Mukhymantri Tirth Yatra Yojana Registration 2023:- नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसा कि आपको पता ही है कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। लेकिन बहुत से ऐसे नागरिक हैं जो धन की कमी के करण तीर्थ यात्रा के लिए नहीं जा पाते हैं। जिस वजह से देश में केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारें भी धार्मिक तीर्थ स्थलों से संबंधित यात्रा कराने हेतु पूरा सहयोग प्रदान करती हैं। अभी हाल ही में दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का शुभारंभ किया है। आपको बता दें कि राज्य सरकार पहले भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं बना चुकी है। लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने एक नई योजना का गठन किया है।
Delhi Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana
दिल्ली सरकार द्वारा अपने वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना 2023 की शुरुआत की है। अर्थात राज्य के जितने भी वरिष्ठ नागरिक हैं जो तीर्थ यात्रा के लिए इच्छुक हैं लेकिन धन की कमी या किसी कारणवश यात्रा के लिए नहीं जा सकते हैं। तो दोस्तों, आज हम आपको अपनी इस पोस्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से संबंधित सभी में पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे और इसी के साथ साथ योजना के लाभ, पात्रता, दस्तावेज आदि की संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में संक्षिप्त रूप से जानकारी देंगे।
दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना क्या है?
प्रदेश सरकार अपने राज्य के निवासियों के लिए धार्मिक स्थलों अर्थात तीर्थ यात्रा पर जाने के लिए एक सुनहरा अवसर योजना के माध्यम से प्रदान करने जा रही है। राज्य में बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपनी व अपने घर की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण तीर्थ यात्रा का सुख प्राप्त नहीं कर पाते हैं। इसी तर्ज पर दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का द्वारा शुभारंभ किया गया है। राज सरकार इस योजना के अंतर्गत अपने पात्र नागरिकों की यात्रा, भोजन निवास स्थान से लेकर विभिन्न सुविधाओं का खर्च खुद उठाएगी। दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का लाभ लेने वाले नागरिकों को यात्रा के दौरान AC ट्रेन, भोजन, रहना, खाना आदि सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
इसके अलावा हर एक बुजुर्ग नागरिक अपने साथ 21 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति को अटेंडेंट के तौर पर ले जा सकता है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना 2023 के अंतर्गत सरकार द्वारा 77,000 वरिष्ठ नागरिकों को फ्री में यात्रा करने का अवसर प्रदान करेगी। राज्य के जितने भी वरिष्ठ नागरिक हैं जो इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो वह इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
Brief Details Of Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana 2023
नाम | मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना |
शुरुआत की गई | मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी द्वारा |
यात्रा की शुरुआत | 4 सितंबर |
लांच तिथि | वर्ष 2018 |
लाभार्थी | राज्य के वरिष्ठ नागरिक |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
उद्देश्य | वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त में तीर्थ यात्रा करवाना |
ऑफिशियल वेबसाइट | edistrict.delhigovt.nic.in |
यात्रा के दौरान प्राप्त होने वाली सुविधाएं
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राज्य सरकार ने इस योजना के अंतर्गत 77000 वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त में तीर्थ यात्रा कराने का लक्ष्य रखा है। राज्य के जितने भी इच्छुक वरिष्ठ नागरिक हैं जो प्रदेश सरकार की इस योजना का लाभ प्राप्त करके तीर्थ यात्रा पर जाना चाहते हैं। तो इसके लिए उन्हें ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। हमने कुछ बिंदुओं के माध्यम से इस योजना के दौरान प्राप्त होने वाली सुविधाओं के बारे में संक्षिप्त रूप से बताया हुआ है।
- योजना के अंतर्गत यात्रा करने वाले लाभार्थियों को AC ट्रेन में सफर, आवास, भोजन आदि से संबंधित सुविधाएं फ्री में उपलब्ध कराई जाएंगी।
- प्रतिवर्ष इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 1000 तीर्थ यात्रियों का चयन किया जाएगा।
- मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत लाभार्थी व्यक्ति को 1 लाख रुपए तक का एक्सीडेंटल बीमा कवरेज भी दिया जाएगा।
- यह योजना दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों को अयोध्या की भी तीर्थ यात्रा का अवसर मुहैया कराएगी।
Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana Travel packages
दिल्ली-अजमेर-पुष्कर-दिल्ली | 4 दिन |
दिल्ली-अयोध्या-दिल्ली | 4 दिन |
दिल्ली-मथुरा-वृंदावन-आगरा-फतेहपुर सीकरी-दिल्ली | 5 दिन |
दिल्ली-वैष्णो देवी-जम्मू-दिल्ली | 5 दिन |
दिल्ली-उज्जैन-ओंकारेश्वर-दिल्ली | 6 दिन |
दिल्ली-तिरुपति बालाजी-दिल्ली | 7 दिन |
दिल्ली-जगन्नाथ पुरी-कोर्णाक-सोमनाथ-दिल्ली | 7 दिन |
दिल्ली-रामेश्वर-मदुरेे-दिल्ली | 8 दिन |
Delhi Tirth Yatra Yojana 2023-22 बजट
प्रिय दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली सरकार इस योजना के अंतर्गत राज्य में रहने वाले उन सभी वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा पहुंचाने के लिए प्रयास करती है। जो अपने बुढ़ापे या किसी कारणवश धार्मिक स्थलों पर जाने में असमर्थ हैं। इन्हीं कारणों से राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को द्वारा शुरू किया गया है। जिसके लिए वित्तीय वर्ष 2023-22 के लिए राज्य सरकार ने 69 करोड़ रुपए के बजट की घोषणा की थी। अर्थात इस योजना के तहत पंजीकृत नागरिकों को तीर्थ यात्रा पर पहुंचाने वाला संपूर्ण खर्चा राज्य की ओर से उठाया जाएगा। इसके अलावा जो भी वृद्ध नागरिक तीर्थ यात्रा के लिए जाएंगे वह अपने साथ एक व्यक्ति को अटेंडेंट के तौर पर ले जा सकते हैं।
Tirth Yatra Yojana New Update 2023
तो दोस्तों, जैसा कि आपको पता ही है कि हमारे देश में जिस प्रकार से कोविड-19 संक्रमण फैल रहा है। उससे हमारे देश की आर्थिक स्थिति काफी हद तक खराब हुई है इसके अलावा देश के काफी नागरिकों को इस महामारी के कारण विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी तर्ज पर कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना पर फिलहाल विराम लगा दिया है। जिसके पीछे का उद्देश्य राज्य में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत विशिष्ट नागरिकों को फ्री में तीर्थ यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराना था इसका संपूर्ण खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत कवर किए गए स्थान
- दिल्ली-हरिद्वार-ऋषिकेश-नीलकंठ-दिल्ली
- दिल्ली-वैष्णो देवी-जम्मू-दिल्ली
- दिल्ली-अजमेर-पुष्कर-दिल्ली
- दिल्ली-अमृतसर-बाघा बॉर्डर-आनंदपुर साहिब-दिल्ली
- दिल्ली-मथुरा-वृंदावन-आगरा-फतेहपुर सीकरी-दिल्ली
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना पात्रता मानदंड
- सर्वप्रथम वह व्यक्ति दिल्ली राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए, तभी वह इस योजना के तहत आवेदन कर सकता है।
- मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का लाभ कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी नहीं ले सकता है।
- इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिक जीवन में केवल एक ही बार तीर्थ यात्रा योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है।
- योजना का लाभ प्राप्त करने वाले नागरिक की वार्षिक आय 3 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
- यदि किसी व्यक्ति की आयु 60 वर्ष से कम है तो वह इस योजना के पात्र नहीं माना जाएगा।
- यात्रा का लाभ लेने वाले कोई भी बुजुर्ग नागरिक अपने साथ सहायक के रूप में 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति को ले जा सकते हैं।
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना आवश्यक दस्तावेज़
- आवेदन कर्ता का आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना 2023ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आवेदनकर्ता को दिल्ली सरकार की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपके सामने एक होम पेज ओपन हो जाएगा।
- इस होम पेज पर आपको ई-डिस्ट्रिक्ट दिल्ली सेक्शन में पंजीकरण के तहत दिए गए “New User” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के पश्चात आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
- इस पेज पर आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जाएगा जिसमें आपको अपना आधार कार्ड या वोटर कार्ड का चयन करना है।
- डॉक्यूमेंट आईडी का चयन करने के पश्चात आपको उस डॉक्यूमेंट का नंबर भरना है।
- यह सब करने के पश्चात नीचे दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज कर चेक बॉक्स पर क्लिक करना है।
- इसके पश्चात आपके सामने एक पंजीकरण फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- इस फॉर्म में आपसे संबंधित पूछी गई संपूर्ण जानकारी दर्ज करनी है।
- संपूर्ण जानकारी दर्ज करने के बाद मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करके पोर्टल पर रजिस्टर करना है।
- यह सब प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात आप लॉगिन कर लें और मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए आवेदन करें।
Tirth Yatra Yojana के लिए आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आवेदनकर्ता को दिल्ली सरकार की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपके सामने एक होम पेज ओपन हो जाएगा।
- इस पेज पर आपको सर्विसेज सेक्शन में ”Track Your Application” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- यह सब करने के पश्चात आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
- स्पीड पर आपको अपने विभाग का नाम ” राजस्व विभाग” चुनना है और फिर ” मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना” का चयन करना है।
- अब आप दिए गए कैप्चा कोड को बॉक्स में भरे इसके बाद आप आवेदन संख्या और आवेदक के नाम को दर्ज करना है।
- यह सब करने के पश्चात अब आपको सच के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप ”सर्च” ऑप्शन पर क्लिक करेंगे वैसे ही आपके सामने एप्लीकेशन स्टेटस से संबंधित जानकारी ओपन हो जाएगी।
शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आवेदनकर्ता को दिल्ली सरकार की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपके सामने एक होम पेज ओपन हो जाएगा।
- इस होम पेज पर आपको ”रजिस्टर शिकायत” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।

- इस बार मैं आपको पूछी गई यहां से संबंधित सभी संपूर्ण जानकारी जैसे आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना है।
- संपूर्ण जानकारी दर्ज करने के बाद आपको अंत में सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। जिसके बाद आपकी शिकायत सफलतापूर्वक दर्ज हो जाएगी।
शिकायत की स्थिति देखने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आवेदनकर्ता को दिल्ली सरकार की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपके सामने एक होम पेज ओपन हो जाएगा।
- इस होम पेज पर आपको ”ट्रैक शिकायत” के ऑप्शन पर क्लिक करना है। जिसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।

- इसने पेज पर आपको एक फॉर्म दिखाई देगा जिसमें आपको अपनी ग्रीवेंस आईडी, मोबाइल नंबर भरना है।
- यह सब करने के पश्चात आपको दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके सर्च के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- यह सब प्रक्रिया करने के पश्चात आप अपनी शिकायत की स्थिति को जांच पाएंगे।
मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना हेल्पलाइन नंबर
प्रिय दोस्तों, आज हमने आपको अपनी इस पोस्ट के माध्यम से दिल्ली सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी आसान भाषा में उपलब्ध करा दी है। यदि आपको फिर भी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर या फिर ईमेल आईडी पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान आसानी से पा सकते हैं।
- Toll Free Number:- 011-2393-5730, 011-2393-5731, 011-2393-5732
- Email Id:- [email protected]