Haryana Vidhwa Pension Yojana:- नमस्कार दोस्तों, आज के समय में राज्य में बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं जिनके पति की मृत्यु किसी कारणबस हो गई है। जिससे वह अपनी जिंदगी में आने वाली आर्थिक समस्याओं के बोझ से दब जाती हैं। ऐसी महिलाओं को लाभ पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने हरियाणा विधवा पेंशन योजना 2023 का शुभारंभ किया है। तो दोस्तों यदि आप भी हरियाणा विधवा पेंशन योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया आदि जानना चाहते हैं तो आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।
हरियाणा विधवा पेंशन योजना 2023
प्रिय पाठको, जैसा कि आपको पता ही है कि देश की अलग अलग राज्य सरकारे अपने प्रदेश की विधवा महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन उनके हित के लिए करती हैं। ताकि वह महिलाएं इस योजना के माध्यम से अपने जीवन में आने वाली कठिन परिस्थितियों का सामना बिना किसी परेशानी के कर सकें। इसी तर्ज पर राज्य की विधवा महिलाओं के लाभ हेतु हरियाणा सरकार ने HR विधवा पेंशन योजना रजिस्ट्रेशन 2023 का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत राज्य सरकार प्रदेश की विधवा महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता के रूप में धनराशि प्रदान करेंगी। जो सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दी जाएगी।
राज्य सरकार की ओर से प्रदेश की विधवा महिलाओं को 1800 रुपए की धन राशि प्रदान की जाएगी जिससे वह अपने जीवन में आने वाली छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा कर सकेंगी। Haryana Widow Pension Scheme Registration की शुरूआत के बाद प्रदेश की विधवा महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी अर्थात उन्हें किसी दूसरे पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। तो दोस्तों, आप भी इस योजना से संबंधित आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में जानना चाहते हैं तो आप हमारे इस पोस्ट को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
Purpose Of Haryana Widow Pension Scheme 2023
प्रिय दोस्तों, जैसा कि आपको पता ही है कि यदि किसी महिला के पति की मृत्यु किसी कारणवश हो जाती है तो वह पूर्ण रूप से बेसहारा हो जाती है। अर्थात उसके पास आय का कोई साधन नहीं रहता है। जिसके कारण वह अपने जीवन में विभिन्न प्रकार की आर्थिक संकटों का सामना करती हैं। इन्हीं सब समस्याओं को दूर करने के लिए हरियाणा सरकार ने इस योजना का संचालन किया है। Haryana Widow Pension Scheme 2023 का मुख्य उद्देश प्रदेश की विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। राज्य सरकार इस योजना के तहत उन सभी पात्र विधवा महिलाओं को प्रतिमाह 1800 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। जिससे वह अपने जीवन में आने वाली छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा कर और किसी दूसरे पर निर्भर न रहकर आत्मनिर्भर की ओर कदम बढ़ा सकें।
हरियाणा विधवा पेंशन योजना 2023 की संक्षिप्त जानकारी
राज्य | हरियाणा |
नाम | हरियाणा विधवा पेंशन योजना |
लाभार्थी | हरियाणा की विधवा महिलाएं |
उद्देश्य | विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
मिलने वाली पेंशन राशि | 1800 रुपए प्रतिमाह |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
योजना की शुरुआत | हरियाणा सरकार द्वारा |
ऑफिशियल वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
विधवा महिला पेंशन एप्लीकेशन फॉर्म PDF | यहां क्लिक करें |
Benefits Of Widow Pension Scheme Haryana 2023
- इस योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से जो धनराशि प्रदान की जाएगी वह सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।
- हरियाणा राज्य की संपूर्ण पात्र विधवा महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
- राज्य की विधवा महिलाएं मिलने वाली धनराशि की सहायता से अपने जीवन में आने वाली दैनिक जरूरतों को पूरा कर पाएंगी।
- Haryana Vidhwa Pension Yojana 2023 के तहत प्रदेश की निराश्रित एवं विधवा महिलाओं को प्रतिमाह 1800 रुपए की धनराशि प्रदान करेगी।
- हरियाणा विधवा पेंशन योजना 2023 का लाभ केवल राज्य की विधवा एवं निराश्रित महिलाएं ही उठा सकती हैं।
हरियाणा विधवा पेंशन योजना 2023 Eligibility
- सर्वप्रथम आवेदिका का हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- योजना के तहत लाभ लेने वाली विधवा महिलाओं की आयु 18 से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
- राज्य सरकार द्वारा जारी विधवा पेंशन योजना 2023 का लाभ केवल हरियाणा की विधवा महिलाएं ही उठा सकती हैं।
- राज्य की जिन विधवा महिलाओं का पुनर्विवाह हो चुका है इस योजना के पात्र नहीं मानी जाएंगी।
- यदि विधवा महिलाओं के बच्चे वयस्क है अर्थात वे अपनी मां की देखभाल करने में सक्षम हैं तो वह विधवा महिला इस योजना के पात्र नहीं मानी जाएगी।
- योजना के तहत आवेदन करने वाली महिला की परिवारिक वार्षिक आय 2 लाख रुपए से कम होनी अनिवार्य है।
- यदि विधवा महिला केंद्र या राज्य सरकार द्वारा किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ ले रही है तो वह इस योजना के पात्र नहीं मानी जाएगी।
Important Documets Of HR Vidhwa Pension Yojana 2023
- आवेदिका का का स्थाई निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र
- बैंक खाता
- वोटर आईडी कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
हरियाणा विधवा पेंशन योजना 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया
- विधवा पेंशन योजना के तहत आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- लिंक के माध्यम से वेबसाइट पर जाते ही आपके समक्ष स्क्रीन पर एक होम पेज ओपन हो जाएगा।
- स्क्रीन पर ऊपर संपर्क पर आपको ‘फॉर्म’ का सेक्शन दिखाई देगा जिस पर आप को क्लिक करना है।
- फॉर्म के विकल्प पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर विभिन्न प्रकार की योजना से संबंधित फॉर्म ओपन हो जाएंगे जिसमें से
- आपको मैं विधवाओं एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना के विकल्प पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर लेना है।
- फॉर्म को डाउनलोड करने के पश्चात उसका प्रिंट आउट निकलवा लेना है।
- अब आपको उस फॉर में पूछी गई आप से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आपका नाम, आयु, स्थाई पता आदि जानकारी दर्ज कर देनी है।
- सभी जानकारियों का विवरण दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच कर देना है।
- संपूर्ण प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात आप इस फॉर्म को योजना से संबंधित विभाग में किसी भी अधिकारी पर जमा करा दें।
- इस प्रकार आप हरियाणा विधवा पेंशन योजना 2023 के तहत आवेदन कर पाएंगे।
संपर्क करें:-