महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2023 ;- नमस्कार दोस्तों आज आप इस लेख के माध्यम से महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2023 के बारे में जानेंगे। योजना की शुरुआत महाराष्ट्र सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2016 को की गई है। इस योजना के तहत महिला शिक्षा को बढ़ावा दिया जायेगा। यदि आप भी महाराष्ट्र राज्य के नागरिक हैं तो आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। योजनाओं के तहत जिन माता पिता ने बेटी पैदा होने के 1 वर्ष के भीतर नसबंदी करवाई है तो उन्हें महाराष्ट्र सरकार द्वारा ₹50000 की धनराशि बेटी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इसके अतिरिक्त माता-पिता ने दूसरी बेटी के जन्म के बाद नसबंदी करवाइए तो उन्हें Majhi Bhagyashree Kanya Yojana 2023 के तहत दोनों लड़कियों के खाते में ₹25000-₹25000 ट्रांसफर किए जाएंगे।
आज आप इस आर्टिकल के माध्यम से महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे माझी कन्या भाग्यश्री योजना क्या है ?, योजना को शुरू करने का उद्देश्य, लाभ तथा विशेषता , आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी। अतः आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक ध्यान पूर्वक जरूर पढ़ें।
Majhi Kanya Bhagyashree Scheme 2023
महाराष्ट्र जी भाग्यश्री कन्या योजना को महाराष्ट्र का द्वारा लॉन्च किया गया है। इस योजना के तहत महाराष्ट्र के एक ही व्यक्ति की दो बेटियों को लाभ दिया जाएगा। Majhi Bhagyashree Kanya Yojana 2023 का लाभ केवल वही लोग उठा सकते हैं जिन्होंने एक बेटी के जन्म के बाद 1 वर्ष के भीतर नसबंदी करवाई हो। इसके अतिरिक्त दूसरी बेटी के जन्म के बाद 6 महीने के भीतर नसबंदी करवाई हो। यदि व्यक्ति एक बेटी के जन्म के बाद नसबंदी करवाता है, तो उसकी बेटी के खाते में ₹50000 महाराष्ट्र का द्वारा दिए जाएंगे और इसके साथ ही यदि व्यक्ति ने दूसरी बेटी के जन्म के बाद नसबंदी करवाता है, तो इस स्थिति में दोनों बेटियों के खाते में ₹25000-₹25000 महाराष्ट्र सरकार द्वारा नगद दिए जाएंगे।
इस Maharashtra Majhi Bhagyashree Kanya Yojana 2023 का लाभ लेने के लिए बालिका के परिवार की वार्षिक आय 7.5 लाख रुपए होनी चाहिए। इस योजना के तहत पहले लड़की के परिवार की वार्षिक आय ₹100000 होने पर ही लाभ दिया जाता।
Highlight of Majhi Kanya Bhagyashree Yojana 2023
योजना का नाम | माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2023 |
योजना शुरू करने का श्रेय | महाराष्ट्र सरकार द्वारा |
राज्य | महाराष्ट्र |
योजना शुरू करने की तिथि | 1 अप्रैल 2016 |
लाभार्थी | राज्य की बालिका |
उद्देश्य | बालिकाओं को आर्थिक सहायता पहुंचाना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
लेख श्रेणी | राज्य सरकारी योजना |
माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2023 शुरू करने का उद्देश्य
आप सभी को पता है हमारे देश में ज्यादातर लड़कों को प्राथमिकता दी जाती है और लड़कियों को बोझ समझा जाता है। जिसके चलते लड़कियों की भ्रूण हत्या कर देते हैं। इसके अलावा ना ही लड़कियों को ज्यादा पढ़ने देते हैं। इन्हीं सब समस्याओं को ध्यान में रखते हुए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कार्य कर रही है। ऐसे ही एक पहल महाराष्ट्र सरकार ने की है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा माझी कन्या भाग्यश्री योजना को शुरू किया गया है। इस योजना को शुरू करने से लड़कियों के अनुपात में सुधार आएगा और लिंग निर्धारण व कन्या भ्रूण हत्या को रोका जाएगा। इस योजना के माध्यम से लड़कियों को शिक्षा की ओर बढ़ावा मिलेगा। जिसके चलते कोई भी पिता अपनी बेटी को बोझ नहीं समझेगा। माझी कन्या भाग्यश्री योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य लोगों की नकारात्मक सोच को बदलना है और बेटियों के भविष्य को उज्जवल बनाना है।
महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री योजना से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2023 के तहत मिलने वाली धनराशि लड़की के 18 वर्ष पूर्ण होने पर ही दी जाएगी। योजना के अंतर्गत लड़की को ब्याज का कोई भी पैसा नहीं दिया जाएगा। माझी कन्या भाग्यश्री योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लड़की कम से कम दसवीं तक पढ़ी होनी चाहिए और वह अविवाहित होनी चाहिए। प्रदेश के जो भी माता पिता अपनी बेटी के लिए इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो उन्हें इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा। तभी वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर पाएंगे। इसके साथ ही लड़की के मां के नाम पर बैंक खाता होना जरूरी है। इस बैंक खाते में ही महाराष्ट्र सरकार द्वारा माझी कन्या भाग्यश्री योजना के तहत धनराशि ट्रांसफर की जाएगी।
Benefits of Majhi Kanya Bhagyashree Yojana 2023
- माझी कन्या भाग्यश्री योजना का लाभ एक ही परिवार की दो बेटियों को दिया जाएगा।
- इस योजना के तहत बेटी तथा उसकी मां का बैंक में एक ज्वाइंट अकाउंट खोला जाएगा।
- योजना के तहत दोनों को ₹100000 तक का दुर्घटना बीमा और ₹5000 का ओवरड्राफ्ट भी मिलेगा।
- इस योजना के तहत एक लड़की के जन्म के बाद नसबंदी करवाते हैं, तो उस परिवार को ₹50000 दिए जाएंगे।
- यदि इस योजना के तहत दो लड़की के जन्म के बाद नसबंदी करवाते हैं, तो उस परिवार को 25000-₹25000 दिए जाएंगे।
- माझी कन्या भाग्यश्री योजना 2023 के तहत सरकार द्वारा दी जाने वाली धनराशि का उपयोग लड़की के माता-पिता लड़की की शिक्षा के लिए कर सकेंगे।
- योजना के तहत लड़की के माता-पिता को एक लड़की के पैदा होने के बाद 1 वर्ष के भीतर या दूसरी लड़की पैदा होने के बाद 6 महीने के भीतर नसबंदी करवाना जरूरी है।
महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री योजना के लिए पात्रता
- आवेदनकर्ता महाराष्ट्र राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- यदि किसी व्यक्ति की दो लड़कियां हैं, तो वह भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है।
- यदि किसी व्यक्ति के जननी दो लड़कियों के बाद तीसरा बच्चा पैदा हो जाता है, तो इस स्थिति में वह लाभ के पात्र नहीं होगा।
- योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की वार्षिक आय 7 .5 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
माझी कन्या भाग्यश्री योजना के तहत लगने वाले दस्तावेजों की सूची
- आधार कार्ड
- माता या लड़की का बैंक अकाउंट पासबुक
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया
यदि आप भी महाराष्ट्र राज्य के नागरिक हैं और आपके पास दो बेटी हैं , तो आप इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आप हमारे द्वारा बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
- आवेदन कर्ता को सबसे पहले महाराष्ट्र शासन विभाग की Official Website पर जाना है।
- ऑफिशियल वेबसाइट पर पहुंचते ही, आपके सामने एक पेज खुल जाएगा।
- इस होम पेज पर आपको माझी कन्या भाग्यश्री योजना का फॉर्म डाउनलोड करना है।
- आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के बाद, फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी सटीक तरीके से दर्ज करें।
- सभी जानकारियां सटीक दर्ज करने के बाद सभी दस्तावेजों को सेल्फ अटैच कर अपने नजदीकी महिला एवं बाल विकास के कार्यालय में जाकर जमा कराएं।
- इस प्रकार आप महाराष्ट्र माझी कन्या भाग्यश्री योजना के अंतर्गत आवेदन सफलतापूर्वक दर्ज कर पाएंगे।
Majhi-Kanya-Bhagyashree-Yojana-Download-Form-PDF
सारांश
तो दोस्तों, हमने आपको अपनी इस पोस्ट के माध्यम से Majhi Kanya Bhagyashree Scheme 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करा दी है। यदि आपको अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप कृपया करके नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी समस्या लिखकर हम से पूछ सकते हैं। हम आपकी हर प्रकार की सहायता करने के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे , धन्यवाद।