मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना ऑनलाइन आवेदन 2023: Registration Form

MP Mukhyamantri Karamchari Swasthya Bima Yojana Apply Online:  मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने अपने राज्य के कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की है। इस योजना के तहत शासकीय कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिया जायेगा। जिसके तहत कर्मचारियों के परिवार को सामान्य उपचारों हेतु 5 लाख व गंभीर उपचार के लिए 10 लाख तक की नि:शुल्क उपचार दिया जायेगा। Mukhyamantri Karamchari Swasthya Bima Yojana के तहत लगभग 12 लाख 55 हजार कर्मचारी और अधिकारीयों को लाभ प्रदान किया जायेगा।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना 2023

एमपी सरकार ने अपने कर्मचारियों और अधिकारीयों को अच्छी स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की है। योजना के तहत कर्मचारी व अधिकारियों को 5 लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज प्रदान किया जायेगा। योजना की घोषणा एमपी मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी द्वारा मंत्री मंडल की बैठक में की गयी। यदि आप भी योजना के तहत लाभ पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिसकी पूरी जानकारी आपको नीचे आर्टिकल में प्रदान की गयी है।

योजना मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना
राज्य मध्यप्रदेश
संबंधित विभाग मध्यप्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
घोषणा की तारीख 5 जनवरी, 2020
घोषणा की गई तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी द्वारा
लागू की गयी 1 अप्रैल, 2020 से
कुल लाभार्थी प्रदेश के 12.5 लाख कर्मचारी एवं अधिकारी
आधिकारिक वेबसाइट health.mp.gov.in

MP Mukhyamantri Karmchari Swasthya Bima Yojana

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए पात्र नागरिक

  • रेगुलर सरकारी कर्मचारी (Regular government servant)
  • सेवानिवृत्त कर्मचारी ,अधिकारी (Retired Employee, Officer)
  • शिक्षकगण (Teachers)
  • सिविल कर्मचारी (Civil servant)
  • राज्य के स्वायतशाषि कर्मचारी (State Autonomous Employees)
  • अनुबंध आधारित कर्मचारी (Contract based employee)

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभ

  1. सभी पात्र व्यक्तियों को सामान्य रोग उपचार के लिए पांच लाख रुपए तथा गंभीर बीमारी के इलाज के लिए दस लाख का बीमा प्रदान किया जाएगा।
  2. योजना के तहत मरीजों को ओपीडी के रूप में हर साल 10 हजार रुपये तक का मुफ्त इलाज या मुफ्त दवाएं मिलेंगी।
  3. और यदि 10 लाख से अधिक का खर्चा होता है, तो इसके लिए राज्य स्तर के मेडिकल बोर्ड द्वारा विशेष अनुमति प्राप्त की जा सकती है।

मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना की मुख्य बातें

  • MP Employee Health Insurance Scheme के तहत सरकार राज्य के लगभग 10 लाख परिवारों को लाभ प्रदान करेगी।
  • जिसमे सरकार ओपीडी से सम्बंधित रोगियों को 10 हज़ार रुपये की मुफ्त चिकित्सा सुविधा दी जाएगी।
  • साथ ही पात्र कर्मचारियों व अधिकारीयों को या उनके परिवार को 5 लाख तक की मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी।
  • इसके अलावा यदि कोई गंभीर बीमारी का इलाज हो तो इसके लिए 10 लाख तक का मुफ्त इलाज प्रदान किया जायेगा।
  • साथ ही राज्य के जितने भी मंत्री परिषद के मंत्री हैं वे अपनी ऐच्छिक निधि से 50 लाख से बढ़ाकर 1करोड़ तक दान करेंगे। जिसे मंत्रियों ने 35 लाख से बढ़ाकर 60 लाख कर दिया है।

मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना हेतु ऑनलाइन पंजीकरण

अभी राज्य सरकार द्वारा Mukhyamantri Karamchari Swasthya Bima Yojana की केवल घोषणा की गयी है। अभी पात्र नागरिकों को आवेदन के लिए इंतजार करना होगा। जल्द ही एमपी राज्य सरकार द्वारा योजना के आवेदन की प्रक्रिया साझा करेगी। जैसे ही हमे आवेदन से संबंधित कोई जानकारी प्राप्त होगी हम अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको जानकारी प्रदान कर देंगे।

अधिक जानकारी के लिए मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना दिशानिर्देश पढ़ें। MP CM Employees Health Insurance Scheme Guidelines के यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना हेतु फीडबैक देने की प्रक्रिया

यदि आप योजना हेतु फीडबैक देना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको निम्न चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको होम पेज पर “contect us” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुल जायेगा। यहां सम्बन्धित अधिकारी की ईमेल आईडी दिखाई देगी।
  • इस मेल में आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है साथ ही आप योजना से कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment