झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023: जिलेवार ऋण माफी लाभार्थी सूची कैसे देखें

झारखंड राज्य सरकार द्वारा राज्य के छोटे और सीमांत किसानों के लिए झारखंड किसान कर्ज माफी योजना को शुरू किया गया है। योजना के तहत प्रति किसान 50000 रुपये तक के किसानों के ऋण माफ किये जायेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री जी द्वारा झारखंड किसान ऋण माफी योजना के लिए 2,000 करोड़ रुपये की अनंतिम राशि आवंटित करने की मंजूरी दे दी है।इस आर्टिकल में हम आपको योजना से संबंधित सभी जानकारी जैसे – योजना आवेदन प्रक्रिया, लाभ, उद्देश्य, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज और लाभार्थी सूची की जानकारी विस्तार से प्रदान करेंगे।

Jharkhand Kisan Karj Mafi List 2023

झारखण्ड राज्य सरकार अपने राज्य के किसानों को राहत देने के लिए किसानो का कर्ज माफ करने की योजना लेके आयी है। योजना के तहत सभी छोटे और सीमांत किसानों को लाभ प्रदान किया जायेगा। इसके लिए सरकार द्वारा एक आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च कर दी गयी है। इसके माध्यम से सभी किसान आसानी से Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana Registration कर पाएंगे। योजना के तहत राज्य के लगभग 9 लाख किसानों का कृषि ऋण माफ़ किया जायेगा। योजना के अंतर्गत किसान द्वारा ली गई लोन की राशि को सरकार किसान के बैंक खाते में जमा करेगी। पहले चरण में 50000 रूपये तक के कृषि ऋण माफ किये जायेंगे।

झारखंड कर्ज माफी योजना 2023 – उद्देश्य

सरकार द्वारा शुरू की गयी किसान कर्ज योजना का मुख्य उदेश्य राज्य के किसानो के फसल ऋण को माफ करना है। यह योजना सभी किसानो के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं की तरह साबित होगी। योजना के तहत प्रतेक किसान के 50,000 तक का फसल लोन माफ़ किया जायेगा। यह सभी बैंकों पर लागु किया जायेगा। जिससे की राज्य के सभी किसान कर्ज मुक्त हो जाएं।

Jharkhand Kisan Karj Mafi List 2023 Highlights

योजना का नाम कृषि ऋण माफी योजना
 राज्य झारखंड
वर्ष 2023
लाभ 50,000 तक का कृषि ऋण माफ
लाभार्थी राज्य के सीमांत व छोटे किसान
उदेश्य किसानो को कर्ज मुक्त करना
आधिकारिक वेबसाइट https://jkrmy.jharkhand.gov.in/

झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना – लाभ व विशेषताएं

  • कृषि ऋण माफी योजना के माध्यम से राज्य सीमांत व छोटे गरीब किसानो का ऋण माफ किया जायेगा।
  • योजना के पहले चरण में प्रतेक किसान का 50 हजार तक का ऋण माफ किया जायेगा। चाहे किसान ने यह ऋण किसी भी बैंक से लिया हो –
  • राज्य सरकार द्वारा योजना के लिए 2000 करोड़ का आवंटन किया गया है।
  • Krishi Rin Mafi Yojana के तहत राज्य के सभी सभी रैयत और गैर रैयत किसानो का ऋण माफ किया जायेगा।
  • सरकार का राज्य के लगभग 7 लाख किसानों को झारखंड किसान कर्ज माफी योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य है।

झारखंड कर्ज माफी योजना – पात्रता व आवश्यक दस्तावेज

झारखण्ड किसान कर्ज माफी योजना के तहत आवेदक किसानो को निम्न पात्रता व दस्तावेज की आवश्यकता होगी –

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

  • आवेदक किसान राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राज्य के राज्य के छोटे और सीमांत किसानों को योजना के तहत लाभ प्रदान किया जायेगा।
  • यदि किसान पहले से किसी बीमा योजना का लाभ ले रहा हो, तो उसे योजना के लिए पात्र नहीं माना जायेगा।
  • आवेदक किसान के पास खुद का बैंक खाता होना अनिवार्य है। साथ ही यह आधार से लिंक हो।

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

  1. निवास प्रमाण पत्र
  2. आधार कार्ड
  3. राशन कार्ड
  4. आय प्रमाण पत्र
  5. किसान का आईडी कार्ड
  6. बैंक खाता विवरण
  7. जमीन के कागजात
  8. नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
  9. फोन नंबर

झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना रजिस्ट्रेशन 2023

यदि आप भी झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना के तहत अपना पंजीकरण करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • इसके लिए आपको सबसे पहले झारखण्ड किसान कर्ज माफ़ी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां आपको होम पेज पर “Beneficiary Registration” का विकल्प दिखाई देगा।
  • आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुलेगा।
  • यहां आपको अपना आधार नंबर दर्ज कर “सर्च” पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा।
  • इस फॉर्म में आपको कुछ जानकारी जैसे- आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदिभरनी होंगी।
  • इसके बाद आपको अंत में आपको मांगे गए आवश्यक दस्तावेज फॉर्म के साथ अपलोड कर सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपको पंजीकरण पूरा हो जायेगा। अब सरकार द्वारा जारी की जाने वाली लाभार्थी किसानों की सूची में आप अपने नाम की जाँच कर सकते हैं।

कृषि ऋण माफी योजना आवेदन के स्टेटस की जांच करें

यदि आपने झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के तहत अपना रजिस्ट्रेशन किया है, और अब आप अपने आवेदन की स्तिथि की जांच करना चाहते हैं, तो निम्न लिखित चरणों का पालन करें।

  • सबसे पहले कृषि ऋण माफी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • यहां होम पेज पर आपको “स्टेटस” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुल जायेगा। जैसा नीचे दर्शाया गया है।
  • अब आप यहां आधार संख्या और KCC अकाउंट संख्या के माध्यम से अपने आवेदन की स्थति देख सकते हैं।
  • इसके लिए आपको आधार संख्या और KCC अकाउंट संख्या दर्ज कर “Search” पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने आपके आवेदन की पूरी जानकारी खुल जाएगी।
  • इस प्रकार आप आसानी से कृषि ऋण माफी योजना आवेदनकी स्तिथि की जांच कर सकते हैं।

झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट 2023 ऑनलाइन देखे

यदि आप किसान ऋण माफी योजना लिस्ट को देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको Jharkhand Kisan Karj Mafi Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां आपको इसके होम पेज पर “किसान कर्ज माफ़ी योजना लिस्ट” का विकल्प दिखाई देगा।
  • आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुल जायेगा।
  • यहां पूछी गयी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको “Search” के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने झारखण्ड किसान कर्ज माफ़ी योजना लिस्ट (बेनेफिशरी किसान लिस्ट) खुल जाएगी।
  • इस लिस्ट में आप अपने नाम के माध्यम से जाँच कर सकते हैं की आपका फसल ऋण माफ़ हुआ या नहीं।

Leave a Comment