नमस्कार दोस्तों, हरियाणा राज्य में शिक्षा से संबंधित क्रांति लाने हेतु सरकार द्वारा अथक प्रयास किए जाते हैं। ताकि वहां के छात्र अच्छी शिक्षा प्राप्त करके अपना उज्जवल भविष्य बना सकें। हरियाणा सरकार ने राज्य के संपूर्ण छात्रों के लिए ऐसी ही एक योजना जारी की है। जिसका नाम हरियाणा ई-अधिगम योजना 2023 है, जिसके तहत राज्य के छात्रों को फ्री में टेबलेट वितरित की जाएगी। तो दोस्तों, Haryana E Adhigam Yojana Registration से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारी इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें।
हरियाणा ई-अधिगम योजना 2023
राज्य में शिक्षा की क्रांति लाने हेतु हरियाणा सरकार की ओर से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के बीच राज्य सरकार ने Haryana E Adhigam Scheme 2023 की घोषणा की है। जिसके तहत राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे 10वीं एवं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को मुफ्त में टेबलेट प्रदान की जाएंगी। और यह टेबलेट हरियाणा सरकार राज्य के लगभग 5 लाख छात्रों को प्रदान करेगी। इसके अलावा राज्य सरकार इस टेबलेट में अटैंटिव लर्निंग सॉफ्टवेयर, पर्सनलाइज्ड प्रीलोडेड कंटेंट और 2GB इंटरनेट भी उपलब्ध करवाएगी।
जिससे छात्रों की शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी और वह टेबलेट के माध्यम से कौशल कर सकेंगे। मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार अगले वर्ष इस योजना के तहत 9वीं से लेकर 12वीं तक के सभी छात्रों को कवर करेगी। इस योजना की शुरूआत के बाद राज्य में शिक्षा के क्रांति तो आएगी ही इसके अलावा वह छात्र अपना उज्जवल भविष्य भी सुरक्षित कर सकेगा।
Purpose of Haryana E Adhigam Yojana
राज्य सरकार द्वारा जारी हरियाणा ई-अधिगम योजना ऑनलाइन आवेदन 2023 का प्रमुख उद्देश्य राज्य के ऐसे छात्रों को निशुल्क टेबलेट वितरित करना है, जो अपनी आर्थिक स्थिति के कारण टेबलेट खरीदने में सक्षम नहीं है। जैसा कि आपको पता ही है कि आज के समय में शिक्षा संबंधित बहुत से कोर्स ऑनलाइन किए जाते है, ताकि उन्हें और भी शिक्षा संबंधी हेतु ज्ञान प्राप्त हो सके। अर्थात वाह डिजिटल माध्यम से शिक्षा एवं नए अवसरों कि प्राप्ति कर आत्मनिर्भर बन सकें। हरियाणा सरकार की यह योजना राज्य के शिक्षा स्तर को सुधारने में काफी सहायक होगी। इस योजना की शुरुआत के बाद राज्य के छात्रों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ेगा जिसकी वजह से वह अपने आने वाले सुनहरे भविष्य की और कदम बढ़ा सकेंगे।
ई-अधिगम योजना 2023 की संक्षिप्त जानकारी
राज्य | हरियाणा |
योजना | हरियाणा ई-अधिगम योजना |
शुरुआत | हरियाणा सरकार द्वारा |
वर्ष | 2023 |
उद्देश्य | सरकारी स्कूलों के छात्रों को टेबलेट प्रदान करना |
लाभार्थी | राज्य के विद्यार्थी |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन\ऑफलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | अभी लॉन्च नहीं हुई |
Benefits and Features of Haryana E-Adhigam Scheme 2023
- हरियाणा सरकार ने Haryana E-Adhigam Scheme 2023 का शुभारंभ किया गया है।
- प्रदेश सरकार इस योजना के तहत राज्य के सरकारी स्कूल में पढ़ रहे 10वीं एवं 12वीं के छात्रों को निशुल्क टेबलेट मुहैया कराएगी।
- हरियाणा ई-अधिगम योजना 2023 के तहत राज्य सरकार लगभग 5 लाख टेबलेट वितरित करेगी।
- यदि राज्य के सरकारी स्कूल के छात्र दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा पास कर लेते हैं तो उन्हें निशुल्क टैबलेट प्रदान की जाएगी।
- इसके अलावा हरियाणा सरकार इस टेबलेट में अटैंटिव लर्निंग सॉफ्टवेयर, पर्सनलाइज्ड प्रीलोडेड कंटेंट और 2GB इंटरनेट भी उपलब्ध करवाएगी।
- राज्य सरकार प्रदेश के छात्रों को कौशल हासिल करने हेतु एवं नए अवसरों की प्राप्ति कराने के लिए इस टेबलेट का वितरण करवाएगी।
- इस टेबलेट के द्वारा राज्य के छात्र ई लर्निंग का उपयोग करके वैश्विक विद्यार्थी की ओर अग्रसर होंगे।
- हरियाणा सरकार अपने लक्ष्य के अनुसार राज्य के लगभग 119 ब्लॉक के छात्रों के बीच इन टेबलेट का वितरण करेगी।
- इस वर्ष की शुरुआत के बाद राज्य सरकार ने अगले वर्ष इस योजना के तहत प्रदेश के 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के सभी छात्रों को कवर करने का लक्ष्य रखा है।
हरियाणा ई-अधिगम योजना 2023 के लिए पात्रता एवं दस्तावेज
- सर्वप्रथम आवेदनकर्ता का हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक विद्यार्थी का दसवीं से बारहवीं कक्षा में अध्ययनरत होना अनिवार्य है।
- हरियाणा राज्य के सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को ही इस योजना का लाभ मुहैया कराया जाएगा।
- आवेदक का आयु प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
How to Registration Harayana E-Adhigam Scheme 2023
तो दोस्तों, हरियाणा राज्य के जितने भी इच्छुक अभ्यार्थी जो इस Haryana E-Adhigam Yojana के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि इस योजना की शुरुआत हरियाणा सरकार ने अभी हाल ही में की है इसलिए अभी इस योजना में आवेदन करने हेतु किसी भी ऑफिशियल वेबसाइट को लांच नहीं किया है। जैसे ही हरियाणा सरकार द्वारा योजना से संबंधित आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट को लांच कर दिया जाता है तो हम आपको अपनी इस पोस्ट के द्वारा सूचित कर देंगे, इसलिए आप हमारे इस आर्टिकल से जुड़े रहे हैं।
संपर्क करें:-
प्रिय पाठको, आज हमने आपको अपने इस आर्टिकल के द्वारा Haryana E Adhigam Yojana Registration से संबंधित जरूरी जानकारियों को साझा कर दिया है। यदि आपको फिर भी किसी भी प्रकार की समस्या से जूझना पड़ता है, तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं।