Gram Darshan Portal:- नमस्कार दोस्तों, हरियाणा राज्य में बहुत से ऐसे नागरिक हैं जो अपने प्रदेश से संबंधित सभी योजनाओं एवं ग्राम पंचायत की जानकारी एक ही जगह पर प्राप्त करना चाहते हैं। अर्थात वह किसी भी सरकारी दफ्तर या कार्यालय के चक्कर नहीं लगाना चाहते हैं। इसी का समाधान करते हुए आज हम आपको अपनी इस पोस्ट के माध्यम से हरियाणा सरकार द्वारा संचालित Haryana Gram Darshan Portal से संबंधित सभी जानकारी प्रदान करेंगे, इसलिए आप हमारी इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें।
हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल
ग्राम पंचायतों के विकास हेतु हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने 2 अक्टूबर 2020 को हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल की शुरुआत की गई है। हरियाणा सरकार ने राज्य के 6197 ग्राम पंचायतों का डिजिटल रिकॉर्ड इस पोर्टल पर स्टोर किया है। ताकि राज्य के नागरिक अपने गांव मैं पूरी हो चुकी विकास योजनाओं की जानकारी इस पोर्टल के तहत प्राप्त कर सकें। हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल की सहायता से अब राज्य का कोई भी नागरिक अपनी ग्राम पंचायत से संबंधित किसी भी विकास परियोजना आदि की जानकारी प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा प्रदेश में नागरिकों के हित में कौन-कौन से कार्य राज्य स्तर पर किए जा रहे हैं उनका भी लेखा-जोखा इस पोर्टल के द्वारा प्राप्त कर सकता है।
जैसा कि आपको पता ही है अब हमारा देश डिजिटलीकरण की ओर बढ़ता जा रहा है इसी तर्ज पर हरियाणा सरकार ने भी इस पोर्टल को जारी करके ग्राम पंचायतों से जुड़ी संपूर्ण गतिविधियों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवा दी है। ताकि राज्य का कोई भी नागरिक इस पोर्टल के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही विकास परियोजना के बारे में संक्षिप्त रूप से जान सके। अब राज्य के नागरिक इस HR Gram Darshan Portal के द्वारा अपनी मांग, सुझाव व ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं। जिसके तहत राज्य सरकार पोर्टल के द्वारा प्राप्त हुए सुझाव के आधार पर भविष्य की विकास नीतियों पर कार्य करेगी।
Purpose of HR Gram Darshan Portal
जैसा कि आपको पता ही है कि राज्य में बहुत से ऐसे नागरिक हैं जिन्हें अपनी ग्राम पंचायतों से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी ज्ञात नहीं होती है। इसी तर्ज पर हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल को प्रदेश सरकार ने जारी किया है जिसका प्रमुख उद्देश्य राज्य की लगभग सभी पंचायतों के रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में स्टोर करना है। साथ ही राज्य में संचालित की गई विभिन्न प्रकार की विकास परियोजनाओं की जानकारी प्रदेश के नागरिकों को इस पोर्टल के जरिए पहुंचाना है। हरियाणा सरकार ने राज्य के 6197 ग्राम पंचायतों के डाटा को ग्राम दर्शन पोर्टल पर एकत्रित किया है। जिसके तहत राज्य का कोई भी नागरिक इस पोर्टल पर बड़ी आसानी से अपनी ग्राम पंचायत से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी को हासिल कर सकता है। और इसके अलावा वह इस पोर्टल पर सुझाव व शिकायत भी दर्ज कर सकता है।
हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल की संक्षिप्त जानकारी
वर्ष | 2023 |
राज्य | हरियाणा |
किसके द्वारा | मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर |
पोर्टल | ग्राम दर्शन पोर्टल |
पोर्टल की लॉन्च तिथि | 2 अक्टूबर 2020 |
लाभार्थी | हरियाणा राज्य के नागरिक |
उद्देश्य | राज्य के संपूर्ण नागरिकों को ग्राम पंचायत आदि से संबंधित जानकारी प्रदान करना |
ऑफिशियल वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
Features and Benefits of HR Gram Darshan Portal
- हरियाणा राज्य के 197 ग्राम पंचायतों का डिजिटल रिकॉर्ड Gram Darshan Portal पर स्टोर किया गया है।
- 2 अक्टूबर 2020 को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा इस पोर्टल का आरंभ किया गया था।
- हरियाणा सरकार द्वारा जारी की गई विभिन्न प्रकार की विकास परियोजनाओं की जानकारी प्रदेश के नागरिकों को इस पोर्टल पर प्रदान की जाएगी।
- राज्य सरकार की ओर से जो भी कार्य ग्राम पंचायत में करवाए जाएंगे उनकी सूची ग्राम दर्शन पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।
- सरकार द्वारा जारी विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं इसकी जानकारी वह नागरिक इस पोर्टल पर प्राप्त कर सकता है।
- ग्राम दर्शन पोर्टल में सरपंच, सचिव के साथ-साथ संपत्ति विवरण की भी जानकारी प्रदान की जाती है।
- हरियाणा के नागरिक अब घर बैठे ही इस पोर्टल के माध्यम से ग्राम स्तर पर चल रहे कार्यों का लेखा-जोखा प्राप्त कर सकते हैं।
- सरकार द्वारा जारी विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं की जानकारी इस पोर्टल पर देखी जा सकती है।
- विभिन्न प्रकार की परियोजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंच रहा है या नहीं इसकी जानकारी भी हरियाणा सरकार इस पोर्टल के माध्यम से सुनिश्चित करेगी।
- इस पोर्टल की शुरूआत के बाद ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्य में तेजी आएगी, जिससे ग्राम पंचायत का विकास और अधिक तेजी से होगा।
अपने गावं के हित में मांग सुझाव शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया
- अपनी मांग सुझाव या शिकायत दर्ज करने के लिए सर्वप्रथम आपको ग्राम दर्शन पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपकी स्क्रीन पर एक होम पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आपको अपने गांव के हित में मांग/सुझाव/शिकायत देने के लिए यहां क्लिक करें वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपके समक्ष एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
- अब आपको इस पेज पर अपना जिला, खंड एवं ग्राम पंचायत का चयन करके ”आगे बढ़े” के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करने के बाद अगले पेज में परिवार पहचान पत्र आईडी का विवरण दर्ज करना है और ‘आगे बढ़े’ के बटन को दबाना है।
- अब आपको अपने नाम का चयन करना है और अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक कर देना।
- ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको बॉक्स में दर्ज कर देना है और ‘आगे बढ़े’ के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आपको मांग/शिकायत/सुझाव देने के लिए विकल्प का चयन करना है।
- यदि आप विकास कार्य से संबंधित मांग करना चाहते हैं तो आपको विशिष्ट विभाग, श्रेणी, विवरण दर्ज करके मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
- और यदि आप सुझाव का चयन करते हैं तो आपको विशिष्ट विभाग, योजना एवं विवरण दर्ज करके मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
- शिकायत दर्ज करने हेतु आपको विभाग एवं पूछे गए विवरण को दर्ज करके मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड कर देना है।
- यह सब प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको ‘जमा करें’ के ऑप्शन पर क्लिक कर देना।
- इस प्रकार आप संपूर्ण प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करके अपने गांव के हित में मांग/सुझाव/शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
ग्राम दर्शन पोर्टल में जनप्रतिनिधि लॉगिन करने की प्रक्रिया
- जनप्रतिनिधि लोन करने के लिए सर्वप्रथम आपको पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- पोर्टल पर जाते ही आपके समक्ष स्क्रीन पर एक फोन पर ओपन हो जाएगा।
- इस पेज पर आपको जनप्रतिनिधि लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करके किसी एक ऑप्शन का चयन करना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
- मोबाइल नंबर दर्ज करने के पश्चात आपको Send OTP के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके रजिस्टर्ड नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज कर देना है।
- अब आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है जिसके बाद आप सफलतापूर्वक जनप्रतिनिधि लॉगिन कर पाएंगे।
संपर्क करें:-
प्रिय पाठको, आज हमने आपको अपनी इस पोस्ट के माध्यम हरियाणा सरकार द्वारा जारी ग्राम दर्शन पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आपको फिर भी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं।