Bakri Palan Loan Yojana 2023 Apply Online:- आज का हमारा विषय है बकरी पालन लोन (Goat Farming Loan) आपको बता दें की आप इस लोन को एक प्रकार का वर्किंग कैपिटल लोन भी कह सकते हैं। लोन प्राप्त करने वाला व्यक्ति इसका उपयोग बकरी पालन व्यवसाय के लिए करेगा। जैसा की आप जानते हैं क। की किसी भी व्यवसाय को शुरू करने के लिए कुछ धन राशि की आवश्यकता होती है।इसी प्रकार बकरी पालन व्यवसाय के लिए भी धन की आवश्यकता होती है। जिसके लिए सरकार द्वारा बकरी पालन लोन योजना 2023 किया है। आप कई निजी और सरकारी बैंकों में बकरी पालन लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। Bakri Palan Loan Yojana हेतु सरकार भी सहायता के रूप में सब्सिडी प्रदान करती है।
बकरी पालन लोन योजना 2023
देश में बढ़ती जनसंख्या के कारण बेरोजगारी की समस्या बढ़ती जा रही है। जिसे ध्यान में रखते हुए सरकार अब स्वरोजगार और कृषि क्षेत्र में अधिक ध्यान दे रही है। जिसके लिए सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों व शहरी क्षेत्रों को लोन प्रदान करने के लिए Bakari Palan Loan Yojana 2023 को शुरू किया है। यदि आप लोन पाने के लिए प्राथमिकता पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको बकरी पालन प्रोजेक्ट रिपोर्ट पीडीएफ , और अपना पुराना कोई भी प्रशिक्षण जो कि यह दर्शाता हो कि बकरी पालन कैसे करें? इस दस्तावेजों के माध्यम से आपको लोन प्राप्त करने में आसानी होगी। इस आर्टिकल में आप जानेंगे की बकरी पालन योजना क्या है, इसके क्या लाभ हैं, आवेदन प्रक्रिया, ऑनलाइन फॉर्म आदि सभी जानकारी।
Goat Rearing Scheme 2023 Highlights
योजना | बकरी पालन लोन योजना |
शुरू की गयी | केंद्र सरकार द्वारा |
वित्तीय वर्ष | वित्तीय वर्ष 2023 -2023 |
लाभ | बकरी पालन हेतु लोन |
लाभार्थी | बकरी पालन करने वाले किसान |
लोन | 4,00,000 रुपये तक |
उदेश्य | देश में रोजगार की दर को बढ़ाना |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
Download Bakri Palan Loan Yojana Application Form PDF |
बकरी पालन लोन योजना क्या है
बकरी पालन लोन योजना को केंद्र सरकार द्वारा उन सभी पशु पालक व अन्य किसानो के लिए शुरू किया गया है। जो पशुपालन के साथ-साथ बकरी पालन का काम भी शुरू करना चाहते हैं। बकरी पालन योजना 2023 के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में भेड़ व बकरी खरीदने के लिए 400000 रुपए तक का लोन प्रदान कराया जाएगा। अक्सर लोग पैसे की कमी के कारण अपना कोई व्यवसाय नहीं खोल पाते हैं और वे एक सिमित कमाई में ही अपना गुजर बसर करते हैं। लेकिन अब सरकार द्वारा ऐसे सभी व्यक्तियों को जो बकरी पालन से संबंधित कार्य करना चाहते हैं, उन्हें Bakari Palan Scheme 2023 अंतर्गत लोन उपलब्ध करवाएगी।
बकरी पालन – राष्ट्रीय पशुधन मिशन
केंद्र सरकार ने बकरी पालन योजना को राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत भेड़- बकरी पालन का काम करने वाले व्यक्तियों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए शुरू किया है। आपको बता दें की राष्ट्रीय पशुधन मिशन (National Livestock Mission) का मुख्य कार्य देश के पशुपालन का कार्य करने वाले किसानो को बढ़ावा देना है। इसके लिए सरकार द्वारा राष्टीय पशुधन मिशन के अंतर्गत अनके प्रकार की योजनायें शुरू की गयी हैं। इनके लिए सरकार कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध करती है। और साथ ही इसमें सब्सिड भी प्रदान कराई जाती है।
आज के समय में बकरी पालन की तरफ लोगो का ज्यादा रुझान दिख रहा है। इसके कई कारण हैं जैसे बकरी के दूध में औषधीय गुणों का होना, बाजार में बकरी के मांस की बढ़ती मांग आदि। इसलिए अधिक से अधिक लोग बकरी पालन लोन योजना के तहत लाभ प्राप्त कर अपना बकरी पालन का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं। सरकार और विभिन्न सामाजिक संगठन भी अपनी ओर से बकरी पालन का पूर्णतः सहयोग कर रहें हैं और किसानो की सहायता कर रहें हैं।
भारत में उपलब्ध बकरी पालन नीतियां और ऋण योजना
सभी राज्य सरकारें बैंकों और नाबार्ड के सहयोग से बकरी पालन को बढ़ाने के लिए सब्सिडी योजनाएं प्रदान करती हैं। देखा जाये तो यह त्यधिक लाभदायक और लंबी अवधि में सराहनीय रिटर्न प्रदान करने वाला व्यवसाय है। इसके लिए कई वित्तीय संस्थानों हैं जिनके द्वारा जो व्यक्तियों / समूहों को बकरी पालन हेतु आकर्षक दरों पर ऋण की पेशकश की जाती है। Bakari Palan Yojana के तहत प्राप्त होने वाले ऋण (Goat Farming Loan) के उदेश्य निम्न प्रकार से हैं –
- इसमें ऋण मिलने के बाद आप बकरियों की खरीद कर सकते हैं।
- इसकी सहायता से आप बकरी पालन में काम आने वाले उपकरण की खरीदारी कर सकते हैं।
- बकरी पालन हेतु जमीन, बकरी का चारा आदि खरीदने के लिए भी आप ऋण की राशि का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसके साथ ही आप शेड आदि बनाने के लिए ऋण प्राप्त कर सकते हैं।
ध्यान दें => भारत सरकार द्वारा बकरी पालन को प्रोत्साहित करने के कई प्रकार की योजनाओं को शुरू किया है। जिसमे से एक योजना नाबार्ड के माध्यम से भी है।
बकरी पालन ऋण के लाभ
बकरी पालन ऋण प्राप्त करने के कई लाभ हैं, जो निम्न प्रकार से हैं-
- बकरी पालन शुरू करने में कई इच्छुक व्यक्तियों को वित्त की कमी का सामना करना होता पड़ता है। तो यदि बकरी फार्म खोलने के लिए आपको इस तरह के ऋण प्राप्त तो यह आपके लिए बहुत ही लाभदायक होगा।
- साथ ही यदि आप वर्तमान समय में लोन लेते हैं, तो आपको कई बैंकों द्वारा ऋण के साथ-साथ बीमा भी प्रदान किया जाता है। जिससे पशु (बकरी) फार्म मालिक को अतिरिक्त लाभ और वित्तीय सुरक्षा मिलती है।
- इसके साथ साथ आपको सरकार द्वारा भी ऋण पर सब्सिडी प्रदान की जाती है।
- अतः यदि आप बकरी पालन करना चाहते हैं, तो आप बकरी पालन ऋण प्राप्त करने हेतु आवेदन कर सकते हो।
- जैसा की आप जानते ही होंगे की पशु खेत में पूंजी के रूप में कार्य करता है, तो आप सरकार से वित्तीय सहायता लेके इस पूंजी के निर्माण में निवेश कर सकते हैं।
बकरी पालन योजना का उद्देश्य
जैसा की हमने आपको अभी तक बताया है की बकरी पालन योजना को केंद्र सरकार द्वारा उन व्यक्तियों के लिए शुरू किया गया जो बकरी पालन करना चाहते हैं। लेकिन आर्थिक स्तिथि सही न होने के कारण वे यह नहीं कर पाते।तो ऐसे लोगो को रोजगार प्रदान कराने हेतु सरकार बकरी पालन योजना (goat rearing scheme) के तहत लोन उपलब्ध करेगी। जिससे सभी इक्षुक लोग बकरी और भेड़ को आराम से खरीद सके और बकरी पालन का कार्य कर सकें। Bakari Palan Scheme का दूसरा उद्देश्य देश के सभी राज्यों में पशुधन को बढ़ावा देना है।
बकरी पालन योजना – सब्सिडी
बकरी पालन योजना के तहत सरकार द्वारा सामान्य जाति वर्ग व अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए सब्सिडी दरे जारी की हैं। जो निम्न प्रकार से हैं।
- सामान्य जाति वर्ग के लिए सब्सिडी => बकरी पालन योजना के तहत सामान्य जाति वर्ग के लाभार्थियों के लिए 50 प्रतिशत अनुदान राशि का भुगतान दो किश्तों में किया जाता है।
- पहली क़िस्त -: 20 बकरी 1 बकरा क्षमता के लिए सब्सिडी 40 प्रतिशत (40,000 रुपए) आधारभूत संरचना के बाद भुगतान किया जायेगा।
- दूसरी क़िस्त -: बकरी क्रय के बाद 60 प्रतिशत का भुगतान किया जाएगा जो 60,000 रुपए रहेगा।
यदि सामान्य जाति वर्ग का व्यक्ति 40 बकरी तथा 2 बकरा लेता है तो पहली क़िस्त 40 प्रतिशत यानि 80,000 रुपए और दूसरी क़िस्त बकरी खरीदने के बाद 60 प्रतिशत यानि 1,20,000 रुपए का भुगतान किया जायेगा।
- अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए सब्सिडी=> बकरी पालन योजना के तहत एससी /एसटी वर्ग के लोगो को 60 प्रतिशत अनुदान राशि का भुगतान दो किश्तों में किया जाएगा।
- पहली क़िस्त -: 20 बकरी 1 बकरा क्षमता के लिए 40 प्रतिशत (48000 रुपये)
- दूसरी किश्त-: बकरी क्रय के बाद बाकि 60 प्रतिशत का भुगतान किया जाएगा। जो 72,000 रुपए होगा।
यदि अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदक 40 बकरी तथा 2 बकरा लेते हैं, तो पहली क़िस्त 40 प्रतिशत यानि 96,000 रुपए जो की आधारभूत संरचना के बाद दी जाएगी। और दूसरी क़िस्त 60 प्रतिशत यानि 1,44,000 रुपए जिसका भुगतान बकरी खरीदने के बाद किया जायेगा।
बकरी पालन व्यवसाय योजना 2023
जैसा की सभी लोग जानते जानते हैं की बकरी पालन के व्यवसाय में यदि कोई 10 से 12 बकरिया लेकर भी अपना व्यवसाय शुरू करता है, तो आगे आने वाले समय मे यह बकरियां डबल हो जाती हैं। जिससे की बकरी पालन करने वाले व्यक्ति को अधिक मुनाफा होगा। और इस मुनाफे से वह आगे के लिए पुनः बकरी खरीद कर अपना व्यवसाय आगे बढ़ा सकता है। आपको बता दें की बकरी के पालन आप कम खर्चे में ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। बकरी पालन के व्यवसाय से आप कई प्रकार से मुनाफा कमा सकते हैं। जिनमे से कुछ निम्न प्रकार से हैं।
- बकरी का दूध बेचकर आपो बता दें की बकरी का दूध बहुत ही गुणकारी होता है। इसका बाजार में अच्छा दाम मिल जाता है।
- इसके साथ ही आप बकरियों को माँस के रूप में बेचकर भी अच्छी कमाई कर सकते हैं।
- और यदि आपकी बकरी या भेड की उम्र ज्यादा हो गयी है। तो आप ऊन व खाल द्वारा भी आय प्राप्त कर सकते हैं ।
- साथ ही आप बकरी की मींगणियों को खाद के रूप में बेच सकते हैं।
बकरी पालन लोन कैसे प्राप्त करें?
यदि आप नाबार्ड,बकरी पालन योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपके पास लोन पाने के लिए किसी भी बैंक का अकाउंट होना अनिवार्य है। जिसकी स्टेटमेंट कम से कम 2 साल की होनी चाहिए। आपको बता दें आप बकरी और भेड़ पालन का व्यवसाय पहले अपना पैसा लगा कर भी शुरू कर सकते हैं। और यदि इसके बाद आपको आवश्यकता पड़ती है, तो आप अपने नजदीकी बैंक शाखा जाकर नाबार्ड,बकरी पालन योजना के तहत आवेदन कर 5 से 10 या 20 भेड एवं बकरी के लिए लोन प्राप्त कर सकते हैं।
बकरी पालन योजना 2023 -23 के लाभ
- Bakri Palan Yojana के तहत आप अपने घर पर ही या आस पास अपना व्यवसाय शुरू कर सकते है।
- इस योजना के लिए किसी भी प्रकार की आयु सीमा या फिर शैक्षणिक योग्यता नहीं रखी गयी है। आप बकरी पालन योजना का लाभ आसानी से कभी भी ले सकते हैं।
- इसके लिए आपको बाहर किसी से उधार या लोन नहीं लेना पड़ेगा। आप बकरी पालन योजना के तहत अपना आवेदन कर ऋण प्राप्त कर सकते हैं।
- योजना के तहत कम पूजी पर भी आप अपना अच्छा मुनाफा बना सकते हैं।
- इस काम में आप बकरी के दूध, मांस को या फिर उसकी खाल को बेचकर लाभ कमा सकते हैं। इसके लिए आपको कंही दूर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
- यदि आपका क्षेत्र सूखा प्रभावित है, तो आप खेती के साथ आसानी से बकरी पालन का व्यवसाय कर सकते हैं।
- बकरी /भेड़ पालन व्यवसाय में आपको किसी प्रकार के तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता नहीं होती।
- न्यूनतम रख-रखाव के साथ साल भर बकरियां आपको मांस, दूध व खेतों के लिए खाद उपलब्ध करती हैं।
- और आपको अपनी बकरियों को रखने के लिए अधिक जगह की आवश्यकता नहीं होती। बकरिया को अन्य बड़े जानवरों (गाय, भैंस आदि) के मुकाबले कम जगह की जरूरत होती है।
बकरी पालन व्यवसाय में समस्याएं
यदि आप बकरी पालन व्यवसाय करते हैं, तो आपको कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। जैसे –
- बारिश के दिनों में बकरियों का बहुत ध्यान रखें। बरसात में बकरी गीले स्थान पर नहीं बैठती हैं साथ ही इस मौसम में बकरियों में कई रोग होने की संभावना होती है।
- इसके अलावा बकरी के दूध में अधिक महक आने के कारण कई लोग इसे पीना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन बकरी का दूध बहुत पौष्टिक होता है।
- बकरियों को खुली जगह पर रहना पसंद होता है अतः आपको रोज इन्हे चरने के लिए ले जाना होगा। जिसके लिए आपके परिवार मे से एक व्यक्ति को बकरी की देख-रेख के लिए रहना ही पड़ेगा।
Documents Required for Bakri Palan Loan Yojana
यदि आप बकरी पालन ऋण योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास निम्न आवश्यक दस्तावेजों का होना अनिवार्य है।
- आवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- भूमि मालिकाना प्रमाणपत्र
- बैंक पासबुक
- आय प्रमाण
- पैन कार्ड
- पहचान पत्र
- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
बकरी पालन लोन योजना ऑनलाइन आवेदन करें
यदि आप बकरी पालन योजना के तहत लोन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आप अपने नजदीकी पशुपालन कार्यलय में जाएँ।
- यहां आपको कार्यलय अधिकारी से योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा। या आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
- यहां से फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें पूछी गयी सभी जानकारी सही से भरनी होंगी।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको अपने दस्तावेजों की फोटो कॉपी फॉर के साथ संलग्न करनी होगी।
- इसके बाद आपको पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को इसी कार्यलय में जमा करना होगा।
- इसके बाद संबंधित अधिकारीयों द्वारा आपके आवेदन की जाँच की जाएगी।
- आपके द्वारा दी गयी सभी जानकारी सही होने पर आपसे सम्पर्क कर आपको लोन प्रदान किया जायेगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में बकरी पालन योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करें
यदि आप ग्रामीण क्षेत्र के निवासी हैं और बकरी पालन लोन योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ आसान से चरणों का पालन करना होगा। जो निम्न प्रकार से हैं –
- सबसे पहले आप अपने क्षेत्र के पशुपालन विभाग, ग्राम पंचायत या ब्लॉक कार्यालय में जायें।
- यहां से आपको बकरी पालन लोन योजना आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा। आप यह फॉर्म ऊपर आर्टिकल में दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसके बाद आपको अपनी सभी जानकारी फॉर्म में भरनी होंगी। जानकारी भरने के बाद आपको अपने दस्तावेजों को फॉर्म के साथ जोड़ना होगा।
- अब आप पशुपालन विभाग, ब्लाक प्रमुख या ग्राम पंचायत में जाकर फॉर्म जमा कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद संबंधित अधिकारीयों द्वारा आपके आवेदन की जाँच की जाएगी।
- जाँच में सभी जानकारी सही पाए जाने पर आपसे सम्पर्क कर आपको लोन प्रदान किया जायेगा।
बकरी पालन योजना आवेदन की स्थिति की जाँच करें
यदि आप बकरी पालन योजना आवेदन की स्थिति की जाँच करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको निम्न चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आप बकरी पालन योजना की अधिकारी वेबसाइट पर जाएँ।
- यहां आपको इसके होम पेज पर “Check Status” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद सामने एक पेज खुल जायेगा। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा। जो आपको पंजीकरण के समय मिला होगा।
- इसके बाद आपको “Submit” पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने आपके आवेदन की स्तिथि खुल जायेगी।
बकरी पालन योजना के तहत लॉगिन करने की प्रक्रिया
यदि आप बकरी पालन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको नीं चरणों का पालन करना होगा।
- सबसे पहले आप बकरी पालन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- यहां आपको होम पेज पर “Login” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने लॉगिन का पेज खुल जायेगा। यहां आपको अपना आधार नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको “लॉगिन” पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आप वेबसाइट पर लॉगिन हो जायेंगे।
- इसके बाद आप वेबसाइट पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ ले सकते है।
बकरी पालन योजना के लिए नाबार्ड ऋण
नाबार्ड आकर्षक दरों पर बकरी पालन के लिए ऋण उपलब्ध करता है। नावार्ड कई वित्तीय संस्थानों के माध्यम से लोगो को ऋण प्रदान करवाता है। जिनमे से कुछ संस्थाएं निम्न प्रकार से हैं।
- वाणिज्यिक बैंक
- क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
- राज्य सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक
- राज्य सहकारी बैंक
- शहरी बैंक
- अन्य जो नाबार्ड से पुनर्वित्त के लिए पात्र हैं
नावार्ड द्वारा एक उधारकर्ता को 25-35% सब्सिडी प्रदान करता है। यह सब्सिडी बकरियों की खरीद पर खर्च किए गए धन के आधार पर दी जाती है। इसके अलावा एससी /एसटी वर्ग व बीपीएल श्रेणी के लोगो को 33 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जाती है। इसके साथ साथ ओबीसी से संबंधित अन्य लोगों को 25 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाती है। इसमें अधिकतम राशि रु. 2.5 लाख है।
बकरी पालन बैंक लोन के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट डाउनलोड
यदि आप बकरी पालन के लिए बैंक लोन लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास प्रोजेक्ट रिपोर्ट की आवश्यकता होगी। आपकी प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार ही बैंक तय करेगा की आपको इस व्यवसाय में लाभ होगा या हानि। जिसके आधार पे बैंक आपको लोन प्रदान करेगा है। आप नीचे दिए गए लिंक्स के माध्यम से कुछ प्रोजेक्ट रिपोर्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Project Report | Download Link |
Bakri Palan Project report (10+1) Small (Gen) | Click Here |
Project report Goat-Sheep_10+1_Hills_SC-ST | Click Here |
Project report Goat, Sheep (10+1) Plain (Gen) | Click Here |
Project report Goat, Sheep (10+1) Plain (SC, ST) | Click Here |
Project report Goat, Sheep (100+10) Hills (Gen) | Click Here |
Goat, Sheep (100+10) Hills (SC, ST) Project report | Click Here |
Project report Goat, Sheep (100+10) Hills (SC, ST) | Click Here |
Project report Goat, Sheep (100+10) Plain (SC, ST) | Click Here |
बकरी पालन योजना राज्यवार आवेदन फॉर्म
State Name | Application Form |
Andhra Pradesh (ఆంధ్రప్రదేశ్) | यहाँ क्लिक करें |
Assam (असम) | यहाँ क्लिक करें |
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
बिहार – Bihar | यहाँ क्लिक करें |
छत्तीसगढ़ Chhattisgarh | यहाँ क्लिक करें |
दिल्ली – Delhi | यहाँ क्लिक करें |
ગુજરાત – Gujarat | यहाँ क्लिक करें |
गोवा – Goa | यहाँ क्लिक करें |
हरियाणा Haryana | यहाँ क्लिक करें |
हिमाचल प्रदेश Himachal Pradesh | यहाँ क्लिक करें |
झारखंडJharkhand | यहाँ क्लिक करें |
കേരളം Kerala | यहाँ क्लिक करें |
ಕರ್ನಾಟಕ Karnataka | यहाँ क्लिक करें |
महाराष्ट्र Maharashtra | यहाँ क्लिक करें |
मध्य प्रदेश Madhya Pradesh | यहाँ क्लिक करें |
Manipur | यहाँ क्लिक करें |
Meghalaya | यहाँ क्लिक करें |
Mizoram | यहाँ क्लिक करें |
Nagaland | यहाँ क्लिक करें |
Odisha (उड़ीसा) | यहाँ क्लिक करें |
Punjab (पंजाब) | यहाँ क्लिक करें |
Rajasthan (राजस्थान) | यहाँ क्लिक करें |
Sikkim (सिक्किम) | यहाँ क्लिक करें |
Tamil Nadu (तमिल नाडू) | यहाँ क्लिक करें |
Telangana (तेलंगाना) | यहाँ क्लिक करें |
Tripura (त्रिपुरा) | यहाँ क्लिक करें |
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Uttarakhand (उत्तराखंड) | यहाँ क्लिक करें |
West Bengal (पश्चिम बंगाल) | यहाँ क्लिक करें |
Jammu& Kashmir | यहाँ क्लिक करें |
बकरी पालन योजना हेल्पलाइन नंबर
यहां हमने आपको बकरी पालन योजना से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से प्रदान की हैं। यदि आपको Goat Farming Scheme से जुडी किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए। तो आप हमे नीचे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। या आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर – 06122230642