MP Kanya Vivah Yojana;- नमस्कार दोस्तों आज आप इस लेख के माध्यम से मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह / निकाह योजना 2023 के बारे में जानेंगे। इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के गरीब परिवार की बेटियों की शादी करने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत आर्थिक सहायता के रूप में दी जाने वाली धनराशि ₹51000 है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई इस मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह / निकाह योजना 2023 के माध्यम से राज्य के गरीब निराश्रित, निर्धन , तलाकशुदा महिलाओं की शादी /विधवा महिलाओं और जरूरतमंद परिवार की बेटियों की शादी करने में मदद मिलेगी।
आज आप इस आर्टिकल के माध्यम से मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे ;-मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना क्या है ?, योजना को शुरू करने का उद्देश्य, आवेदन प्रक्रिया, लाभ, आवश्यक दस्तावेज तथा पात्रता आदि। अतः आपसे निवेदन है कि आप हमारी इस पोस्ट को अंत तक ध्यान पूर्वक जरूर पढ़ें।
एमपी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2023
मध्य प्रदेश कन्या विवाह योजना को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी ने वर्ष 2016 में शुरू किया था। इस योजना के तहत राज्य के गरीब परिवार की बेटियों की शादी कराने में मदद दी जाएगी। सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में दी जाने वाली धनराशि ₹51000 है। यह योजना राज्य के गरीब , निर्धन, तलाकशुदा महिला और विधवा महिलाओं के लिए है। इस योजना के तहत जरूरतमंद लोगों को काफी फायदा होगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए लड़की की आयु 18 वर्ष और लड़के की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। तभी वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर पाएगा। यह योजना केवल मध्य प्रदेश राज्य के गरीब परिवार के लोगों के लिए ही है। यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आप इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन तथा ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
MP Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Highlights
योजना का नाम | मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2023 |
योजना शुरू करने का श्रेय | पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के द्वारा |
विभाग | सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग |
राज्य | मध्य प्रदेश |
योजना शुरू करने की विधि | वर्ष 2016 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन तथा ऑफलाइन |
लाभार्थी | आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के लोग |
आर्थिक सहायता के रूप में दी जाने वाली धनराशि | 51000 रूपये |
ऑफिशियल वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
लेख श्रेणी | राज्य सरकारी योजना |
एमपी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना शुरू करने का उद्देश्य
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के गरीब वर्ग के लोगों को आर्थिक सहायता पहुंचाना है। राज्य में कुछ ऐसे गरीब परिवार हैं जो अपनी बेटी का विवाह करने में असमर्थ हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी ने इस योजना को शुरू किया है। सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता के माध्यम से वह अपनी बेटी का विवाह कर सकते हैं। प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को काफी फायदा पहुंच रहा है। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली धन राशि ₹51000 है। इस योजना का लाभ राज्य के गरीब ,निर्धन ,तलाकशुदा महिला और विधवा महिलाओं को मिलेगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन तथाऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2023 से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी ने शुरू किया था। इस योजना के तहत पहले आर्थिक सहायता के रूप में दी जाने वाली धनराशि ₹51000 थी। लेकिन अब मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा गरीब परिवार के लोगों को आर्थिक सहायता के रूप में दी जाने वाली धनराशि ₹51000 से घटाकर ₹28000 कर दी है। जैसे ही इस योजना के संबंध में कोई भी बदलाव होता है। हम आपको अपनी पोस्ट के माध्यम से समय समय से अपडेट करते रहेंगे। अतः इस योजना से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारी वेबसाइट पर आते रहे।
Madhya Pradesh Kanya Vivah Yojana 2023 Apply process
मध्य प्रदेश राज्य के इच्छुक लाभार्थी इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं। तो वह मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आप ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन तथा ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया की जानकारी हम आपको नीचे लेख के माध्यम से उपलब्ध कराएंगे। योजना का लाभ लेने के लिए लड़की का खाता ना होना चाहिए। इसके साथ ही खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। राज सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में दी जाने वाली धनराशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
कन्या विवाह योजना 2023 के तहत दी जाने वाली धनराशि
- नवदंपत्ति के खुशहाल जीवन तथा गृहस्थी की स्थापना करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ₹43000 आर्थिक सहायता के रूप में दिए जाएंगे।
- लड़की के विवाह सामग्री की खरीद के लिए ₹5000 मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दिए जाएंगे।
- सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजन करने वाली संस्थान को कार्यक्रम की तैयारी के लिए प्रति कन्या ₹3000 का खर्च सरकार द्वारा दिया जाएगा।
- इस प्रकार मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली कुल धनराशि ₹51000 है।
एमपी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लाभ
- इस योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों की बेटियों को दिया जाएगा।
- जो व्यक्ति गरीबी रेखा के अंतर्गत आता है , उस व्यक्ति को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
- कन्या विवाह योजना का लाभ राज्य की विधवा महिलाओं और तलाकशुदा महिलाओं तथा कमजोर वर्ग के परिवार की बेटियों को भी दिया जाएगा।
- योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत दी जाने वाली धनराशि ₹51000 है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2023 के लिए पात्रता
- आवेदनकर्ता मध्य प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- योजना के तहत लड़की की उम्र 18 वर्ष और लड़के की उम्र 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
- कन्या विवाह योजना के तहत लड़की का नाम समग्र पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना जरूरी है।
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आवेदनकर्ता गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहा हो।
MP मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत लगने वाले दस्तावेजों की सूची
- आवेदनकर्ता का आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- लड़की का आयु प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- समग्र आईडी
- गरीबी रेख से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों का बीपीएल कार्ड
- लड़की का पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर इत्यादि।
एमपी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
यदि आप भी मध्य प्रदेश राज्य के नागरिक हैं और आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आप हमारे द्वारा बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदनकर्ता को सबसे पहले योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।
- जैसे ही आवेदक ऑफिशियल वेबसाइट पर पहुंचेगा, उसके बाद उसकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक होमपेज खुल जाएगा।
- इस होम पेज पर आवेदक एक एप्लीकेशन फॉर्म देख रहा होगा।
- आवेदक को इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे नाम, पता, आधार संख्या , आई आदि दर्ज करना है।
- पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी सटीक दर्ज करने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर लॉगइन करें।
- जैसे ही आप लोग इन करेंगे आपका आवेदन सफलतापूर्वक दर्ज हो जाएगा।
- इस प्रकार आप कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
कन्या विवाह योजना हेतु आवेदन पत्र 2023
- यदि आप MP Kanya Vivah yojana 2023 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं , तो आप सबसे पहले विवाह पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एक एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें।
- जैसे ही आप इस एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लेंगे।
- उसके बाद इस एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी सही तरीके से दर्ज करनी है।
- सभी जानकारियां सटीक तरीके से दर्ज करने के बाद आप इस आवेदन फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेजों को अटैच कर संलग्न करें।
- इसके बाद आप इस आवेदन फॉर्म को अपने नज़दीकी ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत /जनपद पंचायत में या फिर शहरी क्षेत्र में नगर निगम /नगर पालिका नगर परिषद के कार्यालय में जाकर जमा करा दें।
- इस प्रकार आप इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना पीडीएफ फॉर्म
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना लॉगिन प्रक्रिया
- आवेदनकर्ता को सबसे पहले विवाह पोर्टल की Official Website पर जाना है।
- ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक करते ही आपके सामने एक होमपेज खुल जाएगा।
- इस होम पेज पर आप “लॉगिन” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने लॉगइनफॉर्म खुल जाएगा।
- इस लॉगइन फॉर्म में आप अपना यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करें।
- इसके बाद आप कैप्चा कोड को दर्ज करें।
- अब आप लॉगइन के बटन पर क्लिक करें
- इस प्रकार आप बड़ी ही आसानी से कन्या विवाह पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में हितग्राहियों की सूची देखने की प्रक्रिया
- आवेदनकर्ता सबसे पहले विवाह पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- ऑफिशियल वेबसाइट पर पहुंचते ही आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक होम पेज खुल जाएगा।
- इसके बाद आप इस पेज पर हितग्राहियो की सूची के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप स्वीकृत हितग्राहियों की सूची के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी सही तरीके से दर्ज करें।
- सभी जानकारी सटीक दर्ज करने के बाद हितग्राहियों की सूची देखें के बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आप सत्यापित लाभार्थियों की सूची अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर देख सकेंगे।
सारांश
तो दोस्तों, हमने आपको अपने इस लेख के माध्यम से Madhya Pradesh Kanya Vivah Yojana 2023 से संबंधित सभी में पूर्ण जानकारी उपलब्ध करा दी है। यदि आपको अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप कृपया करके नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान बड़ी ही आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर की जानकारी नीचे दी गई है , धन्यवाद।
- सी.एम. हेल्पलाइन :181
- निःशक्तों के लिए: 1800 233 4397
- केन्द्र सरकार की दिव्यांगजन सूचना लाईन: 1800 233 5956
Helpline/Helpdesk Details ( हेल्पलाइन – हेल्पडेस्क विवरण )
- Sanket Bhondve (IAS)
Mission Director
Directorate of Social Justice
सामाजिक न्याय संचालनालय
1250, Tulsi Nagar
1250, तुलसीनगर भोपाल (मध्य्प्रदेश)
Bhopal (M.P.) - फोन 0755- 2556916 फेक्स 2552665