महिला एवं किशोरी सम्मान योजना 2023: कार्यान्वयन प्रक्रिया, लाभ व उद्देश्य

Mahila Evam Kishori Samman Yojana 2023:-अक्सर देखा जाता है की आज भी कई महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह हैं। जिसके लिए महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार लेन हेतु सभी राज्य सरकारें कई प्रकार की योजनाओं को शुरू किया है। जिसमे से एक योजना हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गयी है। योजना का नाम महिला एवं किशोरी सम्मान योजना है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम Mahila Evam Kishori Samman Yojana 2023 की सभी जानकारी विस्तार से प्रदान करेंगे। जैसे आवेदन प्रक्रिया ,पात्रता जरूरी .दस्तावेज ,लाभ आदि

महिला एवं किशोरी सम्मान योजना 2023 क्या है?

हरियाणा सरकार द्वारा राज्य की 10 से लेकर 15 वर्ष तक की महिलाओं को योजना के तहत लाभ प्रदान किया जायेगा। योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को प्रति माह 6 सेनेटरी नैपकिन प्रदान किये जायेंगे। अधिकतर महिलाएं मासिक चक्र को लेकर उतनी जागरूक नहीं हैं, जिस वजह से उनमें स्वास्थ्य समस्या अधिक देखी जाती है। इसलिए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी ने महिलाओं के लिए योजना को शुरू किया है। राज्य की गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन करने वाली महिलायें आंगनवाड़ी केंद्रों पर जाकर योजना के तहत सैनिटरी नैपकिन प्राप्त कर सकती हैं। इसके अलावा योजना के तहत स्कूलों में भी महिला एवं बच्चों को सैनिटरी नैपकिन प्रदान किये जायेंगे।

हरियाणा महिला एवं किशोरी सम्मान योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से 5 अगस्त 2020 को इस योजना का शुभारंभ किया गया। योजना के मुख्य उदेश्य राज्य की गरीब महिलाओं एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य पर ध्यान देना है। जिसे उन्हें किसी प्रकार की बीमारी न हो और वे अपना जीवन ख़ुशी से जी पाएं। योजना का कार्यन्वय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जायेगा।

Haryana Mahila Evam Kishori Samman Yojana – Highlights

योजना का नाम महिला एवं किशोरी सम्मान योजना
 राज्य हरियाणा
शुरू की गयी 5 अगस्त 2020
किसके द्वारा शुरू की गयी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा
लाभ हर महीने ६ सेनेटरी नेपकिन (पैड)
लाभार्थी राज्य की महिलाएं /लड़कियां
उदेश्य महिलाएं को अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक करना
आधिकारिक वेबसाइट यहां क्लिक करें 

महिला एवं किशोरी सम्मान योजना 2023 – विशेषताएं

राज्य की महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार हेतु सरकार द्वारा Mahila Evam Kishori Samman Yojana को शुरू किया गया है। योजना की मुख्य विशेषताएं निम्न प्रकार से है-

  • योजना का प्रस्ताव हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से रखा।
  • योजना के तहत राज्य की 10 से 45 वर्ष की उम्र की महिलाएं लाभ प्राप्त करेंगी।
  • योजन के अंतर्गत आने वाली सभी महिलाओं को हर महीने ६ सेनेटरी पेड़ दिए जाएंगे।
  • Women and Kishori Samman Yojana के लिए सरकार द्वारा 30.80 करोड़ का बजट पास किया गया है।
  • महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए योजना को लागु किया गया है। जिससे महिलाओं को होने वाली बीमारियां कम की जा सकती हैं।

Mahila Evam Kishori Samman Yojana – पात्रता मानदंड

  • योजना के तहत लाभ केवल राज्य की स्थाई निवासी महिलाओं को दिया जायेगा।
  • आवेदक महिला की उम्र 10 से लेकर 45 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • साथ ही गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन करने वाली महिलाएं योजना के तहत पात्र होंगी।
  • इसके साथ साथ ग्रामीण महिलाओं/लड़कियों को भी योजना के तहत लाभ प्रदान किया जायेगा।

हरियाणा महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के तहत सेनेटरी नैपकिन कैसे प्राप्त करें – पूरी प्रक्रिया

योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं को किसी प्रकार का आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। वे सेनेटरी नैपकिन को आंगनवाड़ी और स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों को स्कूल के माध्यम से सेनेटरी नेपकिन उपलब्ध किये जायेंगे। यह हरियाणा सरकार द्वारा मुफ्त में दिए जायेंगे।

यहां हमने हरियाणा महिला एवं किशोरी सम्मान योजना से जुडी सभी जानकारी आपको प्रदान की है। यदि आपको इससे संबंधित कोई प्रश्न या अन्य जानकारी प्राप्त करनी है, तो आप नीचे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। धन्यवाद

Leave a Comment