panchayat.rajasthan.gov.in Khel List 2022, राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेल लिस्ट, Registration, Form PDF, Check Player List

Rajasthan Gramin Olympic Khel Players List PDF:- आज हम बात करेंगे राजस्थान में होने वाले Rajasthan Gramin Olympic Khel 2022 के बारे में यह राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभा को राज्य स्तर बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू किया जा रहा है। यह खेल 29 अगस्त से प्रदेश में शुरू हो जायेगा। जिसमे राज्य के ग्रामीण क्षेत्र से लगभग 30 लाख खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में भाग लेंगे। इस Rajasthan Gramin Olympic Khel Mahotsav में सभी आयु वर्ग के नागरिक अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। जिसमे स्कूल में पढ़ने वाले छात्र, वयस्क और बूढ़े नागरिक भी इस खेल महोत्स्व में हिस्सा ले सकते हैं। तो आइए जानते हैं की कैसे आप Rajasthan Gramin Olympic Khel 2022 में प्रतिभाग कर अपना हुनर दिखा सकते हैं।

Rajasthan Gramin Olympic Khel List 2022

राजस्थान मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने राज्य में ग्रामीण इलाकों में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेल का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। ग्रामीण ओलंपिक खेल 29 अगस्त से शुरू होने जा रहें हैं। जिन खिलाडियों ने Rajasthan Gramin Olympic Khel Yojana 2022 के लिए अपना आवेदन किया है वे इस खेल के अंतर्गत खेलने का मौका पा सकते हैं। आपको बता दें की इस ओलिंपिक खेल का आयोजन ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तर पर किया जायेगा। इसके अंतर्गत कबड्डी, खो खो, शूटिंग बॉल, वॉलीबॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट, हॉकी कुल 6 प्रकार के गेम खेले जायेंगे। पूरी राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेल 2022 List की जानकारी के लिए बने रहें।

राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेल 2022 – शुभारंभ (29 August)

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी द्वारा राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेल योजना 2022 का आयोजन हॉकी के दिगज खिलाडी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर किया गया। उद्घाटन समारोह में क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष कृष्णा पूनिया जी उपस्थित रही। इस दौरान उन्होंने कॉमनवेल्थ में जब अपने पदक जितने के सी की बात कहते हुए बताया की मुख्यमंत्री जी ने उस सी ही राजस्थान में खेलों को बढ़ावा देने का निर्णय किया था। इसके लिए सरकार द्वारा 40 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया।

Rajasthan Gramin Olympic Khel List 2022 – Highlights

कार्यक्रम ग्रामीण ओलंपिक खेल लिस्ट
राज्य राजस्थान
शुरू किया गया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा
आरंभ तिथि 29 अगस्त 2022
लाभ ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाना
लाभार्थी राज्य के ग्रामीण इलाकों के नागरिक
उद्देश्य राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देना
आयु सीमा सभी आयु वर्ग के नागरिक
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन एवं ऑफलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://panchayat.rajasthan.gov.in/

राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेल महोत्सव २०२२ – आयोजन

जैसा की हमने आपको बताया है की Rajasthan Gramin Olympic Khel 2022 में राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों से लगभग तीस लाख लोगों द्वारा खेल में भाग लेने के लिए आवेदन किया है। इसके तहत चार स्तरों पर खेलों को आयोजित किया जाएगा। जिसकी जानकारी निम्न प्रकार से है –

प्रतियोगिताओं का नाम आयोजित तिथि अवधि
ग्राम पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 29/08/2022 4 दिन
ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 12/09/2022 4 दिन
जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 22/09/2022 3 दिन
राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 02/10/2022 4 दिन

राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेल कार्यक्रम 2022 के लिए सरकार द्वारा अलग-अलग कमेटियां गठित की गई है।आपको बता दें की यह खेल महोत्स्व (Rajasthan Gramin Olympic Khel) का आयोजन 11 हजार 341 ग्राम पंचायतों और 352 ब्लॉक स्तर पर किया जायेगा। इसके लिए सरकार ने खिलाडियों के भोजन, आवागमन एवं अन्य सुविधाओं के लिए अलग अलग बजट पास किया है, जिसमे ग्राम पंचायतों को 10 करोड़ 38 लाख और ब्लॉक स्तरीय आयोजन के लिए 7 करोड़ रुपए पर्दान किये गए हैं।

राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेल लिस्ट

इस खंड में आपको Rajasthan Gramin Olympic Games Name List 2022 की जानकारी प्रदान की जाएगी। जंहा आपको बताएंगे की 30 लाख खिलाड़ी जिनमे 20 लाख पुरुष खिलाड़ी और लगभग 10 लाख महिला खिलाड़ी शामिल है। जो निम्नलिखित खेलो में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे –

राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक में खेले जाएंगे यह छह खेल देखें पूरी लिस्ट

  1. कबड्डी => बालक और बालिका दोनों वर्ग में खेली जाएगी
  2. शूटिंग बॉल => सिर्फ बालक वर्ग में आयोजित होगी
  3. खो-खो => सिर्फ बालिक वर्ग में आयोजित होगी
  4. वॉलीबॉल => बालक और बालिका दोनों वर्ग में खेली जाएगी
  5. टेनिसबॉल क्रिकेट => बालक और बालिका दोनों वर्ग में होगा आयोजन
  6. हॉकी => बालक और बालिका दोनों वर्ग में खेली जाएगी

Note=> अभी तक के प्राप्त हुए आवेदन पत्रों के अनुसार 11 लाख खिलाड़ियों ने केवल कबड्डी खेलने के लिए अपना आवेदन किया है।

राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक महिला खिलाड़ी लिस्ट

RGR Olympics Women Player List
खेल     महिला खिलाड़ी संख्या
खो खो 5,38,309
कबड्डी 2,43,746
वालीबॉल 61,882
टेनिस बॉल क्रिकेट 39,931
हाॅकी 37,636

Rajasthan Gramin Olympic Khel 2022 – पात्रता मानदंड

  • राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेल महोत्स्व 2022 में केवल राजस्थान राज्य के नागरिक (खिलाडी) ही पात्र होंगे।
  • आवेदनकर्ता खिलाड़ी राजस्थान राज्य के निवासी होना अनिवार्य है।
  • ग्रामीण ओलंपिक खेल 2022 के अंतर्गत केवल ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाडी की पात्र माने जाएंगे।
  • राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेल आयोजन में सरकार द्वारा कोई आयु सीमा तय नहीं की है। इस ग्रामीण ओलंपिक खेल महोत्स्व में सभी आयु वर्ग के लोग हिस्सा ले सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents List)

राजस्थांन ग्रामीण ओलंपिक खेल के तहत आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  1. आधार कार्ड
  2. निवास प्रमाण पत्र
  3. मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
  4. नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो

Rajasthan Gramin Olympic Khel Online Registration 2022

राजस्थांन ग्रामीण ओलंपिक खेल में हिस्सा लेने के लिए आवेदन करने वाले सभी इच्छुक खिलाडियों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले खिलाडियों को Rajasthan State Sports Council की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां आपको इसका होम पेज दिखाई देगा। जंहा उन्हें “रजिस्ट्रेशन फॉर्म राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेल” का विकल्प दिखाई देगा।
  • इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने Rajasthan Gramin Olympic Khel Registration Form खुल जायेगा।
  • यहां आपको पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी।
  • यहां आपको निम्नलिखित विवरण को भरना होगा जैसे -अपना जिले का नाम, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत, गांव, जान आधार नंबर, खिलाडी का नाम, पिता का नाम, पता, जन्म तिथि, लिंग और मोबाईल नंबर।
  • इसके बाद आपको खेल का चयन करना होगा। और अंत में “Submit” पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपका राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेल के अंतर्गत पंजीकरण पूरा हो जायेगा।

Rajasthan Gramin Olympic Khel Registration Form PDF

यदि आप Rajasthan Gramin Olympic Khel 2022 के तहत ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ आसान से चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आवेदक खिलाडी को अपनी ग्राम पंचायत में जाना होगा। यहां से आपको राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेल का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • इसके बाद आपको फॉर्म में मांगी गयी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  • इसके बाद अपने आवश्यक दस्तावेजों को फोटोकॉपी फॉर्म के साथ संलग्न करनी होगी।
  • अब पूर्ण रूप से भरे आवेदन फॉर्म ग्राम पंचायत में जमा करना होगा।
  • इस प्रकार आपका ग्रामीण ओलंपिक खेल ऑफलाइन आवेदन आसानी से हो जायेगा।
  • या आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

    Download Rajasthan Gramin Olympic Khel Application Form PDF

Leave a Comment