Mukhyamantri Digital Seva Yojana Online:- राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने राज्य की 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को मुफ्त स्मार्ट फ़ोन व साथ में तीन साल के लिए फ्री इंटरनेट देने की घोषणा की यह स्मार्ट फ़ोन राजस्थान मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत प्रदान किया जायेगा। योजना के तहत 33 लाख संजीविनी योजना से जुड़े परिवारों की महिला मुखिया को लाभ प्रदान किया जायेगा। इस आर्टिकल में हम आपको Mukhyamantri Digital Seva Yojana की सभी जानकारी विस्तार से प्रदान करेंगे। साथ ही आपको योजना का उद्देश्य, विशेषताएं, लाभ, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन करने की प्रक्रिया, लाभार्थी सूची आदि की सभी जानकारी प्रदान करेंगे।
Mukhyamantri Digital Seva Yojana
मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की घोषणा मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने वित्य वर्ष का बजट पेश करते हुए की। योजना के तहत राज्य की महिलाओं को सरकार द्वारा मुफ्त स्मार्ट फ़ोन बांटे जायेंगे। यह योजना डिजिटलीकरण के तहत शुरू की गयी है। जिससे की राज्य की महिलाओं को सभी डिजिटल सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सके।योजना के तहत स्मार्ट फ़ोन के साथ साथ 3 साल के लिए मुफ्त इंटरनेट भी प्रदान किया जायेगा। इस योजना का लाभ पा कर महिलाएं सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली सभी योजनाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त कर योजना का लाभ ले सकती हैं।
Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2023 – Highlights
योजना का नाम | मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना |
राज्य | राजस्थान |
घोषणा की गयी | मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी द्वारा |
लाभ | निशुल्क स्मार्टफोन व ३ साल तक फ्री इंटरनेट |
लाभार्थी | प्रदेश की 1 करोड़ 33 लाख महिलायें |
उदेश्य | महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन व इंटरनेट प्रदान करना |
आवेदन प्रकिया | ऑनलाइन /ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉन्च की जाएगी |
राजस्थान मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2023 – उद्देश्य
योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्मार्ट फ़ोन प्रदान करना है। जिसके माध्यम से सभी डिजिटल सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। और साथ यह योजना महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गयी है। इसके माध्यम से महिलाओं तक सभी सरकारी योजनाओं को आसानी से पहुंचाया जायेगा। Rajasthan Free Smartphone Yojana के माध्यम से राज्य की सभी महिलाएं सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली सभी डिजिटल सेवाओं का लाभ आसानी से कंही भी ले पाएंगी।
मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के लाभ (Free Smartphone Yojana)
- योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को फ्री स्माटफोन उपलब्ध करवाया जाएगा।
- फ़ोन के साथ 3 वर्ष तक मुफ्त इंटरनेट की सेवा भी प्रदान की जाएगी।
- मुफ्त स्मार्टफोन योजना के तहत महिलओं को किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा।
- योजना के तहत लाभ पाने वाली महिलाएं घर बैठ के आसानी से सभी डिजिटल सेवाओं का लाभ प्राप्त करेंगी।
- चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखियाओं को भी योजना के तहत फ्री फ़ोन व इंटरनेट प्रदान किया जायेगा।
- स्माटफोन होने से महिलाओं को सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त होगी।
- और वे स्माटफोन व इंटरनेट के माध्यम से योजनाओं के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन भी कर पाएंगी।
Mukhyamantri Free Smartphone Yojana 2023 – पात्रता मानदंड
- डिजिटल सेवा योजना के तहत राज्य की महिलाओं को लाभ प्रदान किया जायेगा।
- आवेदक महिला राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए।
- योजना का लाभ चिरंजीवी परिवारों की महिला मुख्य को दिया जायेगा।
- आवेदक महिला के परिवार की आय 2 लाख से कम होनी चाहिए।
राजस्थान डिजिटल सेवा योजना (फ्री स्मार्टफोन व इंटरनेट) – आवश्यक दस्तावेज
योजना के तहत आवेदन करने के लिए महिला आवेदकों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु का प्रमाण
- राशन कार्ड
- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना ऑनलाइन आवेदन करें
यदि आप भी राजस्थान मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना ऑनलाइन आवेदन / रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो आपको बता दें अभी सरकार द्वारा योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की गयी है। अभी केवल योजना की घोषणा की गयी है। आशा करते हैं की जल्द ही सरकार द्वारा Digital Seva Yojana Online Registration की प्रक्रिया जारी की जाएगी। जैसे ही इसके आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी हमे प्राप्त होगी तो हम अपने आर्टिकल के माध्यम सूचित कर देंगे। मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना से जुडी सभी नई अपडेट के लिए हमारे आर्टिकल के साथ बने रहें।
मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना लाभार्थी सूची – Check list
यदि आप मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत अपने नाम की जाँच करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको निम्न चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां आपको होम पेज पर “रजिस्ट्रेशन की स्थिति खोजे” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपना जन आधार नंबर दर्ज कर सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने लाभार्थी सूची खुल जाएगी जिसने अपने पिता का नाम, आपका नाम, एलिजिबिलिटी स्टेटस आदि जानकारी मिलेगी।
- यदि एलिजिबिलिटी स्टेटस के अंतर्गत yes लिखा है तो आप मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के पात्र हैं। आपको इस योजना का लाभ दिया जायेगा।