Kedarnath Yatra 2023: विश्व विख्यात केदारनाथ धाम की यात्रा इस साल 6 मई से शुरू होगी। आम भक्त/ पर्यटक इस दिन से केदारनाथ की यात्रा कर सकते हैं। केदारनाथ मंदिर एक हिंदू मंदिर है जो हिंदू भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर भारत के उत्तराखंड राज्य में मंदाकिनी नदी के पास गढ़वाल हिमालय पर्वतमाला पर स्थित है। मौसम की स्थिति के कारण, मंदिर केवल अप्रैल और नवंबर के महीनों के बीच आम जनता के लिए खुला रहता है। इस आर्टिकल में हम आपको kedarnath yatra registration, Opening Date, Helicopter Booking और चार धाम यात्रा Helpline Number की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।
Kedarnath Yatra 2023 Opening Date (6 May 2023)
इस बार केदारनाथ जी की यात्रा हेतु ऑनलाइन टिकट बुकिंग की जिम्मेदारी गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) को दी गयी है। Kedarnath Yatra Pass के लिए उत्तराखंड सिविल एसोसिएशन डेवलपमेंट ने सभी तैयारियां कर ली हैं। और साथ ही टिकटों की कालाबाजारी को रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। इन नंबर पर आप यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी के साथ साथ अपनी शिकायते भी दर्ज कर सकते हैं। आपको बता दें की केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई को सभी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जायेंगे।
Online Registration for Kedarnath
यदि आप भी केदारनाथ यात्रा करना चाहते हैं, तो आप अपनी यात्रा हेतु ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर केदारनाथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। kedarnath jane ke liye registration 2023 पूरी प्रक्रिया निम्न प्रकार से है।
- सबसे पहले आप श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। यहां आपको इसका होम पेज दिखाई देगा।
- होम पेज पर आपको “Pilgrim Registration/Login” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
- यहां आपको “Click Here to Register” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा।
- इस फॉर्म में आपको अपना मोबाइल नंबर, नाम, अपना लिंग (जेंडर) और मेल आईडी भरनी होगी।
- अब आपको दिए गए कैप्चा कोड को भरना होगा और “Register” पर क्लिक करना होगा।
- अब आपका पंजीकरण हो जायेगा। अब आप आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें।
- अब लॉगिन करने के बाद आप आसानी से Online Puja/ Accommodation/ Donation आदि के लिए बुकिंग कर सकते हैं।
Kedarnath Yatra 2023 Helicopter Booking
केदारनाथ यात्रा करने के लिए आप हेलीकॉप्टर बुकिंग भी कर सकते हैं। केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग (Kedarnath Helicopter booking) शुरू हो गयी है। आप गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी (GMVN Helicopter Booking For Kedarnath ) केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया निम्न प्रकार से है –
- इसके लिए आपको सबसे पहले GMVN की वेबसाइट https://heliservices.uk.gov.in/ पर जाना होगा।
- यहां आपको इसके होम पेज पर “Registration” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुल जायेगा। यहां आपको अपनी राष्ट्रीयता, अपना मोबाईल नंबर और ई मेल आईडी दर्ज कर “Submit” पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके पंजीकृत मोबाईल नंबर पे ओने टाइम पासवर्ड जनरेट होगा। उसे यहां दर्ज करें।
- इसके बाद आपको एसएमएस के माध्यम से आपका यूजर नेम व पासवर्ड भेजा जायेगा।
- इसके बाद आपको यूजर नेम व पासवर्ड की सहायता से वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
- इसके बाद आप आसानी से अपने समय व तारिक के अनुसार केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग कर सकते हैं।
केदारनाथ यात्रा हेलीकाप्टर बुकिंग हेल्पलाइन नंबर
यदि आप केदारनाथ यात्रा हेतु हेलीकाप्टर बुकिंग करना चाहते हैं, और आपको इसके संबंध में जानकारी प्राप्त करनी है, तो आप नीचे दिए गए सम्पर्क विवरण के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Heli Service
Contact: 0135-2746817, 0135-2431793,
9568006639, 9368890751
Email: [email protected]
Calling Time: 10:00 AM to 05:00 PM
केदारनाथ यात्रा 2023 हेल्पलाइन नंबर (Customer Care Number)
उत्तराखंड चारधाम यात्रा-2023 (केदारनाथ यात्रा) आरंभ होने वाली है। आपको अगर इससे संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए तो आप हमसे इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
असंख्य श्रद्धालुओं की आस्था की प्रतीक एवं उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा-2022 आरंभ होने वाली है। आपको अगर इससे संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए तो आप हमसे इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: टोल-फ्रीः 1364, अन्य राज्यों के लिएः +91 135 1364, हेल्पलाइनः 0135-2559898 pic.twitter.com/iQQTZAJAOY
— Uttarakhand Tourism (@UTDBofficial) April 17, 2022
टोल-फ्रीः 1364,
अन्य राज्यों के लिएः +91 135 1364,
हेल्पलाइनः 0135-2559898, 0135-2552627, 0135-3520100.