MP Gaon Ki Beti Yojana Form PDF:- सभी राज्य सरकार महिलाओं के जीवन स्तर को उठाने के लिए तरह-तरह की योजनाएं शुरू करती हैं। जिसमे से एक योजना मध्य प्रदेश की है जिसका नाम गांव की बेटी योजना हैं। इस आर्टिकल में हम आपको MP Gaon Ki Beti Yojana Form 2023 PDF Download की पूरी जानकारी विस्तार से प्रदान करेंगे और साथ आपको बताएंगे की योजना के तहत आप कैसे 500 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
MP Gaon Ki Beti Yojana 2023
मध्य प्रदेश राज्य में सरकार द्वारा बेटियों की स्थिति में सुधार लाने के उदेश्य से गांव की बेटी योजना को शुरू किया है। जिससे की उनका विकास हो और वे आर्थिक और सामाजिक रूप सशक्त हो पाएं। Madhya Pradesh Gaon Ki beti Yojana 2023 के तहत राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों को उच्य शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करेगी जिसके लिए उन्हें प्रति माह 500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको MP Gaon Ki Beti Yojana Apply Online Form 2023, Registration / Login की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताएंगे।
एमपी गांव की बेटी योजना क्या है?
गांव की बेटी योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गयी एक वित्तीय सहायता योजना है। जिसके तहत राज्य की बेटियों को छात्रवृत्ति 500 प्रति माह की दर से प्रतिवर्ष 10 महीने के लिए प्रदान की जाती है। योजना के तहत केवल 12वीं में प्रथम श्रेणी से पास होने वाली बेटियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। योजना का लाभ पाने के लिए आवेदक बालिकाओं को राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल में पंजीकरण करना होगा। पूरी जानकारी नीचे प्रदान की गयी है।
Gaon Ki Beti Scheme Highlights 2023
योजना | गांव की बेटी योजना |
राज्य | मध्य प्रदेश |
शुरू की गयी | राज्य सरकार द्वारा |
लाभ | उच्य शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के गाँव की बेटियां |
उद्देश्य | लड़कियों को उच्च शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करना |
योजना का प्रकार | छात्रवृत्ति योजना (Scholarship) |
छात्रवृत्ति की धनराशि | 500 रूपये प्रतिमाह |
आवेदन मोड | ऑनलाइन/ ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाईट | scholarshipportal.mp.nic.in |
Madhya Pradesh Gaon Ki beti Yojana – उद्देश्य
योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की लड़कियों को उच्च शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना है। योजना के तहत सरकार द्वारा प्रत्येक गांव से हर साल 12 वीं कक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रति वर्ष 10 माह तक 500 रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके लिए बालिकाओं को एमपी गांव की बेटी छात्रवृत्ति ऑनलाइन पंजीकरण कर लाभ प्राप्त करना होगा। पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया नीचे प्रदान की गए है।
MP गांव की बेटी योजना – लाभ और विशेषताएं
- गांव की बेटी योजना को मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शुरू किया गया है।
- योजना के तहत राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों की लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- लाभार्थी बालिकाओं को 500 रूपये प्रति माह की दर से प्रति वर्ष 10 माह के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
- योजना के तहत प्रथम श्रेणी से कक्षा 12 पास करने वाली सभी बेटियों को लाभ प्रदान किया जायेगा।
- Gaon Ki Beti Yojana के तहत लाभ पाने के लिए बेटियों को किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं है।
- Gaon Ki beti Yojana 2023 का पंजीकरण राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल के तहत ऑनलाइन किया जायेगा।
इसके अलावा सरकार ने ऑफलाइन आवेदन के लिए आवेदन फॉर्म भी जारी किया है।
मध्य प्रदेश गांव की बेटी योजना पात्रता
- योजना के तहत आवेदन करने वाली छात्रा मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- आवेदक छात्रा राज्य के ग्रामीण क्षेत्र से होनी चाहिए।
- कक्षा 12 में 60% या उससे अधिक का ग्रेड (प्रथम श्रेणी) पास होने वाली छात्रा ही योजना के तहत आवेदन कर सकती है।
MP गांव की बेटी योजना पंजीकरण हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- 12वीं कक्षा की मार्कशीट
- मोबाइल नंबर आधार से लिंक
- ईमेल आईडी
- समग्र आईडी
- बैंक अकाउंट
- वर्तमान कॉलेज कोड
- शाखा क्र्मांक (Branch Code)
Gaon Ki Beti Yojana Online Registration
गांव की बेटी योजना का लाभ पाने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया का पालन कर आवेदन करना होगा।
- सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल पर जाना होगा। यहां आपको इसका होम पेज दिखाई देगा।
- होम पेज पर स्क्रॉल कर Schemes Of Higher Education Dept. के कॉलम पर जाना होगा।
- यहां आपको “Gaon Ki Beti Yojna” के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
- इस पेज पर आप योजना की सभी जानकारी प्राप्त करेंगे। अब आपको नीचे How to Apply/Get Benefit of the Scheme के अंतर्गत दिए गए “If Registered, Log in Here” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक पेज खुल जाएगा। यहां आपको “Register” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
अब आपके समने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- आपको इस फॉर्म में 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज कर “Proceed: Check & Verify” पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको आधार सत्यापन के लिए “Send OTP” पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद प्राप्त OTP को दर्ज करें। इसके बाद आपके सामने Gaon Ki Beti Yojana Online Registration Form खुल जायेगा।
- इस फॉर्म में आपको पूछी गयी गई सभी जानकारी सही से भरनी होंगी। जैसे –
- नाम,
- माता का नाम,
- समग्र आईडी,
- ई-मेल आईडी,
- मोबाइल नंबर,
- श्रेणी,
- धर्म आदि
- जानकारी भरने के बाद आपको अंत में “पंजीकरण करें” पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद गांव की बेटी योजना के तहत अपना आवेदन कर सकते हैं।
MP गांव की बेटी योजना पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया
मध्य प्रदेश गांव की बेटी योजना पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आपको निम्न चरणों का पालन करना होगा।
- इसके लिए आपको सबसे पहले Scholarship Portal 2.0 पर जाना होगा। यहां आपको इसका होम पेज दिखाई देगा।
- होम पेज पर आपको Student Corner के तहत “Student Login” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन का पेज खुल जायेगा।
- इस पेज पर आपको अपना यूजर नेम व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको दिए गए कैप्चा कोड को भरके “Login” पर क्लिक करना होगा।
एमपी गांव की बेटी योजना ऑफलाइन आवेदन करें – Application Form PDF
- गांव की बेटी योजना ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां क्लिक करते ही आपके सामने गांव की बेटी योजना फॉर्म PDF खुल जायेगा।
- इस फॉर्म में आपको पूछी गयी सभी जानकारी सही से भरनी होंगी।
- इसके बाद आपको मांगे गए आवश्यक दस्तावेज फॉर्म के साथ संलग्न कर फॉर्म को संबंधित विभाग में जमा करना होगा।
- इसके बाद आपके आवेदन की जाँच कर आपको योजना के तहत लाभ प्रदान किया जायेगा।
गांव की बेटी योजना आवेदन की स्थिति की जाँच करें – Check Application Status
यदि अपने गांव की बेटी योजना के लिए आवेदन किया है और अब आप आवेदन की स्थिति की जाँच करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको होम पेज पर Track Application Status के अंतर्गत “Track Gaon ki beti / Pratibha Kiran /Vikramaditya Yojna Application Status” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुल जायेगा। जंहा आपको सबसे पहले Applicant ID नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको Academic Year का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपको दिए गए कैप्चा कोड को भरके “Show my application” पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने आपके आवेदन की पूरी जानकारी खुल जायेगी।