Haryana Matrushakti Udyamita Yojana 2023: हरियाणा बजट 2023 को पेश करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मातृशक्ति उद्यमिता योजना की घोषणा की है। योजना के तहत राज्य की महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए सरकार द्वारा ऋण प्रदान किया जायेगा। जिससे वे अपना रोजगार शुरू कर अपने परिवार की आर्थिक रुप से सहायता कर आत्मनिर्भर और सशक्त बने। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको Haryana Matrushakti Udyamita Yojana आवेदन की प्रक्रिया, लाभ, विशेषताएं, पात्रता और आवेदन फॉर्म की सभी जानकारी विस्तार से प्रदान करेंगे।
हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना 2023
महिलाओं को राज्य में स्वरोजगार शुरू करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा मातृशक्ति उद्यमिता योजना की घोषणा की गयी। योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को वित्तीय संस्थानों द्वारा 3 लाख रुपये तक के सॉफ्ट लोन प्रदान किये जायेंगे। योजना के अंतर्गत उन महिलओं को लाभ दिया जायेगा जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय पहचान पत्र सत्यापित आंकड़ों के आधार पर 5 लाख रुपये से अधिक न हो। आपको बता दें की हरियाणा सीएम ने राज्य विधानसभा में 1.77 लाख करोड़ रुपये का अपना तीसरा बजट पेश किया। जसके दौरान बहुत सी योजनाओं की घोषणा की गयी साथ ही महिला दिवस के उपलक्ष में महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री मातृशक्ति उद्यमिता योजना को शुरू किया गया।
हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना ऑनलाइन आवेदन उद्देश्य
योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाना है। जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा हरियाणा की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 3 लाख तक का लोन उपलब्ध करवाएगी। इससे महिलाएं अपने घर के नजदीक ही कुछ रोजगार शुरू कर अपने परिवार की आर्थिक सहायता कर सकती हैं। योजना के अंतर्गत महिलाओं को समाज में अलग पहचान बनाने का मौका मिलेगा।
Haryana Matrushakti Udyamita Yojana – Highlights
योजना का नाम | मातृशक्ति उद्यमिता योजना |
राज्य | हरियाणा |
शुरू की गयी | राज्य सरकार द्वारा |
घोषणा | बजट 2023 के दौरान |
लाभ | लाभ 3 लाख का ऋण |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं (जिनकी आय 5 लाख रुपये से कम हो) |
उदेश्य | महिलाओं को उद्यमी बनाना |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉन्च की जाएगी |
मातृशक्ति उद्यमी योजना आवेदन के लाभ व विशेषताएं
- हरियाणा मातृशक्ति उद्यमी योजना के तहत राज्य की महिलाओं को सरकार द्वारा 3 लाख तक का लोन प्रदान किया जायेगा।
- वित्तीय संस्थानों द्वारा सॉफ्ट लोन तक पहुंच प्रदान की जाएगी।
- योजना के तहत महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी और परिवार की आय में अपनी भागीदारी दे पाएंगी।
- हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से तीन साल के लिए 7% का ब्याज सबवेंशन भी प्रदान किया जाएगा।
- योजना के तहत महिलाओं को सशक्त बनाया जायेगा। जिससे वे समाज में अपनी नई पहचान बन पाएंगी।
मुख्यमंत्री मातृशक्ति उद्यमी योजना रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता मानदंड व आवश्यक दस्तावेज
हरियाणा मातृशक्ति उद्यमी योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवेदक महिलओं को निम्न पात्रता व दस्तावेज की आवश्यकता होगी।
- आवेदक महिला हरियाणा राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
- महिला की वार्षिक पारिवारिक आय 5 लाख से कम होनी चाहिए।
- आवेदनकर्ता महिला का बैंक अकाउंट होना जरूरी है।
- आवेदिका के पास निम्न दस्तावेज होने आवश्यक हैं।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- मोबाईल नंबर (आधार से लिंक)
- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना ऑनलाइन आवेदन 2023 कैसे करें?
यदि आप भी हरियाणा राज्य की निवासी हैं और आप मातृशक्ति उद्यमिता योजना के तहत अपना आवेदन करना चाहती हैं, तो इसके लिए अभी आपको इंतजार करना होगा। अभी सरकार द्वारा केवल Matrushakti Udaymita Scheme की घोषणा की गयी है। जल्द ही योजना के आवेदन हेतु आधिकारिक वेबसाइट लॉच की जाएगी। जिसके माध्यम से आसानी से आवेदन कर योजना का लाभ ले सकती हैं। आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च होने के बाद निम्नलिखित चरणों का पालन करें।
- सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। यहां आपको होम पेज दिखाई देगा।
- इसेक बाद आपको होम पेज पर “मातृशक्ति उद्यमिता योजना“ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद अगले पेज पर आपको “आवेदन करें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने योजना का आवेदन फॉर्म खुल जायेगा। यहां आपको सभी जानकारी सही से भरनी होंगी।
- इसके बाद मांगे गए दस्तावेज फॉर्म के साथ अपलोड करने होंगे।
- सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको अंत में “Submit” पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप आसानी से मातृशक्ति उद्यमिता योजना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
NOTE => मातृशक्ति उद्यमिता योजना आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च ओने के बाद हम आपको सटीक आवेदन प्रक्रिया अपने आर्टिकल में बताएंगे इसके लिए हमारी वेबसाइट के साथ बने रहें।