नमस्कार दोस्तों, छत्तीसगढ़ सरकार अपने राज्य के नागरिकों के हित के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन करती रहती है। आज हम आपको ऐसी ही एक योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका नाम CG Godhan Nyay Scheme 2023 है। यह योजना राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने प्रमुख रूप से किसानों एवं पशुपालकों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रारंभ की है। राज्य सरकार इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के किसानों एवं पशुपालकों से गाय का गोबर खरीदेगी। तो दोस्तों, यदि आप भी छत्तीसगढ़ गोधन नया योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन आदि से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमारी इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें।
CG Godhan Nyay Yojana Apply
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने 20 जुलाई 2020 को छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना का शुभारंभ किया था। जिसके तहत राज्य सरकार प्रदेश के किसानों एवं पशुपालकों से गाय का गोबर उचित दर पर खरीदेगी। एवं इसके बाद राज्य सरकार इस गाय के गोबर से अच्छा ईंधन बनाने का कार्य भी करेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राज्य सरकार ने इस योजना को दो चरणों में शुरू कर दिया है।
इस CG Godhan Nyay Yojana के प्रथम चरण में प्रदेश के 2200 से अधिक गौशालाओं को मिलाया जाएगा और उसके बाद 2800 गठनों को जारी किया जाएगा तथा दूसरे चरण में किसानों से गोबर को मोल खरीदा जाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के किसानों एवं पशुपालकों से गाय के गोबर को 2 रुपए प्रति किलो की दर से खरीदेगी। इस योजना की शुरुआत के बाद प्रदेश के किसानों का आर्थिक विकास तो होगा ही साथ ही में उनकी आय में भी वृद्धि होगी।
Chhattisgarh Godhan Nyay Yojana Highlights
राज्य | छत्तीसगढ़ |
वर्ष | 2023 |
योजना | छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना |
शुरुआत | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा |
लाभार्थी | प्रदेश के गाय पालने वाले पशुपालन |
उद्देश्य | पशुपालकों की आय में वृद्धि करना |
योजना लॉन्च तिथि | 20 जुलाई 2020 |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
Purpose of CG Godhan Nyay Yojana 2023
जैसा कि आपको पता ही है कि राज्य में बहुत से ऐसे गरीब नागरिक हैं जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण वह अपने पशुओं का ठीक प्रकार से पालन पोषण नहीं कर पाते हैं। ऐसी स्थिति पैदा होने के कारण वह अपने पशुओं का दूध निकाल कर उन्हें खुला छोड़ देते हैं जिसकी वजह से गांव व शहर में आम नागरिकों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी परेशानी को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने CG Godhan Nyay Yojana 2023 का शुभारंभ किया है। संक्षिप्त रूप से बताएं तो राज्य सरकार द्वारा जारी इस योजना का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश के किसानों एवं पशुपालकों से गोबर को उचित दर पर खरीदना है। ताकि कोई भी किसान या पशुपालक अपने पशुओं को खुला ना छोड़ें।
गोधन को औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित करने का कार्य
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राज्य में लगभग 6 लाख कुंटल से अधिक खाद्य का उत्पादन गोधन के द्वारा ही किया जाता है। खाद्य का अधिक उत्पादन होने के कारण छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा गोधन को ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित करने का फैसला लिया गया है। गोधन को ग्रामीण औद्योगिक पार्क में विकसित करने के बाद खाद्य उत्पादन में वृद्धि होगी जिसके बाद यदि 1 वर्ष में गोधन के द्वारा 2 लाख कुंटल खाद्य का उत्पादन किया जाएगा तो कम से कम 2 हजार करोड़ रुपए की आय उत्पन्न होगी। और यदि गोधन योजना में अन्य आर्थिक गतिविधियां शामिल होंगी तो गोधन का टर्नओवर और अधिक बढ़ जाएगा। इसके अलावा गोधन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले नागरिकों को रोजगार के साधन भी उपलब्ध होंगे।
Features and Benefits of CG Godhan Nyay Scheme 2023
- राज्य के किसानों एवं पशुपालकों को इस योजना का लाभ मुहैया कराया जाएगा।
- छत्तीसगढ़ गोधन नया योजना के तहत जो गोबर पशुपालकों से खरीदा जाएगा उसका उपयोग वर्मी कंपोस्ट खाद्य बनाने में किया जाएगा।
- इस योजना की शुरूआत के बाद किसानों एवं पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी।
- छत्तीसगढ़ गोधनिया योजना 2023 को राज्य के अधिक से अधिक गांवों एवं शहरों में आरंभ किया जाएगा।
- गोधन की शुरुआत के बाद राज्य के किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
- राज्य सरकार इस योजना को दो चरणों में शुरू करेगी प्रथम चरण में राज्य के लगभग 2200 से अधिक गौशाला को मिलाया जाएगा तथा दूसरे चरण में उनसे गोबर खरीदा जाएगा।
- छत्तीसगढ़ सरकार इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के किसानों एवं पशुपालकों से गाय का गोबर 2 रुपए प्रति किलो की दर से खरीदेगी।
छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना के लिए पात्रता एवं दस्तावेज
- सर्वप्रथम आवेदनकर्ता का छत्तीसगढ़ राज्य का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास आधार कार्ड का होना अनिवार्य है।
- योजना के तहत आवेदन करके लाभ प्राप्त करने के लिए सर्वप्रथम उन्हें अपने पशुओं की संख्या की जानकारी दर्ज करवानी अनिवार्य है।
- राज्य के बड़े जमींदारों एवं व्यापारियों को उनकी समृद्धता के आधार पर इस योजना का लाभ मुहैया नहीं कराया जाएगा।
- आवेदक का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पशुओं से संबंधित जानकारी
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता
- पासपोर्ट साइज फोटो
CG Godhan Nyay Yojana Apply Online
- आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर को ओपन करना होगा।
- प्ले स्टोर को ओपन करने के पश्चात अब आपको सर्च बार में जाना है और वहां पर छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना को टाइप कर देना है।
- टाइप करने के पश्चात आपको सर्च के बटन पर क्लिक कर देना।
- अब आपके सामने CG Godhan Nyay Yojana का ऐप खुलकर आ जाएगा।
- इसके पश्चात अब आप इस ऐप पर क्लिक करके ऐप को इंस्टॉल कर लें।
- जब आपके स्मार्टफोन में यह ऐप डाउनलोड हो जाएगा तो आप इसे ओपन कर ले।
- ऐप ओपन करने के बाद अब आपको उसमें छत्तीसगढ़ गोधन न्याय आवेदन के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- विकल्प पर क्लिक करते ही आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन पर एक आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- अब आप इस आवेदन फॉर्म में पूछी गई आप से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों का विवरण सही-सही दर्ज कर दे।
- सभी महत्वपूर्ण जानकारियों का विवरण दर्ज करने के बाद अब आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार आप संपूर्ण प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करके छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना के तहत सफलतापूर्वक आवेदन कर पाएंगे।
संपर्क करें:-
प्रिय पाठको, आज हमने आपको अपने इस पोस्ट के माध्यम से छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करा दी हैं। यदि आपको फिर भी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं।