Indian Army Agneepath Yojana 2022:- मंगलवार 14 जून 2022 को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी द्वारा अग्निपथ योजना की घोषणा की गयी। जिसमे उन्होंने कहा की इस योजना (Agneepath) से इम्प्लॉयमेंट अपॉर्चुनिटीज़ बढ़ेंगी। आपको बता दें की रक्षा मंत्रालय द्वारा सेना में युवाओ की भर्ती हेतु एक नई योजना Agneepath Bharti Scheme 2023 का शुभारंभ किया है। इसमें देश के दसवीं और बारहवीं पास युवक-युवतियों को सेना में 4 साल के लिए शामिल होने का मौका दिया जायेगा। अग्निपथ योजना की पूरी जानकारी पाने के लिए आर्टिकल के साथ बने रहें।
भारतीय सेना अग्निपथ योजना 2023
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी द्वारा देश के युवाओं को सेना में जोड़ने के लिए Agneepath Yojana 2023 की घोषणा की है। अग्निपथ भर्ती योजना 2023 के तहत इस वर्ष 46000 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमे भर्ती युवा भारतीय सेना में 4 साल तक अपनी सेवा दे सकते हैं। योजना के तहत भर्ती सैनिकों को अग्निवीर कहा जायेगा। योजना के तहत पहले वर्ष अग्निवीरों को 30000 रूपये सेलरी व इसके बाद हर साल सेलरी में बढ़ोतरी की जाएगी। साथ ही भर्ती हुए सैनिकों का 44 लाख का बीमा और अन्य सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। पूरी जानकारी देखें।
Agneepath Yojana 2023 Highlights
योजना का नाम | अग्निपथ योजना 2023 |
संबंधित विभाग | रक्षा मंत्रालय |
शुरू की गयी | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी द्वारा |
लाभ | सेना में युवाओ की 4 चार के लिए भर्ती |
लाभार्थी | लाभार्थी भारत के दसवीं और बारहवीं पास युवक-युवतियां |
भर्ती शुरू होगी | अगस्त 2022 |
कुल पद | 46000 |
आयु सीमा | 17.5 से |
सैलरी | 30000 और प्रति वर्ष सैलरी में बढ़ोतरी |
बीमा | 44 लाख व अन्य सुविधाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.mod.gov.in/ |
Agneepath Yojana 2023 Details
अग्निपथ भर्ती योजना 2023 के तहत जो युवा भर्ती होंगे उन्हें चार वर्ष के लिए सेना में अपनी सेवा देनी होगी। यदि वे चाहें तो चार वर्ष के बाद भी सेना में अपनी सेवाएं प्रदान कर सकते हैं। योजना का मुख्य उदेश्य अधिक संख्या में युवाओ को सेना में भर्ती करना है। जिससे उनके अंदर देश प्रेम की भावना जगायी जाए। साथ इससे बेरोजगार युवाओ को रोजगार भी प्रदान किया जायेगा। योजना के तहत युवक और युवतियों दोनों को ही सेना में सेवा का अवसर मिलेगा। साथ ही आपको बता दें जो फिजिकल और मेडिकल स्टैंडर्ड वर्तमान समय में भारतीय सेना में भर्ती के लिए तय किए गए हैं, उन्ही के आधार पर अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों का चयन किया जायेगा।
#Agniveer will be part of our future-ready armed forces. They will be young defenders of India.
After 4 years of service, an Agniveer will possess a unique resume.
1/2 pic.twitter.com/z45dDaUbwA
— PIB India (@PIB_India) June 14, 2022
अग्निपथ भर्ती योजना 2023 – योग्यता व आयु सीमा
Agneepath Bharti Yojana 2023 के तहत जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उनके पास निम्न योग्यता होनी चाहिए।
शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification) => अग्निवीर बनने के लिए इक्छुक उमीदवार को कम से कम दसवीं या बारहवीं पास होना अनिवार्य है।
आयु सीमा ( Age Limit) => अग्निपथ योजना 2023 के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 17.5 वर्ष से 21 वर्ष (23 वर्ष) होना चाहिए।
लेटेस्ट अपडेट – पिछले दो वर्ष कोरोना महामारी के कारण सेना में भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई थी, इसलिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘अग्निपथ योजना’ में उन युवाओं की चिंता करते हुए पहले वर्ष उम्र सीमा में दो वर्ष की रियायत देकर उसे 21 साल से 23 साल करने का संवेदनशील निर्णय लिया है।
अग्निपथ योजना आर्मी भर्ती आयु सीमा, योग्यता व आवेदन फॉर्म की विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
अग्निपथ योजना वेतन – Agniveer Salary Package
अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों को सेना में 4 साल की नौकरी, 6.9 लाख तक का सालाना पैकेज दिया जायेगा। और 4 साल की सेवा पूरी होने पर करीब 11.7 लाख रुपये एकमुश्त ब्याज दिया जाएगा। इसके अलावा सेवा निधि पैकेज भी दिया जाएगा। और इन सैनिकों को हार्डशिप पैकेज और रिस्क पैकेज अलग से दिए जाएंगे। पूरी जानकारी नीचे देखिये।
महत्वपूर्ण लिंक-
Apply Online Link | Coming Soon |
Agneepath Yojana PDF | Download |
Visit Official Website | https://www.mod.gov.in/ |
pmmodiyojnaa.in Home Page | Click Here |
अग्निपथ योजना की जानकारी इंग्लिश में पढ़ने के लिए => यहां क्लिक करें