मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना ऑनलाइन आवेदन: Application Status, Beneficiary List 2023

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2023 :- नमस्कार दोस्तों आज आप इस लेख के माध्यम से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2023 के बारे में जानेंगे। इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा की गई है। आप सभी जानते हैं,किसानों की आय को दोगुना करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर समय-समय पर नई योजनाओं की शुरुआत की जा रही हैं। आज आप इस आर्टिकल के माध्यम से “MP Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana”से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना क्या है ? , योजना शुरू करने का उद्देश्य , आवश्यक दस्तावेज , आवेदन प्रक्रिया , लाभ तथा विशेषता आदि के बारे में जानेंगे। अतः आपसे निवेदन है कि आप हमारी इस पोस्ट को अंत तक ध्यान पूर्वक जरूर पढ़ें।

MP Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2023

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत राज्य के सभी किसानों को लाभ पहुंचाया जाएगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का बैंक खाता होना चाहिए और यह बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है। तभी आप इस योजना का लाभ प्राप्त कर पाएंगे। क्योंकि राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में दी जाने वाली धनराशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इसलिए प्रत्येक लाभार्थी किसान के पास बैंक खाता होना जरूरी है। इस योजना के तहत लाभार्थी किसानों को आर्थिक सहायता के रूप में दी जाने वाली धनराशि दो किस्तों के रूप में दी जाएगी। इसके अतिरिक्त जो किसान पीएम सम्मान निधि योजना से जुड़े हुए हैं उन सभी किसानों को इस योजना के अंतर्गत अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। MP Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2022

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2023आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2023 की शुरुआत किसानों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों के खाते में ₹4000 आर्थिक सहायता के रूप में दो किस्तों के माध्यम से पहुंचाए जा रहे हैं। किसान कल्याण योजना के अंतर्गत लगभग राज्य के 75 लाख किसानों के खाते में 1500 करोड रुपए आर्थिक सहायता के रूप में ट्रांसफर की जा चुके हैं। सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में दी जाने वाली धनराशि किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। जिसके माध्यम से उन्हें अब छोटी मोटी जरूरत के लिए किसी से पैसे लेने की जरूरत नहीं है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना राज्य के किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है।

Highlights of MP Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2023

योजना का नाम मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2023
शुरू करने का श्रेय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा
राज्य मध्य प्रदेश
 लाभार्थी मध्य प्रदेश के सभी किसानभाई
 उद्देश्य आर्थिक सहायता पहुंचाना
आर्थिक सहायता के रूप में दी जाने वाली धनराशि 4000 रुपए प्रतिवर्ष
 आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन,ऑफलाइन
 ऑफिशियल वेबसाइट यहाँ क्लिक करें
वर्ष 2023
लेख श्रेणी राज्य सरकारी योजना

एमपी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत दी जाने वाली धनराशिमध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसान कल्याण योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता के रूप में दी जाने वाली धनराशि ₹4000 प्रति वर्ष है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा यह धनराशि दोस्तों के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। पहली किस्त में यह धनराशि ₹2000 है उसके बाद दूसरी किस्त में यह धनराशि ₹2000 है। इसके अतिरिक्त मध्य प्रदेश राज्य के सभी किसान जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ ले रहे हैं उन्हें इस योजना के अंतर्गत ₹6000 की धनराशि दी जाएगी। यह धनराशि लाभार्थी के सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इसलिए लाभार्थी के पास बैंक खाता होना अनिवार्य है और यह बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना अति आवश्यक है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में दी जाने वाली कुल धनराशि प्रतिवर्ष ₹10000 है।

एमपी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ दे ही किसान ले सकते हैं जो पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत रजिस्टर्ड हैं। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता के रूप में दी जाने वाली धनराशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किसानों के खातों में पहुंचाई जा रही है।

लॉकडाउन के समय किसानों के लिए पहुंचाई गई सुविधाएं

आप सभी जानते हैं कोरोनावायरस महामारी के समय संपूर्ण देखना लॉकडाउन लगा हुआ था। जिसकी वजह से किसानों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इन्हीं समस्याओं को ध्यान रखते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर किसानों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए कई प्रकार की योजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा। ऐसे ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने किसान कल्याण योजना जैसी कई योजनाओं की शुरुआत की। जिससे राज्य के किसानों को आर्थिक सहायता पहुंचाई जा सके।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना सितम्बर अपडेट

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत राज्य के किसानों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में धनराशि पहुंचाई गई थी। इस योजना के शुरू होते ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने 1.75 लाख किसानों को धनराशि डायरेक्ट बैंक खाते में ट्रांसफर की थी। इसके पहले मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने 5 .70 लाख किसानों के खाते में धनराशि पहुंचाई थी। इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने लगभग इस योजना के तहत 77 लाख किसानों को लाभ दिया है।

New Update – CM Kisan Kalyan Yojana 2023मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने 7 मई 2023 को किसान कल्याण योजना के तहत 75 लाख किसानों के खाते में1500 करोड रुपए आर्थिक सहायता के रूम में ट्रांसफर किए हैं। सरकार द्वारा यह कार्यक्रम ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न टीवी चैनलों पर प्रसारित किया गया था। इस कार्यक्रम में मंत्रि-परिषद के सदस्य, जन-प्रतिनिधि, कलेक्टर्स, कमिश्नर्स और ‘मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना’ के किसान हितग्राही उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना शुरू करने का उद्देश्यमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना है। इस योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता पहुंचाई जाएगी, जिससे किसानों की आय दोगुनी हो सकेगी। इस योजना के माध्यम से कर्ज में डूबे किसानों को आर्थिक सहायता पहुंचा कर मदद की जा सके। किसान कल्याण योजना को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जोड़ा गया है। इस योजना के माध्यम से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभार्थियों को इस योजना के अंतर्गत किया जाएगा। सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के माध्यम से आत्मनिर्भर सशक्त बनेंगे। सरकार द्वारा शुरू की गई है ,यह योजना किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जा सकेगा।

MP Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2023 के लाभ

  • इस किसान कल्याण योजना के अंतर्गत राज्य के किसानों को 4000 रुपए आर्थिक सहायता के रूप में दिए जाएंगे।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा योजना के तहत दी जाने वाली धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में ट्रांसफर की जाएगी।
  • लाभार्थी के पास बैंक खाता होना जरूरी है और यह बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना अति आवश्यक है।
  • सरकार द्वारा दी जाने वाली धनराशि की प्रथम किस्त ₹2000 और द्वितीय किस्त ₹2000 रखी गई है।
  • योजना का लाभ देने के लिए आवेदक को सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत रजिस्टर्ड होना अति आवश्यक है।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के माध्यम से पीएम किसान संबंधी योजना के सभी लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा।

एमपी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए पात्रता

  • आवेदनकर्ता मध्य प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • MP Kisan Kalyan Yojana का लाभ लेने के लिए आवेदन का पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है।
  • लाभार्थी के पास कृषि योग्य भूमि होनी जरूरी है।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का किसान होना अनिवार्य है।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत लगने वाले दस्तावेजों की सूची

  • आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • राशन कार्ड
  • जमीन के कागजात
  • पीएम किसान योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर
  • मोबाइल नंबर इत्यादि।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2023 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

MP Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2022

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर पहुंचते ही आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक होम पेज खुल जाएगा।
  • इसके बाद आप इस पेज पर फार्मर कॉर्नर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब लाभार्थी किसान को न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना है

MP Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2022

  • इसके बाद आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर फार्मर रजिस्ट्रेशन फार्म खुल जाएगा।
  • अब आप आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • इसके बाद आप सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही तरीके से दर्ज करें।
  • सभी जानकारी सटीक दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आप मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2023 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत लाभार्थी सूची देखने की प्रक्रिया

  • लाभार्थी किसान को सबसे पहले अधिकारीक वेबसाइट पर जाना है।
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर पहुंचते ही आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक होम पेज खुल जाएगा।
  • इस होम पेज पर आप कई प्रकार के ऑप्शन देख रहे होंगे।
  • अब आप इन सभी ऑप्शन में से लाभार्थी सूची के ऑप्शन पर क्लिक करें।

MP Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2022

  • इसके बाद आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आप अपने राज्य का नाम, जिला का नाम ,उप जिला का नाम, ब्लॉक एवं गांव का नाम सिलेक्ट करें।
  • इसके बाद आप Get Report के बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आप किसान कल्याण योजना के अंतर्गत लाभार्थी सूची देख पाएंगे।

किसान कल्याण योजना के तहत लाभार्थी सूची स्टेटस देखने की प्रक्रिया

  • आवेदक सबसे पहले अधिकारीक वेबसाइट पर जाना जाए।
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर पहुंचते ही आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आप बेनेफिशयरी स्‍टेटस के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आप अपना आधार नबंर, खाता संख्‍या या फिर मोबाइल नबंर में से किसी एक को दर्ज करे।
  • इसके बाद आप लाभार्थी की स्थिति देखने के लिए Get Data के बटन पर क्लिक करें।

एमपी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2023 के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आवेदक सबसे पहले आपको किसान कल्याण योजना का पीडीएफ डाउनलोड करना है।
  • इसके बाद आप इस आवेदन को डाउनलोड करने के बाद में दी गई जानकारी सही तरीके से पढ़ें।
  • अब आप आवेदन करने पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी सही तरीके से दर्ज करें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म के साथ सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सेट करें।
  • अब आप आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न किए गए महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संबंधित कृषि विभाग के अधिकारी या ब्लॉक, पंचायत में जाकर जमा कराये।
  • जैसे ही आपके द्वारा जमा किए गए आवेदन फॉर्म और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच सही पाई जाएगी, उसके बाद आप इस योजना का लाभ प्राप्त कर पाएंगे।

MP-Mukhyamantri-Kisan-Kalyan-Yojana-Form-PDF

सारांश

तो दोस्तों, हमने आपको अपनी इस पोस्ट के माध्यम से MP Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करा दी है। यदि आपको अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है ,तो आप कृपया करके नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान बड़ी ही आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर की जानकारी नीचे दी गई है, धन्यवाद।

  •  हेल्‍पलाइन नबंर 011-24300606 / 155261

Leave a Comment