[Registration] मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग ऑनलाइन आवेदन: MP Udyaniki Vibhag

नमस्कार दोस्तों, केंद्र सरकार देश के किसानों के हित के लिए विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाएं चला रही है। जिन योजनाओं में से खेती और बागवानी की कई प्रकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग राज्य के किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराने की सुविधा मुहैया करा रही है। जिसकी सहायता से वह उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का लाभ ऑनलाइन पंजीकरण करके प्राप्त कर सकते हैं। राज्य के जितने भी किसान भाई मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग ऑनलाइन पंजीकरण करके लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो वह इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।

मध्य प्रदेश उद्यानिकी  विभाग 2023 पंजीकरण

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्यप्रदेश शासन उद्यानिकी विभाग में रह रहे किसानों को विभिन्न प्रकार की स्कीमों में अनुदान प्रदान करवाता है। जैसा कि आपको पता ही है कि कई बार किसानों को अपनी फसलों को और अधिक मजबूत एवं सुरक्षित करने के लिए खाद्य एवं अन्य सामग्री की जरूरत पड़ती है। लेकिन आर्थिक स्थिति अच्छी ना होने के कारण वह अपनी फसल की ठीक प्रकार से देखभाल नहीं कर पाते है। इसी स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश उद्यानिकी विभाग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। ऑनलाइन पंजीकरण के जरिए वह आसानी से सहायता राशि सरकार की ओर से प्राप्त कर सकता है। आपको बता दें कि उद्यानिकी विभाग से अनुदान प्राप्त करने के लिए क्लस्टर के किसानों को रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।मध्यप्रदेश उद्यानिकी विभाग 2022

रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए अब राज्य के किसानों को किसी भी सरकारी दफ्तर या फिर कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे क्योंकि अब वह घर बैठे ही आसानी से मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। Madhya Pradesh Udyaiki Vibhag Online Registration से संबंधित और भी अधिक जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।

Purpose of MP Udyaniki Vibhag 2023

राज्य सरकार द्वारा जारी मध्यप्रदेश उद्यानिकी विभाग 2023 का मुख्य उद्देश्य उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं का अनुदान एवं लाभ ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया के माध्यम से किसानों तक आसानी से पहुंचाना है। जिससे किसानों को कृषि क्षेत्र में बढ़ावा मिले और उनकी आय में भी वृद्धि हो सके। राज्य सरकार की ओर से एमपी उद्यानिकी विभाग से अनुदान प्राप्त करने के लिए प्रदेश के सभी कृषक नागरिक सुविधा केंद्र या फिर एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर आसानी से सफलतापूर्वक पंजीकरण करवा सकते हैं। यदि आप ऑनलाइन पंजीकरण करने में असमर्थ है तो आप अपने नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र में जाकर ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

मध्यप्रदेश उद्यानिकी विभाग की संक्षिप्त जानकारी 2023

वर्ष 2023
लेख मध्यप्रदेश उद्यानिकी विभाग
राज्य मध्य प्रदेश
लाभार्थी मध्य प्रदेश के किसान
उद्देश्य प्रदेश के कृषकों को अनुदान प्रदान करवाना
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइट यहां क्लिक करें

Benefits of MP Udyaniki Vibhag Registration 2023

MP Udyaniki Vibhag प्रदेश के किसानों को कई तरह की योजनाओं के अंतर्गत अनुदान प्रदान करता है। नीचे हम कुछ आपको ऐसी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके जरिए से आप अनुदान प्राप्त कर सकते हैं।

  • 38 जिलों में लागू राष्ट्रीय उद्यानिकी मिशन जो सब्जी, फल, छोटी नर्सरी, कोल्ड स्टोर, संरक्षित खेती आदि के लिए अनुदान प्रदान करती है।
  • माइक्रो इरिगेशन योजना जिसमें ड्रिप इरिगेशन एवं माइक्रो स्प्रिंकलर के लिए अनुदान मुहैया कराया जाता है।
  • एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना
  • औषधीय पौधा मिशन 5 जिलों में औषधीय पौधा क्षेत्र विस्तार के लिए अनुदान मुहैया कराया जाता है।
  • इसके अलावा विभाग की कई ऐसी अन्य योजनाएं जैसे यंत्रीकरण, बाड़ी किचन कार्यक्रम, मसाला क्षेत्र विस्तार, मिनी किट प्रदर्शन, फल क्षेत्र विस्तार आदि के लिए अनुदान प्रदान करती है।
  • राज्य सरकार की ओर से मिलने वाले अनुदान राशि लाभार्थी के बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी जिसके लिए आवेदनकर्ता का बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है। और बैंक अकाउंट का आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।
  • विभाग द्वारा लाभार्थी के बैंक खाते में अनुदान की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।

एमपी उद्यानिकी विभाग 2023 के लिए पात्रता एवं दस्तावेज

  • सर्वप्रथम आवेदनकर्ता का मध्य प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक किसान होना चाहिए।
  • बैंक खाता
  • यूआईडी कार्ड
  • भूमि के कागजात
  • पहचान पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

How to Registration MP Udyaniki Vibhag 2023?

  • सर्वप्रथम आवेदक को उद्यानिकी विभाग मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाते ही आपकी स्क्रीन पर एक होम पेज खुलकर आ जाएगा।मध्यप्रदेश उद्यानिकी विभाग 2022
  • अब आपको इस होम पेज पर नवीन पंजीयन का एक विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा। मध्यप्रदेश उद्यानिकी विभाग 2022
  • अब आपको इस नए पेज पर eKYC बायोमेट्रिक सत्यापन का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक कर देना है।
  • इसके पश्चात आपको आपसे संबंधित पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आधार नंबर, फिंगरप्रिंट्स संलग्न करें और फिंगरप्रिंट संलग्न करने हेतु दाएं हाथ या बाएं हाथ के अंगूठे को प्राथमिकता देकर ” कैप्चर फिंगरप्रिंट” के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • यह सब करते ही आपके समक्ष एक नया फॉर्म ओपन हो जाएगा जिसने आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे जिला, कुल भूमि क्षेत्र, ग्राम पंचायत, पता, विकासखंड आदि का विवरण दर्ज कर देना है।
  • सभी जानकारियों का विवरण सही-सही दर्ज करने के पश्चात आपको मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करके ”सुरक्षित करें” के बटन पर क्लिक करना है।
  • यह सब करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आप को दिए गए OTP बॉक्स में दर्ज कर देना है।
  • ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको ”सत्यापित करें” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप संपूर्ण प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करके अपना पंजीकरण सफलतापूर्वक संपन्न कर सकते हैं।

संपर्क करें:-

प्रिय पाठको, आज हमने आपको अपनी इस पोस्ट के माध्यम से MP Udyaiki Vibhag Online Registration 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करा दी है। यदि आपको फिर भी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है तो आप हमें कमेंट करके या फिर नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।

  • Email Id – mpfsts[dot]helpdesk[at]mp[dot]gov[dot]in
  • हेल्पलाइन नंबर – 0755 -4059-242

Leave a Comment