Ayushman Bharat Yojana List: आयुष्मान भारत योजना सूची में लाभार्थी का नाम देखें

Check Ayushman Bharat Yojana List | Ayushman Bharat Beneficiary List Me Naam Kaise Dekhe : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू की गयी Ayushman Bharat Yojana 2023 के तहत लगभग 50 करोड़ भारतीय नागरिकों को 500000 रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्रदान किया गया है। देश के सभी गरीब परिवारों को योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा। योजना के तहत लाभार्थी नागरिक अपना व अपने परिवार का अच्छे व बड़े अस्पताल में 5 लाख तक का फ्री ईलाज करवा सकते हैं। यहां हम आपको आयुष्मान भारत योजना लिस्ट 2023 कैसे देखें की जानकारी विस्तार से प्रदान करेंगे। इस जानकारी के माध्यम से आप आसानी से आयुष्मान भारत योजना लाभार्थियों की सूची में अपने नाम की खोज कर सकते हैं।

Ayushman Bharat Yojana List 2023

यदि आपने भी आयुष्मान भारत योजना के तहत अपना रजिस्ट्रेशन किया है और अब आप अपने नाम की जाँच करना चाहते हैं, तो आप ऑनलाइन अपने मोबाइल का उपयोग करके या टोल फ्री नंबर के माध्यम से आसानी से Ayushman Bharat Yojana List ने अपना नाम देख सकते हैं। आपको बता दें यदि आप किसी अस्पताल में एडमिट होते हैं, और अपने ईलाज का खर्चा आयुष्मान भारत योजना के तहत देना चाहते हैं, तो इसके लिए आपका नाम Ayushman Bharat Yojana List 2023 में होना चाहिए। यदि आपका नाम लाभार्थी सूची में नहीं है तो आप योजना का लाभ नहीं ले सकते। आप नीचे दी गयी प्रक्रिया के माध्यम से अपने नाम को आयुष्मान भारत योजना लिस्ट में सर्च (search your name in Ayushman Bharat Yojana list) कर सकते हैं।

आयुष्मान भारत योजना लिस्ट क्या है और नाम कैसे देखें

जैसा की आपको हमने बताया की यह योजना गरीब परिवारों के लिए स्वास्थ्य जीवन बीमा योजना है। इसके अंतर्गत प्रतेक परिवार को 5 लाख का मुफ्त स्वास्थ्य जीवन बीमा प्रदान किया जाता है। लेकिन इस योजना के तहत उन्ही नागरिकों कोलाभ प्रदान किया जायेगा जिनका नाम Ayushman Bharat Scheme List के तहत हो। आयुष्मान भारत योजना लिस्ट में अपने नाम को देखने के लिए आप ऑनलाइन प्रक्रिया का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसकी जानकारी आपको नीचे लेख में प्रदान की गयी है।

Ayushman Bharat Scheme List Check Your Name – Highlights

आयुष्मान भारत योजना लिस्ट में अपना नाम देखें
 शुरू की गयी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा
 वर्ष 2023
 लाभ 5 लाख का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा
 लाभार्थी देश के गरीब नागरिक
 उदेश्य सभी को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना
लिस्ट देखे ऑनलाइन मोबाइल नंबर से
आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ 

यह भी पढ़ें => आयुष्मान भारत योजना रजिस्ट्रेशन 2023: CSC ऑनलाइन आवेदन

आयुष्मान भारत योजना लिस्ट 2023 में अपना नाम देखें

यदि आप आयुष्मान भारत योजना लिस्ट 2023 में अपना नाम देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।

हेल्प लाइन नंबर के माध्यम से => यदि आप आयुष्मान भारत योजना लिस्ट की जाँच कर अपने की तलाश करना चाहते हैं, तो आप 14555 नंबर पर कॉल करके जाँच कर सकते हैं।

  • इसके लिए आपको सबसे पहले 14555 नंबर पर कॉल करनी होगी।इसके बाद आपको ऑपरेटर द्वारा मांगी गयी जानकारी को बताना होगा।
  • इसके बाद ऑपरेटर आपसे प्राप्त जानकारी को अपने सिस्टम में दर्ज कर आपकी जानकारी हासिल करेंगे।
  • इसके लिये आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। कुछ समय बाद ऑपरेटर को आपकी जानकारी मिल जाएगी।
  • और अब आपका नाम आयुष्मान भारत योजना लिस्ट में है या नहीं इसकी पुए जानकारी आपको उपलब्ध कर दी जाएगी।

मोबाईल नंबर के माध्यम से => आप आयुष्मान भारत योजना लिस्ट में अपने नाम की खोज अपने मोबाईल नंबर के माध्यम से भी जाँच सकते हैं। इसके लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें-

  • सबसे पहले आपको आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको होम पेज दिखाई देगा।
  • होम पेज पर आपको “Am I Eligible” के विकल्प पर क्लिक करना होगा। जैसा ऊपर चित्र में दर्शाया गया है।
  • यहां क्लिक करते ही आपके सामने “LOGIN” का पेज खुल जायेगा। यहां आपको अपना मोबाईल नंबर दर्ज करना होगा।
  • मोबाईल नंबर दर्ज करने के बाद आपको दिए गए कैप्चा कोड को भरना होगा और “Generate OTP” पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक पेज और खुल जायेगा। यहां आपको आपके मोबाईल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज कर “Submit” पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक सर्च बॉक्स खुल जायेगा। यहां आपको अपने राज्य का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आप किस माध्यम से आयुष्मान भारत योजना लिस्ट में अपने की खोज करना चाहते हैं। उसका चयन करना होगा जैसे- नाम के द्वारा, अपने राशन कार्ड के द्वारा, अपने मोबाइल नंबर या अपने यू आर एन नंबर द्वारा सर्च

  • अब आपको यहां “search by mobile number” का चयन कर “खोजें/Search” पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने आपके मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर जितने सदस्यों द्वारा आवेदन किया गया होगा उन सभी की लिस्ट खुल जाएगी।
  • यहां से आप अपने नाम के सामने डिटेल्स के ऑप्शन पर क्लिक करें। और अपनी सभी जानकारी आपको विस्तार से प्राप्त हो जाएगी।

Leave a Comment