Bihar Mukhyamantri Nari Shakti Yojana ;- नमस्कार दोस्तों आज आप इस लेख के माध्यम से मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना 2023 के बारे में जानेंगे। इस योजना की शुरुआत बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा की गई है। इस योजना के तहत बिहार सरकार द्वारा यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाली महिला छात्राओं को 1 लाख रुपए छात्रवृत्ति के रूम में दिए जाएंगे। आज आप किस आर्टिकल के माध्यम से बिहार मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे ;-मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना क्या है ?, योजना को शुरू करने का उद्देश्य , लाभ तथा तथा विशेषताएं और आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में जानेंगे। अतः आपसे निवेदन है कि आप हमारी इस पोस्ट को अंत तक ध्यान पूर्वक जरूर पढ़ें।
मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना 2023
इस मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना को बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा शुरू किया गया है। योजना का लाभ बिहार राज्य के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को दिया जाएगा। बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के माध्यम से बिहार की नारी शक्ति आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेगी। योजना के माध्यम से बिहार के अंतर्गत यूपीएससी की मुख्य परीक्षा की तैयारी करने वाली महिलाओं को बिहार सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि के रूप में ₹100000 दिए जाएंगे। पहले यह प्रोत्साहन राशि राज्य की केवल सामान्य वर्ग की महिलाओं को दी जाती थी। लेकिन अब बिहार सरकार द्वारा यह राशि पिछड़े वर्ग की महिलाओं को भी देने का फैसला किया है।
मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के अंतर्गत बिहार सरकार द्वारा यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को ₹100000 की एकमुश्त राशि छात्रवृत्ति के रूप में दी जाएगी। जिससे राज्य की महिलाएं छात्र यूपीएससी परीक्षाओं में ज्यादा से ज्यादा सफल होगी और इससे राज्य का नाम भी होगा। बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना बिहार की छात्राओं के लिए काफी मददगार साबित हो रही है।
Highlight of Mukhyamantri Nari Shakti Yojana 2023
योजना का नाम | मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना 2023 |
योजना शुरू करने का श्रेय | मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा |
विभाग | समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार |
राज्य | बिहार |
उद्देश्य | छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना |
लाभ | आर्थिक सहायता के रूप में ₹100000 की छात्रवृत्ति |
लाभार्थी | यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाली महिलाएं |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
वर्ष | 2023 |
ऑफिसियल वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
लेख श्रेणी | राज्य सरकारी योजना |
मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना 2023 शुरू करने का उद्देश्य
बिहार सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाली छात्राओं को बिहार सरकार द्वारा ₹100000 की छात्रवृत्ति आर्थिक सहायता के रूप में दी जाएगी। सरकार द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति की राशि छात्राओं के सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इसलिए छात्राओं का बैंक खाता आधार कार्ड के साथ लिंक होना बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना 2023 शुरू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। जिससे उनका भविष्य उज्जवल बन सके। बिहार सरकार द्वारा छात्राओं के उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहन राशि के रूप में छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
Benifits of Mukhyamantri Nari Shakti Yojana
- सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के माध्यम से नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
- योजना के तहत दी जाने वाली धनराशि से छात्राओं का शिक्षा के प्रति मनोबल बढ़ेगा ,
- मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत प्रोत्साहन राशि ₹100000 रखी गई है।
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
- इस योजना के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बनेगी।
- यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करने में बिहार की छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
बिहार मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना 2023 के लिए पात्रता
- आवेदनकर्ता बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- नारी शक्ति योजना का लाभ उन्हीं छात्राओं को दिया जाएगा जिन्होंने यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली हो।
- मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना का लाभ बिहार के ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्र की महिलाओं को दिया जाएगा
- बिहार मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना का लाभ केवल बिहार राज्य की महिलाओं को ही दिया जाएगा।
नारी शक्ति योजना के अंतर्गत लगने वाले दस्तावेजों की सूची
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता संख्या
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर इत्यादि।
बिहार मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना ऑनलाइन आवेदन करें
यदि आप बिहार राज्य के नागरिक हैं और आपने यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली है। तो आप इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर बड़ी आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदनकर्ता सबसे पहले समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- जैसे ही आप ऑफिसियल वेबसाइट पर पहुंचेंगे, आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एक होम पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आप New Registration के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- इस आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे नाम, माता-पिता का नाम, जाति, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पासवर्ड आदि भरकर Register के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप रजिस्टर बटन पर क्लिक करेंगे आप एक यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त कर लेंगे।
- इसके बाद आप यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
- जैसे ही आप लॉगइन करेंगे, उसके बाद आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर नारी शक्ति योजना का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- इस आवेदन फॉर्म के अंतर्गत पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे व्यक्तिगत जानकारी, बैंक की जानकारी, यूपीएससी की जानकारी आदि दर्ज करें।
- इसके बाद आप फोटो, सिग्नेचर और दस्तावेज को अपलोड करें।
- सभी महत्वपूर्ण जानकारी सटीक दर्ज करने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपका सफलतापूर्वक आवेदन दर्ज हो जाएगा और आपको एक रेफरेंस नंबर मिल जाएगा।
- इस रेफरेंस नंबर की सहायता से आप आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं।
सारांश
तो दोस्तों, हमने आपको अपनी इस पोस्ट के माध्यम से Mukhyamantri Nari Shakti Yojana 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करा दी है। यदि आपको अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। तो आप कृपया करके नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी समस्या लिखकर हम से पूछ सकते हैं। हम आपकी हर प्रकार की सहायता करने के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे , धन्यवाद।