महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लाभार्थी लिस्ट

नमस्कार दोस्तों, महाराष्ट्र सरकार राज्य में बेरोजगारी दर को कम करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन करती है। आज हम आपको ऐसी ही एक योजना के बारे में बताना जा रहे हैं जिसका नाम महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना 2023 है। इस योजना के तहत राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार नागरिकों को 1 वर्ष में कम से कम 100 दिन का रोजगार प्रदान किया जाएगा। महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना 2023

देश में बढ़ रही बेरोजगारी दर को कम करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से अथक प्रयास किए जा रहे हैं। और यह प्रयास सरकारी योजनाओं को जारी करके किए जा रहे है। तो दोस्तों, जैसा कि आपको पता ही है कि इस योजना के माध्यम से महाराष्ट्र के बेरोजगार नागरिक रोजगार के साधन प्राप्त कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना को 2008 में पूरे देश में लागू कर दिया गया था। जिसके तहत यदि आवेदक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करता है तो उसके 15 दिन के भीतर रोजगार मुहैया करा दिया जाएगा।

इस योजना को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम योजना के तहत भी जाना जाता है। जिसके तहत आवेदनकर्ता को 1 साल के अंदर कम से कम 100 दिन का रोजगार सरकार की तरफ से उपलब्ध कराया जाएगा। महाराष्ट्र राज्य के जितने भी इच्छुक बेरोजगार नागरिक हैं जो शारीरिक रूप से कार्य करने के लिए सक्षम है वह इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना रजिस्ट्रेशन 2023 की प्रक्रिया को आगे इस पोस्ट के माध्यम से बताएंगे इसलिए आप हमारी इस पोस्ट को अंत तक पढ़े।

Purpose Of MH Rojgar Hami Yojana 2023

महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले उन सभी नागरिकों को रोजगार प्रदान करना है जो बेरोजगार हैं। इस योजना के तहत महाराष्ट्र सरकार आवेदन करने वाले लाभार्थियों को 1 वर्ष में कम से कम 100 दिन का गारंटी कृत रोजगार प्रदान करेगी। इसके अलावा महाराष्ट्र में रहने वाले ऐसे गरीब परिवार जिनके पास आय का कोई पर्याप्त साधन नहीं है उन्हें इस योजना के तहत रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे वहअपने परिवार पर बोझ भी नहीं बनेंगे और प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी दर में भी गिरावट आएगी। इस MH Rojgar Hami Scheme 2023 की शुरुआत के बाद राज्य के नागरिक रोजगार प्रदान करके आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेंगे।महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना 2022

महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना की संक्षिप्त जानकारी

राज्य महाराष्ट्र
योजना महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना
वर्ष 2023
लाभार्थी महाराष्ट्र के बेरोजगार नागरिक
उद्देश्य रोजगार प्रदान करना
शुरुआत महाराष्ट्र सरकार द्वारा
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइट यहां क्लिक करें

MH Rojgar Hami Yojana 2023 के तहत दिए जाने वाले कार्य

  • भवन निर्माण हेतु कार्य
  • कुआं बनाना
  • सिंचाई के लिए खुदाई करना
  • सामान ढोना
  • पेड़ पौधे लगाना
  • तालाब की सफाई करना
  • पत्थर ढोना आदि कार्य इस योजना के तहत लाभार्थी को दिए जाते हैं।

महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना के लिए पात्रता

  • आवेदन कर्ता का महाराष्ट्र राज्य का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  •  आवेदक 12वीं कक्षा में पास होना चाहिए।
  • योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी अनिवार्य है।
  • आवेदक के पास किसी भी प्रकार का रोजगार नहीं होना चाहिए।
  • अकुशल आवेदक, सार्वजनिक रूप से कमजोर या फिर सक्षम लोग ही इस योजना के लिए पात्र माने जाएंगे।
  • ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवार के लोग भी इस योजना के तहत आवेदन प्राप्त कर सकते हैं लेकिन उनके पास आय का कोई साधन नहीं होना चाहिए।
  • राज्य के एससी एसटी वर्ग से संबंधित व्यक्ति भी इस योजना के तहत पात्र माने जाएंगे।

Documents For Maharashtra Rojgar Hami Scheme 2023

  • आवेदक का स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना 2023 में रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया 

  • रोजगार हमी योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करने के लिए सर्वप्रथम आवेदनकर्ता को योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपके सामने स्क्रीन पर एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा।महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना 2022
  • अब आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई आप से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आपका नाम, गांव का नाम, राज्य का नाम, मोबाइल नंबर, पिन कोड आदि दर्ज कर देना है।
  • पूछी गई जानकारियों का विवरण दर्ज करने के बाद आपको सेंड ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपीआएगा जिससे आपको दिए गए ऑप्शन में भर देना है।
  • ओटीपी को डालने के बाद अब आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड बना लेना है।
  • पासवर्ड बनाने के बाद आपको दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज कर देना है।
  • कैप्चा कोड को दर्ज करने के पश्चात आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • रजिस्टर होते ही आपका पंजीकरण सफलतापूर्वक संपन्न हो जाएगा जिसके बाद आप ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन कर सकते हैं।

Rojgar Hami Yojana List Name Check

महाराष्ट्र राज्य के जितने भी इच्छुक नागरिक हैं जिन्होंने योजना के तहत आवेदन किया है और वह लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं। तो उन्हें लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए बताए गए स्टेप को फॉलो करना होगा।

  • लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सर्वप्रथम आवेदक को ”यहां क्लिक करें” कि लिंक पर क्लिक करना है।
  • लिंक पर क्लिक करते ही आपके स्क्रीन पर एक होम पेज ओपन हो जाएगा जहां पर आपको ”महाराष्ट्र” के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • महाराष्ट्र का चुनाव करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा। महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना 2022
  • अब आपको इस नए पेज में अपने राज्य से संबंधित सभी जानकारी जैसे जिले का नाम, ब्लॉक एवं पंचायत आदि का चयन करना है।
  • सभी जानकारी को दर्ज करने के पश्चात आपको “Proceed” के बटन पर क्लिक कर देना है।महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना 2022
  • इस प्रकार आप रोजगार हमी योजना की लिस्ट में अपना नाम आसानी से देख पाएंगे।

संपर्क करें:-

प्रिय पाठको, आज हमने आपको अपने इस पोस्ट के माध्यम से महाराष्ट्र रोजगार हमी योजना 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करा दी है। यदि आपको फिर भी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है तो आप हमें कमेंट करके या फिर नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके पूछ सकते हैं।

Helpline Number:- 022-2202-8412, 022-2279-3910, 022-2279-4119

Leave a Comment