Raj Udyog Mitra Portal Registration Online | राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल 2023

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। इस पोर्टल का शुभारंभ राजस्थान सरकार ने अपने राज्य के नागरिकों के लिए शुरू किया है। राज्य के नागरिकों को इस पोर्टल के माध्यम से अपना स्वरोजगार स्थापित करने में सहायता मिलेगी। वैसे तो आपको पता ही है कि देश की प्रत्येक राज्य सरकार अपने राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाओं का आरंभ करती हैं। लेकिन आज हम आपको राजस्थान सरकार द्वारा संचालित ऐसी ही एक योजना राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल से संबंधित सभी जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया, लाभ, दस्तावेज, पात्रता आदि के बारे में बताएंगे। इसलिए आपसे निवेदन है कि आप हमारी इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल 2023

राजस्थान सरकार द्वारा जारी यह पोर्टल उद्योग से संबंधित संपूर्ण व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से सहायता प्रदान करेगा। राज्य सरकार द्वारा जारी इस पोर्टल | Rajasthan Udyog Mitra Portal के माध्यम से प्रदेश के व्यापारियों को स्वयं का व्यापार स्थापित करने और उसका विकास करने में सहायता प्राप्त हो पाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राज्य सरकार ने प्रदेश के व्यापारी वर्ग के लिए इस पोर्टल का आरंभ किया है। जिसकी घोषणा प्रदेश सरकार ने 12 जून 2023 को की थी। प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण की मार झेल रहे बेरोजगार युवाओं के लिए इस योजना का आरंभ होना एक वरदान है।

यदि कोई प्रदेश का नागरिक इस पोर्टल के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करेगा तो उसके पश्चात उसे एक पावती पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रदेश के युवा नागरिकों को व्यापार स्थापित करने के लिए प्रेरित करना ही इस योजना का लक्ष्य है। इसके अलावा राज्य सरकार ने इस पोर्टल को “सरकार का हाथ ,उद्यमी के साथ” नाम से टैग किया है ।

RJ Udyog Mitra Registration Online

प्रिय दोस्तों, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस पोर्टल के माध्यम से अब तक लगभग प्रदेश के 10,000 आवेदकों को पावती प्रमाण पत्र वितरित किए जा चुके हैं। पावती प्रमाण पत्र प्राप्त होने के पश्चात आवेदकों को सरकार द्वारा स्वयं का व्यवसाय आरंभ करने में मदद प्रदान की जाएगी। इसके अलावा आवेदन को पावती प्रमाण पत्र मिल जाने के 3 साल तक राज्य के सभी कानून के तहत निरीक्षण या अनुमोदन की छूट की व्यवस्था भी की गई है। प्रदेश में अपने उद्योग की शुरुआत करने के लिए आवेदन कर्ता सभी कागजी कार्रवाई को इस पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ही पूरी कर सकता है।

Rajasthan Udyog Mitra Apply Online

राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल  2023 का उद्देश्य

देश में आई कोरोना महामारी के बाद प्रदेश के बहुत से युवा बेरोजगार हो चुके हैं एवं जिनके पास रोजगार था उनका रोजगार कोरोना के कारण खत्म हो चुका था। सरकार द्वारा जारी इस पोर्टल की शुरूआत करने का प्रमुख उद्देश्य राज्य में बढ़ती बेरोजगारी दर को कम करना है। इसके अलावा इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के संपूर्ण बेरोजगार युवाओं को स्वयं का रोजगार स्थापित करने में मदद करना है। ताकि प्रदेश के अधिक से अधिक नागरिक आत्मनिर्भर बन सकें और प्रदेश के विकास में अपना सहयोग प्रदान कर सकें।राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल  2022

राजस्थान उद्योग मित्र रजिस्ट्रेशन 2023

key information Of RJ Udyog Mitra Portal 2023

  • लाभार्थी के रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात जो पावती प्रमाण पत्र प्राप्त होगा वह केवल 3 साल तक ही मान्य होगा।
  • पावती प्रमाण पत्र की वैधता खत्म होने के अगले 6 महीने के अंदर ही उद्यमियों को अनुमोदन और निरीक्षण करवाना होगा।
  • प्रदेश का कोई भी नागरिक उस उद्योग के लिए आवेदन नहीं कर सकता है जो कानून की नजर में अपराध या लोगों की सुरक्षा स्वास्थ्य संबंधित हानिकारक है।
  • यदि कोई नागरिक पोर्टल के तहत लाभ प्राप्त कर रहा है और वह अपने व्यवसाय में कोई बदलाव करता है। तो इसकी सूचना सर्वप्रथम सरकार को देनी होगी।

राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल की संक्षिप्त जानकारी

राज्य राजस्थान
शुरुआत राजस्थान सरकार द्वारा
लाभार्थी राजस्थान के नागरिक
योजना का नाम राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल
वर्ष 2023
उद्देश्य प्रदेश के उद्यमियों को प्रोत्साहित करना
ऑफिसियल वेबसाइट यहां क्लिक करें

Rajasthan Udyog Mitra Form

राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल 2023 का पावती प्रमाण पत्र:- प्रदेश का कोई भी नागरिक इस पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करता है तो उसको एक पावती प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। प्रदेश का कोई भी नागरिक इस पोर्टल का दुरुपयोग करता है तो उसका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। इसके पश्चात भी और भी अन्य कारण है जो हमने आपको नीचे बिंदुओं के माध्यम से बता दिए हैं।

  • प्रदेश का कोई भी नागरिक पोर्टल के अंतर्गत दी गई पात्रता मानदंड को पूरा नहीं करता है तो उसका आवेदन स्वीकृत नहीं किया जाएगा।
  • राज्य की किसी भी कंपनी मैं अपने उद्योग का विलय होने पर।
  • आपका उद्योग लघु, सूक्ष्म या मध्यम व्यापार की श्रेणी में नहीं आना चाहिए।
  • आवेदक द्वारा अपने व्यापार में परिवर्तन किया गया हो।

लाभ और विशेषताएं

  • राज्य सरकार ने इस पोर्टल की शुरुआत 12 जून 2023 को की थी। जिसके टैगलाइन प्रदेश सरकार ने ”सरकार का हाथ उद्यमियों के साथ” रखी थी।
  • इस पोर्टल | Rajasthan Udyog Mitra Portal के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात आवेदक को एक पावती प्रमाण पत्र मुहैया कराया जाएगा जिसकी वैधता 3 साल तक होगी।
  • प्रदेश सरकार द्वारा अब तक लगभग 10,000 आवेदकों को इस पोर्टल के माध्यम से पावती प्रमाण पत्र रक्त प्राप्त हो चुके हैं।
  • राज्य सरकार के इस पोर्टल के माध्यम से जो भी नागरिक रजिस्ट्रेशन करेगा उसे सरकार द्वारा उद्योग स्थापित करने में सहायता प्रदान की जाएगी।
  • राजस्थान राज्य का कोई भी नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ही रजिस्ट्रेशन कर सकता है।
  • पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया सरल होने पर आवेदक के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
  • उद्योग स्थापित करने हेतु प्रदेश के नागरिकों को कहीं बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • आवेदन कर्ता के पावती प्रमाण पत्र की वैधता खत्म होने के पश्चात उसे 6 महीने के अंदर आवश्यक अनुमोदन एवं जांच करवाना अनिवार्य है।

Eligibility Criteria Of RJ Udyog Mitra 

  • 4 मार्च 2021 के पश्चात जितने भी नए उद्योग स्थापित हुए हैं उन्हें ही इस योजना का लाभ प्राप्त कराया जाएगा।
  • प्रदेश के वह सभी उद्योग जो MSMED 2006 के अनुसार सूक्ष्म, लघु और मध्यम आकार का व्यापार मैं आते हैं, केवल वह उद्योग ही इस पोर्टल के तहत आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • बैंक खाता
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Rajasthan Udyog Mitra Application Form

  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए सर्वप्रथम आवेदन कर्ता को राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपके सामने एक होम पेज ओपन हो जाएगा।

Rajasthan MSME Online Registration

  • अब आपको इस होम पेज पर दिए गए साइन अप के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज एस एस ओ राजस्थान ओपन हो जाएगा।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

Rajasthan MSME Online Registration

  • रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करते ही अब आपको उद्योग के विकल्प का चयन करना है।
  • उद्योग का चुनाव करने के पश्चात अब आपको उद्योग आधार या बिजनेस रजिस्ट्रेशन नंबर में से किसी एक का चुनाव करना है।
  • चुनाव करने के पश्चात आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • अब आपको इस पेज में पूछे गए आप से संबंधित सभी जानकारी जैसे आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि भर देना है।
  • सभी जानकारी भरने के पश्चात आपको मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
  • अपलोड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप सफलतापूर्वक एस एस ओ पोर्टल पर Login हो जाएंगे।
  • पोर्टल पर लॉगइन करने के पश्चात आपको राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल पर पंजीकरण के विकल्प का चयन करना है।
  • पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करने के पश्चात आपकी स्क्रीन के सामने एक फॉर्म ओपन हो जाएगा। जिसमें आपको आपसे पूछी गई संबंधित सभी जानकारी सही सही दर्ज कर देनी है।
  • संपूर्ण जानकारी भरने के पश्चात आपको मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करके सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • संपूर्ण प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करने पर ही आप सफलतापूर्वक राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।

Rajasthan MSME Online Registration

पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • लॉग इन करने के लिए सर्वप्रथम आपको राजस्थान सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • वेबसाइट पर जाते ही आपके समक्ष एक होम पेज ओपन हो जाएगा
  • इस पेज पर आपको साइन इन का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आप को क्लिक करना है।
  • साइन इन का बटन दबाते ही आपके सामने लॉगइन पेज ओपन हो जाएगा। Rajasthan MSME Online Registration
  • इस पेज पर आपको अपना यूजर नेम, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड को दर्ज करके लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • जिससे आप सफलतापूर्वक पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे।

संपर्क करें:-

प्रिय पाठकों, आज हमने आपको राजस्थान उद्योग मित्र पोर्टल 2023 | Rajasthan Udyog Mitra Porta से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी गई हैं। यदि आपको फिर भी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है तो आप हमें कमेंट करके या फिर नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर-  0141-2227274/7812/7713

Leave a Comment