Mukhyamantri Mitan Yojana 2023:- छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने राज्य के नागरिकों को घर बैठे सरकारी सेवाएं मुहैया कराने के लिए छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री मितान योजना 2023 को शुरू किया है। इससे सभी सरकारी सेवाओं को आसानी से नागरिकों तक पहुँचाया जायेगा। इस आर्टिकल में आप मुख्यमंत्री मितान योजना 2023 के लाभ, टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर, लाभार्थी, आवेदन फॉर्म, अप्लाई, पात्रता, सूचि ,स्टेटस, ऑनलाइन पोर्टल, दस्तावेज की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे।
मुख्यमंत्री मितान योजना 2023
छत्तीसगढ़ मितान योजना प्रदेश के नागरिकों को घर बैठे जन सेवाओं का लाभ प्रदान करने के उदेश्य से शुरू की गयी है। योजना के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र व लगभग अन्य 100 जन सेवाओं को योजना के तहत जोड़ा गया है। जिसमे आपको यह प्रमाण पत्र घर पे डिलीवर किये जायेंगे। Mukhyamantri Mitan Yojana की जानकारी के लिए आर्टिकल के साथ बने रहें।
Chhattisgarh Mukhyamantri Mitan Yojana Highlights
योजना | मुख्यमंत्री मितान योजना |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
शुरू की गयी | राज्य सरकार द्वारा |
लाभ | घर पर सरकारी सेवाओं का लाभ |
लाभार्थी | छत्तीसगढ़ के नागरिक |
उदेश्य | नागरिकों को घर बैठे जन सेवाओं की सुविधा उपलब्ध कराना |
आधिकारिक वेबसाइट | अभी जारी नहीं हुई है |
हेल्पलाइन नंबर | 14545 |
CG मुख्यमंत्री मितान योजना का उद्देश्य
मुख्यमंत्री मितान योजना को राज्य के नागरिकों को घर पर सेवाएं और सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के सभी 14 नगर निगमों के नागरिक लगभग 100 जन सेवाओं का लाभ प्राप्त करेंगे। जंहा के नागरिक जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आदि दस्तावेज घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे। पहले नागरिको को इन सेवाओं के लिए ब्लॉक नगर निगम परिषद, तहसील या अन्य सरकारी कार्यालय में जाना पड़ता था लेकिन अब सरकार यह सभी सेवाएं नागरिको को घर पे उपलब्ध कराएगी। इसके लिए सहायक मित्रों को तैनात किया जाएगा जो नागरिकों के घर जाकर जन सेवा से जुडी औपचारिकताएं पूर्ण कर लोगो को सेवा का लाभ देंगे।
एक मई को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल करेंगे ’मुख्यमंत्री मितान योजना’ का शुभारंभ।
प्रथम चरण में प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों में की जा रही है यह योजना लागू। pic.twitter.com/SWE8A7EQt5
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) April 30, 2022
Benefits of Mukhyamantri Mitan Yojana
- मितान योजना के माध्यम से प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों के नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ उनके घर तक पहुंचाया जाएगा।
- योजना के तहत राज्य के नागरिक जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आदि जैसे दस्तावेज घर बैठकर प्राप्त कर सकेंगे।
- अब राज्य के नागरिको अब इन दस्तावेजों के लिए सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
- योजना के माध्यम से कार्य प्रणाली में पारदर्शिता आएगी और नागरिको व अधिकारीयों का समय बचेगा।
- Mukhyamantri Mitan Yojana के कार्यान्वयन के लिए सरकार द्वारा सहायक मित्रों को तैनात किया जाएगा। जो लोगों के घर जाकर सभी औपचारिकताएं पूरी करेंगे।
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री मितान योजना – पात्रताऔर आवश्यक दस्तावेज
- योजना का लाभ केवल राज्य के नागरिक को मिलेगा। इसलिए आवेदनकर्ता छत्तीसगढ़ का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदक के पास Chhattisgarh Mitan Yojana का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज भी होने चाहिए।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
- ईमेल आईडी
मुख्यमंत्री मितान योजना ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
यदि आप CG Mukhyamantri Mitan Yojana के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो अभी इसके लिए इंतजार करना होगा। अभी केवल मुख्यमंत्री मितान योजना को आरंभ करने की घोषणा की गई है। आशा करते हैं की जल्द ही योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी सरकार द्वारा साझा की जाएगी। हमे आवेदन से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त होते ही आर्टिकल के माध्यम से आपको सूचित की कर देंगे। अतः आप सभी नहीं अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट के साथ बने रहें। धन्यवाद
मुख्यमंत्री मितान योजना हेल्पलाइन नंबर
सरकार द्वारा नागरिकों की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 14545 जारी किया है। नागरिक इस हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सरकारी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
कार्यान्वयन प्रक्रिया देखें –
- सबसे पहले आपको हेल्पलाइन नंबर 14545 पर सम्पर्क करना होगा।
- इसके बाद आपकी जानकारी के अनुसार सहायक मित्रों को भेजा जायेगा।
- सहायक मित्र आपके सभी विवरणों को एकत्रित कर आपके दस्तावेजों को सत्यापित करेगा। और इसके बाद
- संबंधित कार्यलय से प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।
- इसके लिए आपको 100 रुपए से कम का सेवा शुल्क देना होगा।