हर घर तिरंगा अभियान, Registration, Download Certificate PDF

Har Ghar Tiranga Abhiyan Registration:- हर घर तिरंगा मोदी सरकार का देश भक्ति अभियान है। आपको बता दें की सरकार की ओर से भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर इस अभियान की शुरुआत की गई है। सरकार द्वारा इसके लिए 13 से 15 अगस्त के बीच लोगों को अपने घर पर तिरंगा फहराकर इस अभियान में शामिल होने की अपील की गयी है। जैसा की सभी जानते हैं की भारत अपनी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है, स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर, भारत को आकर्षित बनाने के लिए इसे “आजादी का अमृत महोत्सव” घोषित किया गया। साथ ही सरकार द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम को शुरू कर दिया गया है। पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल के साथ बने रहें।

Har Ghar Tiranga Abhiyan in Hindi

हर घर तिरंगा अभियान के तहत सरकार द्वारा सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया है की वे 13 से 15 अगस्त के बीच अपने अपने घरों में तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को मनाएं। जैसा की आप सभी जानते हैं, की भारतीय राष्ट्रीय ध्वज पूरे राष्ट्र के लिए राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव पर अपने राष्ट्रीय ध्वज को घर पर फहराने का सुनहरा मौका प्रदान किया जा रहा है। साथ ही आप आधिकारिक वेबसाइट पर तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर अपनी फोटो अपलोड कर सकते हैं। Har ghar tiranga abhiyan registration की पूरी प्रक्रिया जानने के लिए हमारे साथ बने रहें।

हर घर तिरंगा अभियान 2022 (आजादी का अमृत महोत्सव)

लेख हर घर तिरंगा अभियान 2022
शुरू किया गया केंद्र सरकार द्वारा
घोषणा की गयी प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा
उपलक्ष्य आजादी का अमृत महोत्सव
अभियान चलेगा 13 से 15 अगस्त तक
अभियान में कैसे भाग लें आधिकारिक वेबसाइट hargartirang.com / rashtragaan.in के माध्यम से
रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन

Har Ghar Tiranga Online Certificate – Objective

हर घर तिरंगा अभियान आजादी के अमृत महोत्सव को चिह्नित करने के लिए संस्कृति मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य देश के नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाना और तिरंगे के प्रति लगाव व सम्मान को गहरा करना है। आपको बता दें की मोदी सरकार द्वारा भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर इस अभियान की शुरुआत की गई है। जिसके तहत केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा राष्ट्र के नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने का आह्वान किया।

हर घर तिरंगा ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पंजीकरण करने के लिए आपको निम्न चरणों का पालन करना होगा।

  • जिसमें आपको सबसे पहले हर घर तिरंगा की आधिकारिक वेबसाइट https://rashtragaan.in/ पर जाना होगा।
  • यहां आपको होम पेज पर “PIN A FLAG” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुल जायेगा। यहां आपको सबसे पहले अपना प्रोफाइल फोटो सेट करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा या फिर आप अपने Google अकाउंट के साथ भी इसे जारी रख सकते हैं।
  • इसके बाद आपको अपनी लोकेशन एक्सेस कर Next पर क्लिक करना होगा।
  • अब अंत में अपनी लोकेशन पर एक फ्लैग को पिन करें. हॉटस्पॉट लोकेशन में झंडा लगाकर नागरिकों को वेबसाइट में दिखाया जाता है।
  • आपको बता दें सरकारी आंकड़ों के हिसाब से 1,36,643 झंडे लगाए जा चुके हैं।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपनी सेल्फी कैसे अपलोड करें?

भारत सरकार ने सभी नागरिकों को तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी भी अपलोड करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। तो इक्छुक नागरिक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर अपनी सेल्फी अपलोड कर सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले आधिकरिक वेबसाइट पर जाएँ। यहां होम पेज को स्क्रॉल करें।
  • अब आपको नीचे दिए गए Selfie with the flag के कॉलम में “Upload Selfie” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद यहां आपको अपना नाम दर्ज करना होगा और इसके बाद अपनी तिरंगे के साथ एक फोटो अपलोड कर “Submit” पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड कर सकते हैं।

हर घर तिरंगा अभियान 2022 प्रमाणपत्र डाउनलोड करें

प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा शुरू किये गए हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी से अनुरोध किया गया है की वे 13 से 15 अगस्त के बीच लोगों को अपने घर पर तिरंगा फहराकर इस अभियान में शामिल हों। साथ ही देश के नागरिक राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी सेल्फी लेके आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। यह अपना देश प्रेम दिखाने का एक अच्छा मौका है। इसके साथ ही कुछ लोग जानना चाहते हैं, की इस अभियान के बाद इसका प्रमाणपत्र डाउनलोड कंहा से होगा। तो आपको बता दें Har Ghar Tiranga Abhiyan Certificate Download करने के लिए आपको पहले अपना फ्लेग पिन करना होगा। जैसे ही आपका फ्लेग पिन हो जायेगा। उसके बाद आपको अपना हर घर तिरंगा अभियान प्रमाणपत्र डाउनलोड करने का विकल्प मिल जायेगा। इस प्रकार आप आसानी से हर घर तिरंगा के तहत अपना प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हो।

Leave a Comment