MP Bhu Abhilekh: मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल ऑनलाइन खसरा खतौनी नाम अनुसार | एमपी भू नक्शा Online देखे

नमस्कार दोस्तों, मध्य प्रदेश राज्य के वह नागरिक जो अपनी जमीन की खसरा खतौनी या जमीन से जुड़ी अन्य कोई भी जानकारी जैसे नक्शा, खसरा खतौनी प्रतिलिपि, अधिकार अभिलेख आदि देखना चाहते हैं तो वह आयुक्त भू अभिलेख मध्यप्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। आज की इस पोस्ट में हम आपको मध्य प्रदेश भूलेख खसरा खतौनी के नए फॉर्मेट के विषय में जानकारी प्रदान करेंगे। तो दोस्तों, मध्य प्रदेश राज्य के जितने भी नागरिक MP Bhulekh Khasra Khatauni आदि से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो वह इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें।

MP Bhulekh – Khasra Khatauni Fard 2023

तो दोस्तों, जैसा कि आपको पता ही है कि आज के समय में डिजिटलीकरण का उपयोग बहुत अधिक किया जा रहा है। डिजिटलीकरण का उपयोग अधिक होने के कारण ज्यादातर राज्य सरकार अपनी सरकारी सेवा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही नागरिकों तक पहुंचा रही है। डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार भी अपने प्रदेश के लोगों के लिए जमीन से संबंधित सभी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध करा रही है। अब राज्य के लोगों को अपनी जमीन से जुड़ी सभी जानकारी जैसे भू-अभिलेख, खसरा खतौनी आदि को प्राप्त करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय या फिर दफ्तर के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

क्योंकि अब मैं घर बैठे ही अपने फोन लैपटॉप या कंप्यूटर के माध्यम से ही एमपी खसरा खतौनी देख और डाउनलोड कर सकते हैं। राज्य सरकार ने अपने नागरिकों को भूमि से संबंधित रिकॉर्ड विवरण आदि की जानकारी पहुंचाने के लिए भू-अभिलेख मध्य प्रदेश पोर्टल का शुभारंभ किया है। जिसके जरिए आप घर बैठे ही भूलेख से संबंधित विवरणों को इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन देख सकते हैं।

एमपी भूलेख खसरा खतौनी 2023 की संक्षिप्त जानकारी

राज्य मध्य प्रदेश
वर्ष 2023
योजना एमपी भूलेख खसरा खतौनी
लाभार्थी मध्य प्रदेश के संपूर्ण नागरिक
उद्देश्य भूमि संबंधित सूचनाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराना
खसरा खतौनी देखने की प्रक्रिया ऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइट यहां क्लिक करें

MP Bhulekh Khasra Khatauni – Objectives

जैसा कि आपको पता ही है कि पहले के समय में नागरिकों को अपनी जमीन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को हासिल करने के लिए विभिन्न प्रकार के सरकारी दफ्तर एवं कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे। जिससे उनके पैसे के साथ-साथ समय की भी खपत होती थी। इसी स्थिति को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने भी अपने राज्य के सभी नागरिकों को भूमि संबंधित सभी जानकारियों का विवरण देखने के लिए ऑनलाइन पोर्टल आरंभ कर दिया है। अब प्रदेश के नागरिक MP Bhulekh Portal के माध्यम से अपनी जमीन से जुड़ी प्रत्येक जानकारी जैसे खसरा खतौनी, भू नक्शा आदि को आसानी से घर बैठे ही देख सकते हैं। संक्षिप्त रूप से बताएं तो प्रदेश के नागरिकों को अपनी जमीन से जुड़ी प्रत्येक जानकारी को मुहैया कराना ही इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है।

MP भूलेख खसरा खतौनी के लाभ

  • प्रदेश के नागरिक अपनी जमीन से जुड़ी हर एक जानकारी को ऑनलाइन पोर्टल पर कभी भी देख सकते हैं।
  • भूलेख खसरा खतौनी को पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन डाउनलोड करने की भी सुविधा प्रदान की गई है।
  • अब आप बिना किसी राशि के खसरा खतौनी/भूलेख इंटरनेट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
  • जमीन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए अब आपको किसी भी सरकारी दफ्तर या कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
  • इस पोर्टल का उपयोग कर अब नागरिक अपने समय के साथ-साथ पैसे की भी बचत कर सकते हैं।
  • राज्य सरकार द्वारा जारी यह पोर्टल अबनागरिकों को भूमि से जुड़ी सभी प्रकार की सेवाओं को ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराएगा।

MP Land Record Khasra Khatauni जिलेवार सूची

राज्य के जितने भी नागरिक एमपी लैंड रिकॉर्ड खसरा खतौनी से जुड़ी और भी अन्य सूचनाओं के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां हमने मध्य प्रदेश की जिलेवार सूची दे दी है। इस जिलेवार सूची में हमने उन जिलों के नाम दिए हैं जिनका भू अभिलेख ऑनलाइन माध्यम से देखा जा सकता है।

मुरैना रतलाम छिंदवाड़ा उमरिया रायसेन
भिंड निवाड़ी छतरपुर इंदौर शहडोल
ग्वालियर झाबुआ देवास गुना शाजापुर
अनूपपुर शिवपुरी दतिया डिंडोरी रीवा
अशोकनगर उज्जैन दमोह सीधी रतलाम
खरगोन कटनी सागर सिंगरौली झाबुआ
विदिशा भोपाल सीहोर राजगढ़ निवाड़ी
अलीराजपुर बुरहानपुर धार पन्ना बालाघाट
मंडला नीमच होशंगाबाद हरदा आगर मालवा
मंदसौर बैतूल खंडवा शिवपुर सिवनी
नरसिंहपुर उमरिया

MP आयुक्त भू लेख पोर्टल पर मिलने वाली सेवाएँ

  क्रम संख्या ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध सेवा का नाम
1 आबादी सर्वे अधिकार अभलेख
2 बंदोस्त निस्तार पत्रक (स्कैन)
3 कृषि भूमि राजश्व भुगतान
4 व्यपावर्तित भूमि राजश्व भुगतान
5 वर्तमान /पूर्व वर्ष खसरा
6 भूमि बंधक
7 पंचशला खसरा (स्कैन)
8 बंदोस्त खतौनी (स्कैन)
9 ग्राम नक्शा क्रय
10 वर्तमान /पूर्व वर्ष खतौनी
11 Hypothecation (दृष्टि बंधक )
12 बंदोबस्त अधिकार अभिलेख (स्कैन)
13 री – नंबरिंग सूची (स्कैन)
14 रिकार्ड सुधार पखवाड़ा
15 व्यपर्वतन सूचना
16 भू – भाग नक्शा

एमपी भूलेख नया खसरा खतौनी देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको आयुक्त भू-अभिलेख मध्य प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपकी स्क्रीन पर एक होम पेज खुल कर आ जाएगा।
  • अब आपको इस होम पेज पर मैन्यू के ऑप्शन में जाना है और सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने कई विकल्प आ जाएंगे जिसमें से आपको नया खसरा खतौनी प्रारूप के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके समक्ष एक नया पर ओपन हो जाएगा जिसमें आपको खसरा विवरण देखने हेतु फॉर्म दिखाई देगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में पूछी गई आपसे संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे जिला, तहसील, गांव आदि का चयन कर लेना है।
  • विकल्प का चयन करने करने के पश्चात अब आपको खसरा विवरण देखने के लिए तीन विकल्प भू-स्वामी, खसरा संख्या, प्लाट संख्या में से किसी एक को चुन लेना है।
  • यदि आप भू-स्वामी विकल्प का चयन करते हैं, तो इसके बाद आप दिए गए कैप्चा कोड को भर दे।
  • कैप्चा कोड को भरने के बाद अब आपको विवरण देखें के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • बटन पर क्लिक करने के पश्चात आपकी स्क्रीन पर भू-स्वामी और खसरा का वास्तविक विवरण खुलकर आ जाएगा जिसे आप ध्यान पूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • इसी तरह से यदि आप खतौनी देखना चाहते हैं तो खतौनी पर क्लिक करें जिसके पश्चात आपके सामने खतौनी विवरण आ जाएगा।
  • और यदि आप खसरा देखना चाहते तो खसरा के नीचे बनी हुई आंख के विकल्प पर क्लिक कर देना है जिसके पश्चात आपके सामने खसरा का विवरण खुलकर आ जाएगा।
  • इस प्रकार आप संपूर्ण प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करते मध्य प्रदेश भू-लेख, खसरा खतौनी के विवरण को आसानी से देख सकते हैं।

पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया 

  • लॉगइन करने के लिए सर्वप्रथम आपको सरकार द्वारा जारी ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होगा।
  • पोर्टल पर जाने के पश्चात आपके सामने एक होम पेज खुल कर आ जाएगा।
  • अब आपको इस होम पेज पर लॉगिन डैशबोर्ड का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आप को क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक लॉगइन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  • अब आपको इस लॉगइन फॉर्म में अपनी जानकारी दर्ज करनी है।
  • सर्वप्रथम आपको इस फॉर्म में अपनी लॉगिन आईडी को दर्ज करना है और उसके बाद डिपार्टमेंट का चयन कर लेना है।
  • इसके पश्चात अब आपको पासवर्ड और दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज कर देना है।
  • यह सब करने के बाद अब आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना जिसके पश्चात आप सफलतापूर्वक लॉगइन हो जाएंगे।

संपर्क करें:-

प्रिय पाठको, आज हमने आपको अपने इस पोस्ट के माध्यम से मध्य प्रदेश भूलेख खसरा खतौनी आदि से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करा दी है। यदि आपको फिर भी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है तो आप हमें कमेंट करके या फिर नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।

  • 0755-4291-604
  • 0755-4289-968

Leave a Comment