बिहार वृद्धा पेंशन योजना 2023 Online Apply: Status, Form PDF

Bihar Vridha Pension Yojana 2023:-  नमस्कार दोस्तों आज आप इस आर्टिकल के माध्यम से बिहार वृद्धा पेंशन योजना 2023 के बारे में जानेंगे। इस योजना की शुरुआत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा 1 अप्रैल 2019 को की गई थी। इस योजना के तहत राज्य के वरिष्ठ नागरिक जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है , उन सभी लोगों को आर्थिक सहायता के रूप में धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। आज आप इस लेख के माध्यम से Bihar Vridha Pension Yojana 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे बिहार वृद्धा पेंशन योजना क्या है ? , योजना शुरू करने का उद्देश्य, आवश्यक दस्तावेज , आवेदन प्रक्रिया लाभ तथा विशेषता आदि के बारे में जानेंगे। अतः आप सभी से निवेदन है कि आप हमारी इस पोस्ट को अंत तक ध्यान पूर्वक जरूर पढ़ें।

बिहार वृद्धा पेंशन योजना 2023

बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने राज्य के वरिष्ठ नागरिक जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है, उन्हें आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए वृद्धा पेंशन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी वृद्धजन जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है, उन सभी लोगों को बिहार सरकार द्वारा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के माध्यम से लाभार्थी जिनकी उम्र 60 वर्ष से 79 वर्ष है, उन सभी नागरिकों को आर्थिक सहायता के रूप में ₹400 प्रति महीने दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त जिन लाभार्थियों की उम्र 80 वर्ष या इससे अधिक है , उन सभी लाभार्थियों को ₹500 प्रति महीने आर्थिक सहायता के रूप में दी जाएंगे।

राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि लाभार्थी के सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इसलिए लाभार्थी के पास बैंक खाता होना अति आवश्यक है और यह बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है। योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को बिहार वृद्धा पेंशन योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। तभी वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर पाएगा

 Bihar Vridhajan pension yojana 2023 – Highlights 

योजना का नाम मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना बिहार 2023
शुरू करने का श्रेय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी
विभाग समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार
लाभार्थी राज्य के सभी वरिष्ठ नागरिक
उद्देश्य आर्थिक सहायता पहुंचाना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
वर्ष 2023
ऑफिशियल वेबसाइट https://www.sspmis.bihar.gov.in/
लेख श्रेणी राज्य सरकारी योजना

मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना शुरू करने का उद्देश्य

बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक सहायता के रूप में धनराशि पहुंचाना है। जिससे उनका बुढ़ापा आसानी से गुजर सके। आप सभी जानते हैं बुढ़ापा आने के बाद ज्यादातर लोग दूसरों पर निर्भर रहते हैं। जिसके चलते उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता के रूप में दी जाने वाली धनराशि। राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए यह एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

बिहार मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना 2023 के लाभ 

  • मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना का लाभ बिहार राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को ही दिया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को दिया जाएगा।
  • योजना के तहत जिन लोगों के घरों में कोई कमाने वाला नहीं है, वे सभी लोगों को इस योजना का लाभ ले सकेंगे।
  • इस योजना का लाभ वे लोग भी उठा सकते हैं जिनकी वार्षिक आय ₹200000 से कम है।
  • बिहार वृद्धा पेंशन योजना के अंतर्गत जिन लाभार्थियों की उम्र 60 वर्ष से 79 वर्ष  के बीच है उन सभी लोगों को आर्थिक सहायता के रूप में ₹400 प्रति महीने दिए जाएंगे।
  • इसके अतिरिक्त जिन लाभार्थियों की उम्र 80 वर्ष से अधिक है उन सभी लोगों को आर्थिक सहायता के रूप में ₹500 प्रति महीने दिए जाएंगे।
  • सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में दी जाने वाली धनराशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इसलिए लाभार्थी के पास बैंक खाता होना अनिवार्य है।

बिहार वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए पात्रता

  • लाभार्थी बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की उम्र 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • लाभार्थी किसी अन्य योजना का लाभ नहीं ले रहा हो।
  • सरकारी कर्मचारी इस योजना के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।
  • रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी इस योजना के पात्र नहीं है।

Bihar Vridha Pension Yojana 2023 के अंतर्गत लगने वाले दस्तावेजों की सूची

  • आधार कार्ड
  • पहचान प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो इत्यादि।

Bihar Vridha Pension Yojana 2023 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • लाभार्थी सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.sspmis.bihar.gov.in/ पर जाए। Bihar Vridha Pension Yojana 2022
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर पहुंचते ही आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक होम पेज खुल जाएगा।
  • इस होम पेज पर आप Register for MVPY के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा। Bihar Vridha Pension Yojana 2022
  • इस पेज पर पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे जिले का नाम , प्रखंड का नाम , योजना का नाम , मतदाता संख्या , नाम आदि दर्ज करें।
  • सभी महत्वपूर्ण जानकारी सटीक दर्ज करने के बाद पंजीयन शुरू करे के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर आप अपना नाम ,पिता का नाम , मोबाईल नंबर आधी सटीक तरीके से दर्ज करें।
  • सभी महत्वपूर्ण जानकारी सही तरीके से भरने के बाद आप बैंक खाते की डिटेल भी दर्ज करें |
Bihar Vridha Pension Yojana 2022
  • सभी महत्वपूर्ण जानकारी सटीक दर्ज करने के बाद सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • इसके बाद आप सहमती पत्र के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अंत में बचे हुए दस्तावेजों को सबमिट करने के लिए नियम और शर्तें पढ़कर अपलोड करें।
Bihar Vridha Pension Yojana 2022
  • इसके बाद आप Submit Application Details पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म सफलतापूर्वक दर्ज होने के बाद इसका प्रिंट आउट निकलवा है।
  • इस प्रकार आप बिहार मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना 2023 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।

बिहार वृद्धा पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदन स्थिति देखने की प्रक्रिया – Application Status

  • लाभार्थी सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.sspmis.bihar.gov.in/ पर जाए।
  • जैसे ही आप ऑफिशियल वेबसाइट पर पहुंचेंगे आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक होम पेज खुल जाएगा।
  • इस होम पेज पर आप Search Application Status के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा। Bihar Vridha Pension Yojana 2022
  • इस पेज पर पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी सटीक तरीके से दर्ज कराएं।
  • पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करने के बाद आवेदन की स्थिति खोजें के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आप बिहार वृद्धा पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदन की स्थिति देख पाएंगे।

सारांश

तो दोस्तों, हमने आपको अपनी इस पोस्ट के माध्यम से बिहार मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करा दी है। यदि आपको अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप कृपया करके नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर की जानकारी नीचे दी गई है , धन्यवाद।

Leave a Comment