ई श्रमिक कार्ड झारखंड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: Labour Card Apply Online 2023 at register.eshram.gov.in

Jharkhand Shramik Card Apply Online :  झारखंड राज्य में सरकार द्वारा अपने सभी मजदूर वर्ग के लिए कई योजनाओं को शुरू किया है। जिसका लाभ लेने के लिए श्रमिकों को अपना पंजीकरण कर (Jharkhand Majdur Registration) श्रमिक कार्ड बनवाना होगा। जैसा की आप सभी जानते हैं, की कोरोना महामारी में कई लोगो का रोजगार खत्म हो गया इसमें सबसे ज्यादा मजदूर लोगो को मुसीबत हुई। अब राज्य सरकार अपने सभी मजदूर महिला हो या पुरुष का पंजीयन कर उन्हें श्रमिक कार्ड प्रदान कर रही है। जिससे उन्हें सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली सभी योजनओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो सके।

Jharkhand Shramik Card Registration 2023

राज्य के सभी मजदूर इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें की मजदुर कार्ड /लेबर कार्ड /श्रमिक कार्ड तीनो एक ही कार्ड के नाम है। यह कार्ड राज्य सरकार द्वारा अपने श्रमिकों जाते हैं। जिसकी सहायता से वे राज्य में चल रही योजनों का आसानी से प्राप्त कर पाएं। यदि आप भी श्रमिक कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको झारखण्ड श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां हम आपको झारखण्ड श्रमिक कार्ड से जुडी सभी जानकारी प्रदान करेंगे।

योजना मजदुर कार्ड पंजीकरण
राज्य झारखंड
जारी किया जाता है झारखंड राज्य सरकार द्वारा
लाभार्थी राज्य के श्रमिक
 श्रमिक कार्ड आवेदन ऑनलाइन
आधिकारिक पोर्टल Shramadhan.jharkhand.gov.in

झारखण्ड लेबर कार्ड आवेदन 2023 के लाभ

यदि आप अपने श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन कर अपना श्रमिक कार्ड प्राप्त करते हैं, तो इससे आपको निम्न लाभ प्राप्त होंगे –

  • श्रमिक कार्ड के तहत लाभार्थी राज्य सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओ का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते है।
  • समेकित आम आदमी बीमा सहायता योजाना के तहत श्रमिक की मौत के बाद श्रमिक के परिवार को 4,00,000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • बच्चों की शिक्षा के लिए शिक्षा सहयोग योजना के अंतर्गत कक्षा 1 से 12 वीं तक छात्रवृति प्रदान की जाती है।
  • महिला श्रमिक को प्रथम दो प्रसुतियों के लिए 15,000 रूपये का भरण पोषण भत्ता दिए जाता है।
  • और साथ ही यदि श्रमिक की मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को अंतिम संस्कार हेतु 10,000 रूपये की मदद की जाती है।
  • झारखण्ड लेबर कार्ड के तहत श्रमिक अपनी अधिकतम दो बेटी की शादी होने पर 30,000 रूपये की मदद सरकार से प्राप्त कर सकते है।

झारखंड मजदूर कार्ड बनाने के लिए पात्रता

झारखण्ड राज्य में निम्न लोग अपने श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • बढ़ई
  • लोहार
  • राज मिस्त्री हेल्पर
  • भवन निर्माण मजदूर
  • अकुशल कारीगर
  • इलेक्ट्रिशियन
  • टाइल मिस्त्री
  • मनरेगा कार्य में बागवानी और वानिकी छोड़कर बाकि मजदूर
  • कंकरीट मिक्सर
  • सीमेंट घोल मिक्सर
  • रोलर चालक
  • सड़क, पुल आदि बनाने वाले कारीगर और मजदूर ।

झारखण्ड लेबर कार्ड हेतु आवश्यक दस्तावेज

मजदूर कार्ड बनाने के लिए व्यक्ति के पास निम्न दस्तावेज होने चाहिए ।

  1. आधार कार्ड
  2. मतदाता पहचान पत्र
  3. राशन कार्ड
  4. बैंक पासबुक
  5. नवीनतम पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो
  6. और मोबाइल नंबर

झारखण्ड श्रमिक कार्ड के तहत योजनाएं

झारखण्ड सरकार ने श्रमिक कार्ड के तहत झारखंड मजदूर रोजगार योजना शुरू की है। जिसमे प्रवासी मजदूरों को अपने राज्य में ही रोजगार दिया जायेगा। जिसमे निम्न लिखित तीन योजनाओं को शामिल किया गया है –

  • बिरसा हरित ग्राम योजना
  • पीताम्बर-नीलाम्बर जल समृद्धि योजना
  • वीर शहीद पोलो हो खेल विकास योजना

राज्य के श्रम विभाग के द्वारा राज्य के असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिको के लिए कई ओर योजना चलाई जा रही है | जो की इस प्रकार से है :-

  • मातृत्व प्रसुविधा योजाना
  • अंत्येष्टि सहायता योजाना
  • विवाह सहायता योजना
  • मेधावी पुत्र/पुत्री छात्रवृत्ति योजाना
  • चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजाना
  • चिकित्सा सहायता योजाना
  • समेकित आम आदमी बीमा सहायता योजाना
  • झारखण्ड निर्माण कर्मकार मृत्यु/दुर्घटना सहायता योजाना
  • अन्नाथ पेंशन योजना
  • निर्माण श्रमिक सेफ्टी किट योजना
  • पेंशन योजाना
  • निःशक्तता पेंशन योजाना
  • परिवार पेंशन योजाना
  • श्रामिक औजार सहायता योजाना
  • साईकिल सहायता योजाना

झारखण्ड मजदूर पंजीयन का उद्देश्य

झारखण्ड सरकार द्वारा मजदूरों के पंजीकरण का मुख्य उदेश्य मजदूरों को रोजगार से संबंधित योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। इस कार्ड के माध्यम से सभी योजनाएं आसानी से श्रमिकों तक पहुँच जाएँगी। साथ ही उन्हें अपने ही राज्य में रोजगार प्राप्त हो जायेगा। झारखण्ड श्रमिक कार्ड के कुछ उद्देश्य निम्न प्रकार से हैं –

  • राज्य के सभी मजदूरों को राज्य में ही रोजगार प्रदान करना।
  • श्रमिकों को सभी सरकारी सेवाओं का लाभ प्रदान करना।

झारखंड ई श्रमिक कार्ड ऑनलाइन आवेदन करें

यदि आप भी झारखंड श्रमिक/मजदुर कार्ड के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको झारखण्ड श्रमाधान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां आपको होम पेज पर लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज खुल जायेगा।
  • यहां आपको “Register Hair” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपके सामने पंजीकरण का फॉर्म खुल जायेगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, इमेल आईडी,मोबाइल नंबर, यूज़रनेम, पासवर्ड आदि भरना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको दिए गए कैप्चा कोड भरना होगा और रजिस्टर पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। यह आपको दर्ज करना होगा। ओटीपी दर्ज करते ही आपका पंजीकरण पूरा हो जायेगा।
  • अब आपको वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के लिए आप अपने यूज़रनेम, और पासवर्ड का इस्तेमाल करें।
  • लॉगिन होते ही आपको “New Registration” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया फॉर्म खुल जाएगा। यहां आपको सभी जानकारी भरकर फॉर्म को “SUBMIT” करना होगा।
  • इस प्रकार आप अपने श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Leave a Comment