नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको अपनी इस पोस्ट के माध्यम से Khelo India Youth Game 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। हमारे देश में खेल संस्कृति की विचारधारा को जागृत करने के लिए इस कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2018 में केंद्रीय खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर के द्वारा की गई थी। इस योजना को शुरू करने से देश के यूथ युवाओं में खेल के प्रति लगाव बढ़ेगा। तो दोस्तों, खेलो इंडिया यूथ गेम 2023 के रजिस्ट्रेशन हेतु विभिन्न प्रकार की जानकारी जैसे एंट्री फॉर्म आदि को संक्षिप्त रूप से बताएंगे। इसलिए आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।
खेलो इंडिया यूथ गेम 2023
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौर जी के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन प्रतिवर्ष वर्ष किया जाता है। ताकि देश प्रदेश के सभी स्कूल एवं कॉलेज के बच्चे खेलो इंडिया यूथ गेम में एंट्री ले सकें। खेलो इंडिया यूथ गेम 2023 के कार्यक्रम से ही हमारे देश के युवाओं के बीच खेल के प्रति लगाव बढ़ेगा जिससे हमारा देश महान खेल राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर हो जाएगा। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम की शुरुआत के बाद Khelo India Youth Game प्रथम संस्करण 31 जनवरी 2018 को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में किया गया था। अब इसके पश्चात इस खेल का आयोजन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के द्वारा असम राज्य में होस्ट के रूप में किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खेलों कार्यक्रम का आयोजन इस वर्ष पंचकूला में होगा।
Khelo India Youth Games Organized
जैसा कि हमने आपको ऊपर अपने लेख के माध्यम से बता दिया है कि खेलो गेम का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। जिसके अंतर्गत देश प्रदेश का कोई भी यूथ युवा इस कार्यक्रम में भाग ले सकता है। मिली जानकारी के अनुसार प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी खेलो इंडिया यूथ गेम 4 से 13 जून तक आयोजित किया जाएगा। जिसके अंतर्गत 25 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस वर्ष की खेलो इंडिया प्रतियोगिता में देश भर से लगभग 8500 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। देश के जितने भी इच्छुक खिलाड़ी जो इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहते हैं। उन्हें बता दें कि पंचकूला सेक्टर 36 ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 4 जून शाम को 7:00 बजे इसकी ओपनिंग प्रक्रिया की शुरुआत होगी।
जिसका संपूर्ण प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा। जिससे देशभर के लोग इस प्रतियोगिता का आनंद घर बैठे ही उठा सकेंगे। इसके अलावा फुटबॉल की प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 10 जून तक पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में किया जाएगा। संपूर्ण कृतिका होने के पश्चात पंचकूला की ताऊ देवी लाल स्टेडियम में 1 सेमी फाइनल मुकाबला आयोजित किया जाएगा जिसकी निर्धारित तिथि 11 से 13 जून की है। खेलो इंडिया यूथ गेम प्रतियोगिता पर सरकार की ओर से 250 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। जिसके तहत जीत हासिल करने वाले प्रतियोगियों को 545 स्वर्ण, 545 रजत एवं 776 कांस्य पदक वितरित किए जाएंगे। जिससे उनके अलावा अन्य नागरिकों का खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा।
खेलो इंडिया यूथ गेम 2023 शेड्यूल
खेल प्रतियोगिता का नाम | प्रतियोगिता स्थान | खेल आयोजित करने की तारीख |
वॉलीबॉल | पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम | 3 से 7 जून 2023 |
बास्केटबॉल,हैंडबाल | पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम | 9 से 13 जून 2023 |
पारंपरिक खेलों के मुकाबले एवं बैडमिंटन | पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम | 4 से 7 जून 2023 |
कबड्डी | पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम | 3 से 7 जून 2023 |
फुटबॉल लीग | पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम | 4 से 10 जून 2023 |
फुटबॉल सेमीफाइनल | पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम | 11 से 13 जून 2023 |
लूडो | पंचकूला के रेड बिशप हाल | 9 से 12 जून 2023 |
स्विमिंग | अंबाला | 8 से 12 जून 2023 |
साइकिलिंग | दिल्ली | 5 से 7 जून 2023 |
साइकलिंग रोड इवेंट | पंचकूला | 10 से 12 जून 2023 |
शूटिंग | डॉक्टर करनी सिंह शूटिंग रेंज दिल्ली | 6 से 9 जून 2023 |
आर्चरी | पंजाबी यूनिवर्सिटी | 10 से 12 जून 2023 |
टेबल टेनिस,बॉक्सिंग, खो खो | पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम | 9 से 13 जून 2023 |
रेसलिंग | पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम | 4 से 8 जून 2023 |
वेटलिफ्टिंग | पंचकूला सेक्टर 14 के सरकारी कॉलेज | 5 से 9 जून 2023 |
टेनिस | पंचकूला के जिमखाना क्लब सेक्टर 6 | 7 से 11 जून 2023 |
जिम्नास्टिक्स | अंबाला | 5 से 7 जून 2023 |
Khelo India Youth Games-217 Center Opened
हमारे देश में बहुत से ऐसे नागरिक हैं जो खेल के प्रति उत्सुकता ना दिखा पाने के कारण खेल प्रतियोगिता में भी भाग नहीं लेते हैं। यह केंद्र सरकार में Khelo India Youth Game कार्यक्रम का आयोजन करके लोगों के मन में खेल के प्रति उत्साह को जागृत कर दिया है। जिसके बाद भारत सरकार ने खेल मंत्रालय के द्वारा KIYG 2023 के तहत लगभग 217 केंद्र खोल जा चुके है। यह केंद्र देश के अलग अलग राज्य जैसे महाराष्ट्र, गोवा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक आदि में ओपन किए जाएंगे। इसके अलावा खेल मंत्रालय की ओर से सभी केंद्रों पर अच्छे प्रशिक्षण एवं उपकरण प्रतिभागी को उपलब्ध करवाए जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खेल मंत्रालय द्वारा देश में लगभग 1000 खेलो इंडिया केंद्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ताकि प्रदेश के हर एक जिले में कम से कम 1 केंद्र खोला जा सके।
खेलो इंडिया यूथ गेम 2023 Apply
देश के जितने भी इच्छुक लाभार्थी हैं जो खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 में हिस्सा लेना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकरऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया आगे हम आपको अपनी पोस्ट के माध्यम से बताएंगे, इससे पहले आपको बता दें कि KIYG 2023 आयोजन के तहत जिन छात्रों की आयु सीमा 17 वर्ष से कम है उन प्रतिभागियों का अंडर-17 वर्ग में खेलने का प्रावधान है।
इसके अलावा जिन छात्रों की आयु सीमा 21 वर्ष से कम है वह under-21 श्रेणी में खेलने की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इस आयोजन के तहत जिन प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा उन्हें खेल कौशल के विकास से संबंधित प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए दिए जाएंगे। जिसके बदले में वह खुद को राष्ट्रीय आयोजन के लिए तैयार करेंगे। सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि लाभार्थियों को केवल 8 वर्षों तक प्रदान की जाएगी।
Purpose of Khelo India Youth Game 2023
खेल मंत्रालय की ओर से जारी KIYG 2023 का प्रमुख उद्देश्य छात्रों के मन में खेल के प्रति कम हो रही रुचि को बढ़ावा देना है। छात्रों के मन में खेल के प्रति उत्साह भरने के लिए प्रतियोगिता के रूप में प्रतिवर्ष खेल का आयोजन किया जाता है। ताकि अधिक से अधिक छात्र इस प्रतियोगिता में भाग ले सकें और अपने भविष्य को उज्जवल बनाने की ओर अग्रसर हो पाएं। भारत सरकार इस योजना के तहत प्रत्येक राज्य के जिले में खेलों केंद्र स्थापित करेगी इसके अलावा उन्हें वित्तीय वर्ष इस सहायता राशि भी प्रदान करेगी। ताकि वह इंटरनेशनल लेवल पर खेल प्रक्रिया में भाग लेकर देश का नाम रोशन करें।
KIYG में आयोजित खेलो की सूची
खेल मंत्रालय द्वारा जारी खेलो इंडिया यूथ गेम के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के खेल जैसे साइकलिंग, कबड्डी, खो खो, निशानेबाजी, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, शतरंज, स्विमिंग, खो खो, वेटलिफ्टिंग आदि आते हैं। केंद्र सरकार द्वारा स्थापित के ट्रेनिंग सेंटर में सभी छात्रों को खेलों से संबंधित ट्रेनिंग दी जाएगी। ताकि भाई इंटरनेशनल लेवल पर जाकर अपनी कला का प्रदर्शन कर सकें। खेल मंत्रालय के द्वारा प्रतिवर्ष एक हजार बच्चों को खेलो इंडिया के तहत चुना जाएगा।
खेलो इंडिया यूथ गेम 2023 की संक्षिप्त जानकारी
लॉन्च तिथि | वर्ष 2018 |
शुरुआत | केंद्रीय खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर |
कार्यक्रम का नाम | खेलो इंडिया यूथ गेम 2023 रजिस्ट्रेशन |
लाभार्थी | भारत के नागरिक |
वर्ष | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
Benefits and Features of Khelo India Youth Game 2023
- KIYG 2023 को केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौर द्वारा वर्ष 2018 में शुभारंभ किया गया था।
- इस कार्यक्रम आयोजन हेतु पूरे देश से विभिन्न स्कूल तथा कॉलेजों के बच्चे भाग लेते हैं।
- इस योजना के कार्यक्रम के चलते देश के प्रत्येक नागरिकों के मन में खेल के प्रति रुचि दिखाई देगी।
- सरकार द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम प्रतियोगिता हेतु 250 करोड़ रुपए खर्च करने का लक्ष्य है।
- भारतीय स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया खेलो इंडिया यूथ गेम की नोडल एजेंसी है।
- यूथ गेम के आयोजन के तहत विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिता होती हैं। जिनमें छात्र अपनी इच्छा अनुसार भाग लेते हैं।
- खेल के कौशल विकास हेतु सरकार की ओर से प्रतिभागी को वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाती है।
- केंद्र सरकार इस योजना के तहत राज्य के प्रत्येक जिले में खेलो केंद्र स्थापित करेगी।
- देश का कोई भी छात्र इस आयोजन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकता है।
खेलो इंडिया यूथ गेम 2023 के लिए पात्रता एवं दस्तावेज
- देश के जिन छात्रों कीH आयु सीमा 17 वर्ष से कम है उन्हें अंडर-17 वर्ग में खेलने का प्रावधान रखा गया है।
- इसके अलावा जिन छात्रों की आयु सीमा 21 वर्ष से कम है वह under-21 श्रेणी में खेलने की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
- आवेदनकर्ता देश के किसी भी स्कूल या कॉलेज से होना चाहिए।
- आधार कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- पहचान प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट
- School bonafide certificate
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
खेलो इंडिया यूथ गेम में रजिस्ट्रेशन कैसे करे?
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आवेदन करता को खेल मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाते ही आपकी स्क्रीन पर एक होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रजिस्टर हेयर का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आप को क्लिक करना है।
- क्लिक करने के पश्चात आपकी स्क्रीन पर एक KIYG रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई आप से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक विवरण, बैंक बैंक खाता आदि जानकारियां सही-सही दर्ज कर देनी है।
- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस रजिस्टर फॉर्म में चार चरण हैं जिन्हें आप को सफलतापूर्वक सावधानी से भरना है।
- संपूर्ण जानकारी भरने के बाद आपको अपने फॉर्म का प्रीव्यू देखना है और फिनिश के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- दिए गए स्टेप को फॉलो करने पर आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो जाएगी।
संपर्क करें:-
तो दोस्तों, आज हमने आपको अपनी इस पोस्ट के माध्यम से खेलो इंडिया यूथ गेम 2023 रजिस्ट्रेशन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी आसान भाषा में प्रदान कर दी है। यदि आपको फिर भी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है तो आप हमें कमेंट करके या फिर नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।
- Toll-Free Number- 1800-208-5155
- Landline Number- 011-4005-1166