कुक्कुट पालन (Poultry Farming) जैसा की आप जानते हैं की इस समय लगभग सभी लोगों द्वारा दूध और अंडे का सेवन किया जाता है। इसके लिए कई जगहों पर पोल्ट्री फॉर्म और डेरी फॉर्म की स्थापना की जा रही है। पोल्ट्री फॉर्म की स्थापना का मुख्य उद्देश्य पशुपालन और व्यापार है। इसमें कम समय में अधिक मुनाफा कमाया जा सकते है। इसलिए इस व्यापार को अच्छा और सुखद अनुभूति देने वाला बताया गया है। आज हम इस आर्टिकल में Kadaknath Murgi Palan Yojana 2023 की सभी जानकारी प्रदान करेंगे।
कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना 2023
आपको बता दें की कड़कनाथ (kadaknath) मुर्गा मध्य प्रदेश राज्य में आदिवासी अंचल जिले झाबुआ की खास पहचान है। कड़कनाथ मुर्गे की न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी मांग तेजी से बढ़ रही है। जैसे जैसे ठण्ड का मौसम आता है कड़कनाथ मुर्गे की मांग में तेजी आ जाती है। कड़कनाथ मुर्गा 900 से 1200 रूपये किलो बिकता है। और इसके एक अंडे की कीमत लगभग 50 रूपये होती है। इस लिए मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के उन नागरिकों के लिए एमपी कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना को शुरू किया है, जो कड़कनाथ मुर्गी पालन करना चाहते हैं। इसके तहत सरकार कड़कनाथ मुर्गी पालन हेतु लोन प्रदान करेगी। यदि आप भी कड़कनाथ मुर्गी लोन योजना की सभी जानकारी पाना चाहते हैं, तो आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
MP Kadaknath Murgi Palan Subsidy Yojana 2023
मध्य प्रदेश राज्य सरकार प्रदेश के सभी जिलों के नागरिकों को मध्य प्रदेश कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना के तहत कड़कनाथ के 40 चूजों के पालन के लिए 4400 रूपये का अनुदान सहायता राशि देती है। राज्य सरकार ने कड़कनाथ नस्ल के मुर्गों के संरक्षण और संवर्धन के लिए कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना शुरू की है। इस योजना का लाभ राज्य के सभी जिलों को दिया जायेगा। कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना अनुदान की पूरी जानकारी निम्न प्रकार से है।
MP कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना के लिए 4400 रुपये का अनुदान
- कड़कनाथ चूजों को पालने में लगने वाले खर्च की कुल 25 प्रतिशत राशि हितग्राही को चुकानी पड़ती है। बाकि की राशि राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में प्रदान की जाती है।
- एमपी गोवेर्मेंट कड़कनाथ चूजों के पालन हेतु व्यक्ति को 4400 रूपये की अनुदान राशि देती है। यह राशि पूरी इकाई का 75 प्रतिशत होती है।
- यदि चूजे की कीमत 65 रूपये है, तो सरकार 40 चूजे के हिसाब से 2600 रूपये प्रदान करेगी।
- इसके बाद सरकार आपको 200 रूपये चूजे को टीका लगवाने के देती है। जिसमे टीके का खर्च प्रत्येक चूजे पर 5 रूपये होता है।
- इसके बाद चूजे को ले जाने का खर्चा भी सरकार द्वारा दिया जाता है। इसके लिए आपको 220 रूपये प्रदान किये जायेंगे।
- अब अंत में चूजों के आहार के लिए अनुदान दिया जाता है। जिसमे एक चूजे को प्रतिदिन 48 ग्राम आहार खिलाना आवश्यक है। तो सरकार द्वारा 30 दिनों के आहार के लिए 1390 रूपये प्रदान किये जाते हैं।
एमपी कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना में आवेदन कैसे करे?
यदि आप कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने जिले के पशु चिकित्सा अधिकारी या फिर पशु औषधालय के प्रभारी या उपसंचालक पशु चिकित्सा के कार्यलय में जाना होगा। यहां से आपको कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना से जुडी सभी जानकारी प्राप्त करनी होंगी। इसके बाद आपको कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना आवेदन फॉर्म (Kadaknath Poultry Farming Scheme Form) प्राप्त करना होगा। इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में अपनी सभी जानकारी सही से भरनी होंगी। जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए आवश्यक दस्तावेज फॉर के साथ संलग्न करने होंगे। और जिस कार्यलय से अपने फॉर्म प्राप्त किया है उसी में फॉर्म को जमा कर दें। इसके बाद अधिकारीयों द्वारा आपके आवेदन की जाँच की जाएगी। व आपको कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना अनुदान पर्दानं किया जायेगा।
MP Kadaknath Murgi Palan Yojana – Highlights
योजना | कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना 2023 |
संबंधित विभाग | पशुपालन विभाग मध्य प्रदेश |
राज्य | मध्यप्रदेश |
लाभ | कड़कनाथ मुर्गी पालन हेतु अनुदान |
लाभार्थी | सभी लोग |
अनुदान की राशि | 4400 रुपये |
उद्देश्य | कड़कनाथ नस्ल के मुर्गो का संरक्षण और संवर्धन करना व रोजगार प्रदान करना |
आधिकारिक वेबसाइट | mpdah.gov.in |
कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना – SBI से लोन कैसे लें?
कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना (Poultry Farming) के लिए आप भारतीय स्टेट बैंक से भी ऋण प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको पोल्ट्री फार्मिंग में लगने वाली कुल लागत का 75 प्रतिशत तक लोन आसानी से मिल जाता है। यदि आप एसबीआई से 5 हजार मुर्गियों के पालन हेतु लोन लेना चाहते हैं, तो आप 3 लाख रुपये तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक से आप कड़कनाथ मुर्गी पालन के लिए 9 लाख रुपये तक लोन ले सकते हैं। एसबीआई आपके लोन चुकाने के लिए आपको 5 साल का समय देती है।
कड़कनाथ मुर्गी पालन लोन योजना हेतु जरूरी पात्रता व दस्तावेज
मुर्गी पालन लोन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों के पास कुछ आवश्यक दस्तावेजों का होना आवश्यक हैं, जो निम्न प्रकार से हैं –
- सबसे पहले आवेदन राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक नागरिक की भूमि की जमाबंदी
- सरपंच द्वारा प्रमाणित दो पासपोर्ट साइज फोटो
- भूमि का नक्शा
- आवेदककर्ता की 03 साल की गिरदावरी
- इससे पहले अगर बैंक से लोन लिया है तो उसके दस्तावेज, आदि।
कड़कनाथ मुर्गी पालन से लाभ
- कड़कनाथ का मांस लोगो को बहुत पसंद आता है जिसके कारण इसकी मांग देश के अलावा विदेशो में भी बढ़ने लगी है। जिससे राज्य के युवाओं के लिए कड़कनाथ मुर्गी पालन के रुप में एक अच्छा व्यापार उपलब्ध हुआ है।
- अन्य मुर्गों की तुलना में kadaknath murga पालन करना आसान व फायदेमंद होता है।
- कड़कनाथ बहुत कम बीमार होते हैं, जिससे इनके मालिक को ज्यादा दिक्क्त या नुकसान का सामना नहीं करना पड़ता।
- और यह होम्योपैथी चिकित्सा और तंत्रिका विकार में विशेष ओषिधि का काम करता है।
- यहां तक की आदिवासी लोग इसके खून से पुरातन और चिरकालीन गंभीर रोगो का भी इलाज करते है।
- कड़कनाथ के मांस का सेवन ह्रदय व डाइबिटीज के रोगियों के लिए लाभकारी होता है।
कड़कनाथ के बारे में जानकारी
- कड़कनाथ मुर्गे की प्रजाति => कड़कनाथ मुर्गे में तीन प्रजातियां (जेट ब्लेक, पेंसिल्ड, गोल्डन) पाई जाती है, जिसमे बाजार में जेट ब्लेक प्रजाति की मांग बहुत ज्यादा है। यह प्रजाति प्रचुर मात्रा में पायी जाती है। और जबकि गोल्डन प्रजाति काफी कम मात्रा में पायी जाती है।
- कड़कनाथ मुर्गे की पहचान => कड़कनाथ मुर्गे और मुर्गी की सबसे बड़ी खासियत है कि यह पूरी तरह से काला (Black kadaknath) होता है. यही नहीं, इसका मांस काला और खून भी काला होता है
- कड़कनाथ मुर्गे का वजन => कड़कनाथ में व्यस्क नर मुर्गे का औसतन वजन लगभग 1.80 से 2.25 किलोग्राम तथा कड़कनाथ व्यस्क मुर्गी का औसतन लगभग 1.25 से 1.50 किलोग्राम तक होता है।
- कड़कनाथ मुर्गी के अंडे => आपको बता दें की कड़कनाथ मुर्गी एक साल में लगभग 110 से 120 अंडे देती है। और इसके अंडे छोटे, माध्यम आकर के होते है। जिसका वजन लगभग 30 से 35 ग्राम होता है।और इनका रंग हल्का भूरा , गुलाबी होता है।
- कड़कनाथ का मांस => कड़कनाथ मुर्गा का मांस बहुत ही स्वादिष्ट और गुणकारी होता है। इसका मांस काला तथा हड़िया भी काली होती है।
- कड़कनाथ मुर्गे सेहत के लिए फायदेमंद => कड़कनाथ मुर्गे का मांस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें आयरन और प्रोटीन बहुत ज्यादा होता है। जबकि कोलेस्ट्रॉल का मात्रा बेहद कम होता है। जिससे हॉर्ट और डायबिटीज के रोगियों के लिए यह चिकन बेहद फायदेमंद (Health Benefits of Kadaknath) माना जाता है।
Important Link
- Poultry Farming Guide Click Here
- Poultry Farm Design pdf Download Click Here