Haryana Vridha Pension Scheme 2023 apply online:- नमस्कार दोस्तों आज आप इस आर्टिकल के माध्यम से हरियाणा वृद्ध पेंशन योजना 2023 के बारे में जानेंगे। इस योजना की शुरुआत हरियाणा सरकार द्वारा की गई है। योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक लाभार्थी को ₹1800 आर्थिक सहायता के रूप में दिए जाएंगे। इस हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत बूढ़े लोगों का जीवन यापन सही हो सकेगा। आज आप इस लेख के माध्यम से हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन योजना 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे ;- हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन योजना क्या है ? , योजना शुरू करने का उद्देश्य , आवश्यक दस्तावेज , आवेदन प्रक्रिया,लाभ तथा विशेषता आदि के बारे में जानेंगे। अतः आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस पोस्ट को अंत तक ध्यान पूर्वक जरूर करें।
हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन योजना 2023
राज्य के बूढ़े लोगों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए हरियाणा सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन योजना की शुरुआत की है। जिससे उनका बुढ़ापा आसानी से कट सके। सरकार द्वारा इस योजना के तहत आर्थिक सहायता के रूप में दी जाने वाली धनराशि 1800 रुपए हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी के 60 वर्ष से अधिक होने चाहिए। इस योजना का फायदा राज्य की महिलाएं एवं पुरुष दोनों को दिया जाएगा। हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन योजना 2023 का लाभ लेने के लिए आवेदक को योजना के अंतर्गत आवेदन करना होगा। सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में दी जाने वाली धनराशि 1800 रुपए प्रति महीने हैं। योजना का संचालन सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करना एक सराहनीय कदम माना जाता है। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।
Highlights of Haryana Old Age Pension 2023
योजना का नाम | हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन योजना 2023 |
शुरू करने का श्रेय | राज्य सरकार |
राज्य | हरियाणा |
विभाग | सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग |
लाभार्थी | राज्य के सभी वृद्धजन नागरिक |
उद्देश्य | राज्य के सभी वृद्धजन नागरिक को वित्तीय सहायता पहुंचाना |
ऑफिशियल वेबसाईट | https://pension.socialjusticehry.gov.in/ |
वर्ष | 2023 |
लेख श्रेणी | राज्य सरकारी योजना |
वृद्धावस्था पेंशन योजना शुरू करने का उद्देश्य
हरियाणा सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी वृद्ध जन नागरिक जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक आर्थिक सहायता पहुंचाना। राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में दी जाने वाली धन राशि ₹1800 रखी गई है। हरियाणा सरकार द्वारा इस योजना का लाभ राज्य के सभी वृद्धजन जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है, उन सभी लोगों को दिया जाएगा। सरकार द्वारा यह धनराशि लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इसलिए लाभार्थी का बैंक खाता होना चाहिए और यह खाता आधार कार्ड से लिंक होना अति आवश्यक है। हरियाणा ओल्ड एज पेंशन योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता के रूप में दी जाने वाली धनराशि वृद्धजन के बुढ़ापे में मददगार साबित होगी। वृद्धावस्था पेंशन योजना शुरू करने से सभी वृद्धजन महिला और पुरुष दोनों आत्मनिर्भर हो सकेंगे।
हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभ
- राज्य के वे सभी नागरिक जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है, योजना का लाभ ले सकते हैं।
- वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत लाभार्थी को ₹1800 दिए जाएंगे।
- योजना के माध्यम से वृद्ध नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाया जा सकेगा।
- इस योजना के माध्यम से हरियाणा के भजन नागरिक आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेंगे।
- योजना का लाभ हरियाणा राज्य के वृद्धजन नागरिक को ही दिया जाएगा।
- लाभ लेने के लिए योजना के अंतर्गत आवेदन करना होगा।
- इसके अतिरिक्त लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय ₹200000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
वृद्धावस्था पेंशन योजना 2023 के लिए पात्रता
- आवेदक हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- लाभार्थी की उम्र 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹200000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
हरियाणा वृद्धा पेंशन योजना 2023 के अंतर्गत लगने वाले दस्तावेजों की सूची
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ इत्यादि।
हरियाणा बुढ़ापा पेंशन योजना आवेदन प्रक्रिया – Application Form PDF
- लाभार्थी को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर वृद्धावस्था पेंशन योजना का फॉर्म डाउनलोड करना है।

- इस आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी सही तरीके से भरें।
- इसके बाद आप महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सेल्फ अटैच कर संलग्न करें।
- अब आप फॉर्म पर अधिकृत प्राधिकारी (सरपंच / एमसी / नंबरदार) के हस्ताक्षर करवाएं।
- इसके बाद आप आवेदन फॉर्म पर पासपोर्ट साइज फोटो चस्पा करें।
Note ;- आवेदन फॉर्म और महत्वपूर्ण दस्तावेज लगाने के लिए स्कैन कराएं। पीडीएफ फ़ाइल का आकार 1 एमबी से अधिक नहीं होना चाहिए
- अब लाभार्थी सबसे पहले सरल हरियाणा की ऑफिशियल वेबसाइट https://saralharyana.gov.in/ पर लॉगिन आईडी बनाएं।
- इसके बाद आप Services के ऑप्शन पर क्लिक करें ।
- अब आप नागरिक पंजीकरण खोजें के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करें।
- सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट करें और CIERD ID प्राप्त करें ।
- अब आप CIERD के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करने के बाद “विभाग सामाजिक न्याय और अधिकारिता” खोजें के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर वृद्धावस्था पेंशन योजना का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- वृद्धावस्था पेंशन फॉर्म भरने के लिए CIERD ID के अंतर्गत लाभार्थी का नाम और आधार कार्ड संख्या दर्ज करें।
- इसके बाद आप खोजें के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपके द्वारा स्कैन किए गए सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करें।
- दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपको एक सरल आईडी दे दी जाएगी , इस आईडी को दर्ज कर लें।
- इसके बाद आप ऑनलाइन फॉर्म का प्रिंट निकलवाए।
- इस प्रिंट को आप ब्लॉक या DSWO कार्यालयों में भरकर जमा कराएं।
Haryana vridha pension Check Status 2023
- लाभार्थी सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://pension.socialjusticehry.gov.in/ पर जाए।
- ऑफिशियल वेबसाइट पर पहुंचते ही आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक होम पेज खुल जाएगा।
- इस होम पेज पर आप “आधार / पैंशन आइडी / खाता संख्या से पैंशन देखें” के ऑप्शन पर क्लिक करें
- ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी सही तरीके से दर्ज करे।

- इसके बाद आप “विवरण देखें / View Details” के बटन पर क्लिक करें।
सारांश
तो दोस्तों, हमने आपको अपनी पोस्ट के माध्यम से Haryana Vridha Pension Scheme 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करा दी है। यदि आपको अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आप कृपया करके नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान बड़ी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर की जानकारी नीचे दी गई है , धन्यवाद।
- Helpline number :– 0172-2715090
- Saral Helpline number :-1800-2000-023
- Haryana Old Age Pension Scheme Application Form PDF