Jharkhand Fasal Rahat Yojana Apply Online | Jharkhand Fasal Rahat Yojana Apply | झारखण्ड फसल राहत योजना पंजीकरण प्रक्रिया | Fasal Rahat Yojana Jharkhand Form–आज के आर्टिकल में हम आपको किसानो से जुडी एक योजना की जानकारी प्रदान करेंगे। जैसा की आप जानते ही हैं, की सभी राज्य सरकारें व केंद्र सरकार किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए कई योजनाओं को शुरू कर रहे है।ऐसी एक योजना की जानकारी आपको देने जा रहे हैं जिसे झारखंड राज्य सरकार द्वारा शुरू किया किया गया है। जिसका नाम झारखंड फसल राहत योजना रखा गया है। जिसे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के स्थान पर शुरू किया गया है। तो आज हम आपको Jharkhand Fasal Rahat Yojana 2023 से संबंधित सभी जानकारी जैसे फसल राहत योजना क्या है?, इसके लाभ, उद्देश्य, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि।
Jharkhand Fasal Rahat Yojana 2023
झारखण्ड सरकार द्वारा शुरू की गयी फसल राहत योजना के ऐसे किसानो को लाभ दिया जायेगा। जिन्हे किसी भी प्राकृतिक आपदा के कारण फसल का नुकसान हुआ हो। ऐसी स्थिति में पंजीकृत किसानो को बीमा कंपनी द्वारा नुकसान की राशि का भुगतान किया जायेगा। जिसके लिए किसानो को कुछ नुकसान की राशि का भुगतान करना होगा। जिसके बाद वे आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत सूखा पड़ना, ओले पड़ना आदि जैसी प्राकृतिक आपदाएं जोड़ी गयी हैं। यदि किसान भाई Fasal Rahat Yojana का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको इसके तहत अपना आवेदन करना होगा। योजना के तहत आवेदन करने से किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के नुकसान से राहत मिलेगी और साथ ही उनकी आय में वृद्धि होगी। इस योजना के कार्यान्वयन के लिए झारखंड राज्य सरकार द्वारा 100 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है।
Jharkhand Fasal Rahat Yojana Highlights
योजना | फसल राहत योजना |
राज्य | झारखंड |
लांच की गयी | झारखंड राज्य सरकार द्वारा |
वर्ष | 2023 |
लाभ | फसल नुकसान से राहत |
लाभार्थी | झारखंड के सभी पंजीकृत किसान |
उद्देश्य | आपदा के कारण फसल नुकसान होने पर आर्थिक सहायता प्रदान करना। |
आधिकारिक वेबसाइट | jrfry.jharkhand.gov.in |
Jharkhand Fasal Rahat Yojana – किसान ऋण माफ
झारखंड राज्य सरकार द्वारा फसल राहत योजना के साथ साथ किसानों कृषि ऋण भी माफ करने का निर्णय किया है। इसके तहत सरकार उन किसानो का ऋण माफ करेगी जिनकी आय का बड़ा हिस्सा कृषि ऋण चुकाने में जाता है। सरकार द्वारा इसके लिए 2000 करोड़ रुपए का बजट जारी किया गया है। साथ किसानों की सुविधा के लिए एक पोर्टल भी शुरू किया गया है। इस पोर्टल पर सभी पंजीकृत किसानों का डाटा एकत्रित किया जाएगा। साथ ही राज्य प्रशासन ने सभी बेंको को उन सभी किसानों का आधार इनेबल करने का निर्देश दिए हैं, जिन्होंने बैंक से कर्ज किया है। आपको बता दें की जानकारी के अनुसार अब तक कुल 12 लाख लोन अकाउंट हैं जिनमे से अब तक 6 लाख लोन अकाउंट का आधार इनेबल किया जा चूका है।
राज्य फसल राहत योजना झारखण्ड 2023 का उद्देश्य
झारखण्ड फसल राहत योजना का एक मात्र उद्देश्य किसानों की आय को बढ़ाना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार उन सभी किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी जिनको प्राकृतिक आपदाओं के कारण कृषि में नुकसान हुआ हो। और साथ ही किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा व वे सशक्त बनेंगे जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। Jharkhand Fasal Rahat Yojana के आने से किसान को फसल के नुकसान की चिंता से मुक्ति मिलेगी और वे खेती की तरफ और अच्छे से ध्यान दे पाएंगे। जिससे उनकी उपज व आय दोनों में वृद्धि होगी।
Jharkhand Fasal Rahat Yojana – Benefits
- झारखण्ड फसल राहत योजना के अंतर्गत उन सभी किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जिन्हे प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल नुकसान हुआ हो।
- राज्य के सभी पंजीकृत किसान Fasal Rahat Yojana के तहत लाभ प्राप्त करेंगे।
- इससे पहले सरकार केवल किसानो के ऋण माफ के लिए योजना को तैयार कर रही थी। बाद में योजना को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के स्थान पर आरंभ किया है।
- झारखण्ड फसल राहत योजना का लाभ मिलना किसानों को दिसंबर 2021 के अंत में शुरू कर दिया गया था।
- योजना के तहत मिलने वाली नुकसान की राशि बीमा कंपनी द्वारा पंजीकृत किसान को प्रदान की जाएगी।
- राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के लिए 2,000 करोड़ रुपये की अनंतिम राशि आवंटित की है।
झारखण्ड फसल राहत योजना आवेदन के लिए पात्रता मानदंड
यदि आप भी फसल राहत योजना के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको निम्न पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा।
- योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवेदनकर्ता झारखंड राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदक एक किसान होना चाहिए और उसके पास अपना खेत होना चाहिए।
- यदि किसान पहले से ही किसी बीमा योजना का लाभ ले रहें हैं, तो वे किसान फसल राहत योजना का लाभ नहीं ले सकते।
फसल राहत योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
Jharkhand Fasal Rahat Yojana के अंतर्गत लाभ लेने के लिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। अतः आवेदन के समय यह सभी दस्तावेज अपने पास रखें।
आधार कार्ड | राशन कार्ड | आय प्रमाण पत्र |
बैंक खाता विवरण | निवास प्रमाण पत्र | फोन नंबर (आधार से लिंक) |
नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो | खेत के कागजात (खाता नंबर/खसरा नंबर) |
Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana Apply Online
झारखण्ड फसल राहत योजना को 1 जनवरी 2023 से सम्पूर्ण राज्य में शुरू कर दिया गया है। सभी पात्र किसान Fasal Rahat Yojana official website के माध्यम से अपना पंजीयन कर सकते हैं। झारखण्ड फसल राहत योजना ऑनलाइन पंजीकरण / आवेदन करने के लिए आपको कुछ आसान से चरणों का पालन करना होगा। जो निम्न प्रकार से हैं –
- इसके लिए आपको सबसे पहले फसल राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट jrfry.jharkhand.gov.in पर जाना होगा।
- यहां आपको इसके होम पेज पर “किसान पंजीकरण करें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने किसान पंजीकरण फॉर्म (farmer registration form) खुल जायेगा। जंहा आपको अपनी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होंगी। जैसे – नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, आदि।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको Submit बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको ओटीपी के साथ मोबाइल नंबर का सत्यापन करना होगा।
- यदि आप पहले से “मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना” के तहत पंजीकृत हैं, तो आगे के लिए आपका व्यक्तिगत, भूमि विवरण और पंजीकरण विवरण विंडो में स्वतः भर जाएगा। जैसे –
लिंग | श्रेणी | किसान का प्रकार |
जन्म तिथि | जिला | प्रखंड |
पंचायत | गाँव | बैंक |
IFSC Code | खाता नंबर | पासवर्ड |
पासवर्ड की पुष्टि कीजिये | कैप्चा कोड |
- यहां आपको एक बार राज्य फसल राहत योजना पंजीकरण फॉर्म में भरे विवरण को सत्यापित करने की आवश्यकता है।
- यदि आपको किसी विवरण को बदलना हो, तो आप विवरण बदल सकते हैं। इसके बाद सभी प्रक्रिया पूरी होने पर “अपडेट” बटन पर क्लिक करें।
- सफल पंजीकरण के बाद आपको 13 अंकों की विशिष्ट पंजीकरण आईडी (13-digit unique registration ID) के साथ अपनी पंजीकरण पर्ची दिखाई देगी। आप इसका प्रिंट निकल लें।
Fasal Rahat Yojana Login at jrfry.jharkhand.gov.in
झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना ने सफल पंजीकरण के बाद अब किसान को अपने प्रोफाइल में लॉगिन करना होगा, जिसके लिए पूरी प्रक्रिया निम्न प्रकार से है।
- इसके लिए किसान को सबसे पहले फसल राहत योजना के आधिकारिक JRFRY पोर्टल पर जाना होगा।
- यहां होम पेज पर दायीं तरफ “किसान लॉगिन करें” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने “लॉगिन” का पेज खुल जायेगा।
- यहां आपको लॉगिन करने के दो विकल्प मिलेंगे।
- लॉगिन विथ पासवर्ड
- लॉगिन विथ मोबाइल नंबर ओटीपी
- आप अपनी इच्छा अनुसार किसी का भी एक का उपयोग कर पोर्टल में लॉगिन कर सकते हैं।
- या आप jrfry jharkhand gov in csc login भी कर सकते हैं।
Update Farmer Profile at official website- jrfry jharkhand gov in
- JRFRY पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद किसान को आपको अपनी प्रोफ़ाइल जनसांख्यिकीय विवरण के साथ दिखाई देगी।
- यहां आपको अपने दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके लिए आधार कार्ड और बैंक पासबुक अपलोड करें के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद “फाइल चुनें” पर क्लिक कर अपने आधार कार्ड स्कैन कॉपी को जेपीजी में अपलोड करें।
- इसके बाद आपको बैंक पासबुक की प्रति जेपीजी/जेपीईजी/पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड करें।
- और लास्ट में आपको भूमि विवरण व फसल विवरण से संबंधित दस्तावेज जैसे – रैयत और बटाईदार किसान के लिए सहमति पत्र और घोषणा पत्र अपलोड करें।
- प्रक्रिया पूरी होने पर अंत में आवेदन पत्र को ऑनलाइन जमा करा दें।
ध्यान दें => आवेदन पत्र में सभी अनिवार्य विवरण भरने के बाद फॉर्म जमा करें और इसके बाद पंजीकरण और आवेदन संख्या के साथ अपनी आवेदन रसीद लेना न भूले। झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना आवेदन फॉर्म पीडीऍफ़ लिंक नीचे उपलब्ध किया गया है।
Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana Form PDF Download
Rajya Fasal Rahat Yojana 2023 Registration Form Download Links:
किसान पंजीकरण के लिए आवेदन प्रपत्र | Download Here |
रैयत के लिए घोषणा पत्र/ शपत पत्र | Download Here |
सहमति पत्र गैर रैयत | Click Here |
jrfry farmer user manual pdf | Click Here |
होमपेज | यहाँ क्लिक करें |
Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana – किसान हेल्पलाइन कांटेक्ट नंबर
यदि झारखण्ड राज्य के किसानों को कृषि से संबंधित कोई भी समस्या हो या उनके मन में कोई भी प्रश्न हो, तो वे सरकार द्वारा जारी किये गए Farmer Helpline Contact Number पर सम्पर्क कर सकते हैं। यहां नीचे आपको सभी हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं।
जिला सहकारिता अधिकारी से संपर्क करें | |
प्रखंड कार्यालय | अंचल अधिकारी/ प्रखंड कृषि अधिकारी/ प्रखंड सहकारी अधिकारी से संपर्क करें |
जिला कार्यालय | कार्यालय रजिस्ट्रार सहकारी समितियां, रांची, झारखण्ड |
संपर्क ईमेल | [email protected] |
टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर | 1800-123-1136 |
झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना | ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें |
यह भी पढ़ें => झारखंड पेट्रोल सब्सिडी योजना 2023