मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2023: ऑनलाइन पंजीयन, Jan Kalyan

Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana/ नया सवेरा कार्ड;- नमस्कार दोस्तों आज आप मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2023 के बारे में जानेंगे। इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने सन 2018 में की थी। लेकिन मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी ने जून 2019 में इस योजना का नाम बदलकर नया सवेरा योजना कर दिया था। लेकिन अब मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने 5 मई 2022 को मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना को रिलॉन्च किया है। मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को लाभ देने के लिए शुरू किया गया है।

आज आप इस आर्टिकल के माध्यम से मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना क्या है ?, योजना को शुरू करने का उद्देश्य , लाभ तथा विशेषता, आवश्यक दस्तावेज तथा आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में जानेंगे। अतः आपसे निवेदन है कि आप हमारी इस पोस्ट को ध्यान पूर्वक जरूर पढ़ें।

Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 2023

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने 5 मई 2022 को मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2023 को एक बार फिर से शुरू किया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी ने जून 2021 में इस योजना का नाम बदलकर MP Naya Savera Scheme 2023 रख दिया था। इस योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को दिया जाएगा। इस योजना के तहत उन्हें सामाजिक सुरक्षा भी प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा दी जाने वाली सामाजिक सुरक्षा से श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का भी लाभ मिलेगा। इस योजना से राज्य के गरीब परिवारों को नया जीवन मिलेगा। सरकार द्वारा इस योजना के तहत जन्म से पहले और मृत्यु के बाद लाभ दिया जाएगा। इस योजना के तहत गरीब परिवार में किसी शिशु का जन्म होने से पहले ₹4000 और जन्म होने के बाद ₹12000 दिए जाएंगे।

MP Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 2022

Highlights of Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 2023

योजना का नाम मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2023
स्क्रीन का पुराना नाम जनकल्याण नया सवेरा योजना
योजना शुरू करने का श्रेय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा
स्कीम शुरू करने की तिथि सन 2018 में
योजना में संशोधन करने की तिथि जून, 2019 में पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के द्वारा
स्कीम रीलॉन्च करने की तिथि 5 मई 2022 , मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा
विभाग असंगठित शहरी एवं ग्रामीण कर्मकार कल्याण मण्डल, श्रम विभाग, मध्य प्रदेश
लाभार्थी राज्य के असंगठित क्षेत्रो के श्रमिक मजदूर
ऑफिसियल वेबसाइट यहां क्लिक करें 
वर्ष 2023
लेख श्रेणी राज्य सरकारी योजना

जनकल्याण संबल योजना के तहत ”सुपर 5000 योजना” की शुरुआत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने कहा है कि जनकल्याण संबल योजना के तहत हम एक नई“सुपर 5000 योजना” को जुड़ने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के तहत सम्बल परिवार के 5000 ऐसे बच्चे जो 12वीं कक्षा में सबसे अधिक अंक लाते हैं उन्हें मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के तहत ₹30000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त जनकल्याण संबल योजना के तहत चंबल परिवार के ऐसे बच्चे जो राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं उन्हें मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ₹50000 की राशि आर्थिक सहायता के रूप में दी जाएगी।

MP Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 2022

जन कल्याण संबल योजना 2023 के लाभ

  • मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को मातृत्व की सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • जनकल्याण संबल योजना के तहत छात्रों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • संबल योजना के तहत दुर्घटनाग्रस्त लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध कराया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2023 के तहत बिजली बिल माफ किए जाएंगे।
  • संबल योजना के तहत बेहतर कृषि के उपकरण किसानों को दिए जाएंगे।
  • जनकल्याण संबल योजना के तहत अंत्येष्टि सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य देखभाल आदि जैसे लाभ मिलेंगे |
  • जनकल्याण संबल योजना के तहत लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • नया सवेरा योजना में पंजीकरण करने वाले महीने से पहले वाले महीने का बिजली बिल माफ किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत कार्ड प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को कोई भी शुल्क भुगतान नहीं देना होगा।
  • जनकल्याण संबल योजना का लाभ केवल उन्हीं लोगों को दिया जाएगा जो असंगठित क्षेत्रों में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना 2023 के लिए पात्रता

  • लाभार्थी मध्य प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना जरूरी है।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • लाभार्थी के पास बीपीएल कार्ड होना चाहिए।
  • आवेदक मध्यप्रदेश निवासी के साथ-साथ गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाला होना चाहिए।

एमपी जन कल्याण संबल योजना 2023 दस्तावेजों की सूची

  • आधार कार्ड
  • बीपीएल कार्ड
  • आय प्रमाण
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो इत्यादि।

नया सवेरा कार्ड बनवाने की प्रक्रिया

  • आवेदक को सबसे पहले अपने पुराने संबल कार्ड के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड को लेकर राज्य के किसी भी लोक सेवा केंद्र पर जाना है।
  • इसके बाद आप अपना संबल कार्ड और आधार कार्ड और सभी आवश्यक दस्तावेज संबंधित अधिकारी को दे दें।
  • अब संबंधित अधिकारी द्वारा दिए गए आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के साथ जांच प्रक्रिया शुरू कर देगा।
  • इसके बाद आपके द्वारा दिए गए आधार कार्ड की जानकारी और पुराने संबल कार्ड में दी गई जानकारी मैच की जाएगी।
  • यदि आपके द्वारा दी गई जानकारी मैच नहीं होती है तो आपको नया सवेरा कार्ड नहीं दिया जाएगा।
  • यदि आपके द्वारा दी गई सभी जानकारी सही पाई जाती है तो आपका पुराना कार्ड जमा कर एक नया कार्ड दे दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना पंजीकरण 2023

  • आवेदक सबसे पहले मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना की Official Website पर जाए। MP Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 2022
  • जैसे ही आवेदक ऑफिशियल वेबसाइट पर पहुंचेगा, उसकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक होम पेज खुल जाएगा।
  • इस होम पेज पर आप सबसे पहले लॉगिन करें , लॉग इन करने के लिए आप सबसे ऊपर लॉगिन वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आप अपना  यूजर नाम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करे |MP Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 2022
  • इसके बाद “श्रमिक पंजीयन हेतु आवेदक की पहचान की पुष्टि आधार E KYC से करे” के ऑप्शन पर क्लिक करें |
  • इसके बाद आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक नया फॉर्म खुल जाएगा। MP Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 2022
  • इस फॉर्म के अंतर्गत आप अपनी समग्र आईडी और कैप्चा कोड भरकर आवेदक का विवरण प्राप्त करें के ऑप्शन पर क्लिक करें
  • इस प्रकार मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के अंतर्गत आपका आगमन सफलतापूर्वक दर्ज हो जाएगा।

एमपी जन कल्याण संबल योजना 2023 पंजीकरण स्तिथि

  • लाभार्थी सबसे पहले मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • जैसे ही आप अधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचेंगे, आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक होमपेज खुल जाएगा।
  • इस होम पेज पर आप पंजीयन की स्थिति जांचें के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आप अपनी 9 अंकों की समग्र आईडी दर्ज करके सदस्य की जानकारी देखे के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आप जनकल्याण संबल योजना के तहत अपने पंजीकरण की स्थिति देख सकेंगे।

जनकल्याण पोर्टल पर अपना लॉगइन यूजरनेम पता करने की प्रक्रिया

MP Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 2022
  • ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आप अपने जिले तथा स्थानीय निकाय का चयन करके रिपोर्ट देखें के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आप जनकल्याण पोर्टल पर अपना लॉगिन यूजरनेम पता कर सकेंगे।

जनकल्याण पोर्टल पर लॉगइन यूजर की जानकारी देखने की प्रक्रिया

MP Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 2022
  • इसके बाद आप अपना नाम भरकर गेट यूजर लिस्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री जन कल्याण पोर्टल पर लॉगइन यूजर की जानकारी देख सकेंगे।

Jan Kalyan Helpline Number

तो दोस्तों, हमने आपको अपनी इस पोस्ट के माध्यम से MP Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal Yojana 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करा दी है। यदि आपको अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो कृपया करके नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें या फिर ईमेल आईडी पर अपनी समस्या लिखकर भेज सकते हैं और अपनी समस्या का समाधान बड़ी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी की जानकारी दी गई है , धन्यवाद।

  • कार्यालय पता => मध्य प्रदेश असंगठित शहरी एवं ग्रामीण कर्मकार कल्याण मण्डल, 82, हर्षवर्धन नगर, भोपाल
  • हेल्पलाइन नंबर => (0755) 2555-530
  • ईमेल आईडी => uwwboard@mp.=gov.in / [email protected]

Leave a Comment