.nic.in/ |
गार्गी पुरस्कार 2023 कब मिलेगा – लाभ व विशेषताएं
- गार्गी पुरस्कार राज्य की बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कार्य करती है।
- योजना के तहत बालिकाओं को 10th में 3000 रूपये और 12th में 5000 रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।
- छात्राओं को 10th व 12th में 75 % से अधिक अंक प्राप्त करने पर ही पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।
- योजना के तहत राज्य में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा दिया जायेगा।
- गार्गी पुरस्कार योजना के माध्यम से राज्य की लड़कियां उच्य शिक्षा प्राप्त कर पाएंगी।
- योजना के तहत मिलने वाली धनराशि लाभार्थी छात्राओं के बैंक अकाउंट में सीधे ट्रांसफर किये जायेंगे।
Gargi Puraskar Yojana 2023 – दिशा निर्देश व चयन प्रक्रिया
- राजस्थान गार्गी पुरस्कार योजना के तहत हर साल लाभार्थी बालिका को बसंत पंचमी के दिन गार्गी पुरस्कार योजना का लाभ प्रदान किया जाता है।
- जिन्हे पुरस्कार दिया जाना है, इसके लिए राजस्थान के शिक्षा विभाग द्वारा बालिकाओं की लिस्ट जारी की जाती है।
- गार्गी पुरस्कार के तहत पुरस्कार और चेक बालिका शिक्षा फाउंडेशन जयपुर के द्वारा दिए जाएंगे।
- योजना के अंतर्गत यदि बालिका के 10th में 75 % से अधिक अंक प्राप्त करती है और आगे की कक्षा यानी ग्यारहवीं में प्रवेश लेती है तभी उसे योजना के तहत लाभ दिया जायेगा।
- यदि बालिका ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा में दाखिला लेती हैं तभी योजना के तहत पात्र होंगी।
- योजना के तहत लाभार्थी छात्राओं का चयन दो वर्ग में किया जाता है जो निम्न प्रकार से हैं –
गार्गी पुरस्कार सीनियर वर्ग चयन प्रक्रिया
- सीनियर वर्ग के लिए बालिकाओं का चयन बालिका शिक्षा फाउंडेशन द्वारा किया जाता है।
- गार्गी पुरस्कार सीनियर वर्ग के तहत केवल वे छात्राएं पुरस्कार की पात्र होंगी जिन्होंने प्रवेशिका परीक्षा में 75% या ज्यादा अंक प्राप्त किये हों।
- बोर्ड परीक्षा में 75% या फिर उससे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं की लिस्ट मध्यमिक शिक्षा बोर्ड से प्राप्त की जाती है।
- फिर यह सूची बालिका शिक्षा फाउंडेशन को भेजी जाती है जिसके आधार पर प्रोत्साहन की राशि प्रदान की जाती है।
- इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा पुरस्कार वितरण का स्थान तय कर पात्र छात्राओं को यंहा आमंत्रित किया जाता है।
- इसके बाद गार्गी योजना की लाभ की राशि किस्तों में प्रदान की जाती है। जिसमे प्रवेशिका परीक्षा में 75% अंक या फिर उससे ज्यादा प्राप्त करने और अपनी शिक्षा जारी रखने वाली छात्राओं को पहली क़िस्त प्रदान की जाती है।
- इसके बाद दूसरी क़िस्त भी आगे पढ़ाई जारी रखने पर दी जाती है।
गार्गी पुरस्कार जूनियर वर्ग चयन प्रक्रिया
- गार्गी पुरस्कार जूनियर वर्ग के लिए संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित अष्टम बोर्ड परीक्षा की छात्राएं पात्र होंगी।
- जो छात्रा पंचायत समिति स्तर एवं जिला मुख्यालय स्तर पर समवर्धक अंक प्राप्त करेंगी उन्हें गार्गी पुरस्कार जूनियर वर्ग के तहत पुरस्कृत किया जायेगा।
- योजना की पात्र छात्राओं की सूची संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा बालिका शिक्षा फाउंडेशन को भेजी जाएगी।
- इसके बाद पात्र छात्राओं का चयन कर छात्राओं की सूची और पुरस्कार राशि जिला शिक्षा अधिकारी को भेजी जाएगी।
- जूनियर वर्ग में लाभार्थी छात्रा को कक्षा 9 प्रवेश लेने पर प्रथम किस्त तथा यदि वे 10 में भी नियमित रूप से अध्ययनरत रहती है तो उन्हें दूसरी किस्त प्रदान की जाएगी।
गार्गी पुरस्कार 2023 – पात्रता मानदंड
- आवेदनकर्ता बालिका राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए।
- बालिका के परिवार में कोई भी सरकारी कर्मचारी नहीं होने चाहिए।
- छात्रा के पारिवार वार्षिक आय 1 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- गार्गी पुरस्कार योजना के तहत केवल दसवीं और बारहवीं की छात्राओं को लाभ दिया जायेगा।
- योजना के लिए पात्र होने के लिए छात्राओं को 75 % या इससे अधिक अंक प्राप्त केरने होंगे।
राजस्थान गार्गी पुरस्कार योजना आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
- स्कूल से प्राप्त प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
गार्गी पुरस्कार योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन करे
यदि आप गार्गी पुरस्कार योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिये आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको होम पेज दिखाई देगा।
- होम पेज पर आपको “गार्गी पुरस्कार “ के लिंक पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुल जायेगा।
- यहां आपको “आवेदन करें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
- इस पेज पर आपको पूछी गई सभी जानकारी सही से भरनी होंगी। जैसे –
- आपका नाम,
- माता का नाम,
- सत्र,
- रोल नंबर,
- मोबाइल नंबर
- जानकारी भरने के बाद आपको “प्रमाणीकरण करे” पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा। आपको फॉर्म को सही से भरना होगा।
- फिर आपको अपने आवश्यक दस्तावेज फॉर्म के साथ अपलोड करना होंगे। और फॉर्म को “Submit” करना होगा।
- इस तरह आप आसानी से गार्गी पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान गार्गी पुरस्कार योजना एप्लीकेशन फॉर्म PDF
यदि आपको गार्गी पुरस्कार के तहत ऑनलाइन आवेदन करने में कोई समस्या हो रही हो, तो आप इसके आवेदन फॉर्म को भरकर भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने की प्रक्रिया निम्न प्रकार से है –
- इसके लिए आपको सबसे पहले राजस्थान बालिका शिक्षा फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां आपको इसका होम पेज दिखाई देगा। अब आपको होम पेज पर “Awards” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने सभी अवार्ड्स योजनाओं की लिस्ट खुल जाएगी।
- यहां आपको “Gargi Awards (Click here to Download form)” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने गार्गी पुरस्कार आवेदन फॉर्म PDF खुल जायेगा। यहां से आप इसे डाउनलोड करें।
- या आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
- फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको इसे सही से भरना होगा। फिर मांगे गए आवश्यक दस्तावेज सलंग्न करने होंगे।
- सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको सम्बंधित विभाग में जाकर फॉर्म को जमा करना होगा।
- इस प्रकार आप आसानी से गार्गी पुरस्कार योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हो।
Rajasthan Gargi Puraskar Yojana – आवेदन की स्थिति
यदि अपने गार्गी पुरस्कार के लिए आवेदन किया है और अब आप अपने आवेदन की स्थिति की जाँच (Check Application Status) करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको राजस्थान शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां आपको होम पेज में “गार्गी पुरस्कार” पर क्लिक करना होगा। फिर आपको आवेदन करें के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा। यहां आपको “आवेदन प्रपत्र की स्थिति” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आप अगले पेज पर पहुँच जाओगे। यहां आपको अपनी कक्षा का चयन करना होगा।
- इसके बाद कुछ जानकारी भरनी होंगी जैसे –
- छात्रा का नाम
- मोबाइल नंबर
- रोल नंबर
- और एप्लीकेशन नंबर
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको “Check Application Status” के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने आपके आवेदन स्तिथि खुल जाएगी।
गार्गी पुरस्कार योजना – हेल्पलाइन नंबर (टोल फ्री नंबर)
यदि आपको गार्गी पुरस्कार योजना से संबंधित कोई सवाल या जानकारी पूछना चाहते हो, तो इसके लिए आप नीचे दिए गए नंबर पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Helpline Number- 0141-2704357
Email Id- [email protected]